'Plus Size' दुल्हन ने अपनी शादी में पहना गुलाबी पैंटसूट, चोकर नेकलेस ने लुक में लगाए चार-चांद

इस लेख में हम बात करेंगे एक प्लस साइज दुल्हन के बारे में, जिन्होंने अपनी शादी में लहंगा छोड़ एक पिंक पैंटसूट पहना था। उनके इस यूनिक स्टाइल को काफी पसंद किया गया था।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Feb 18, 2022 | 17:31:35 IST

हमारे देश में शादी का अलग ही महत्व है। इसे एक पर्व की तरह मनाया जाता है, जो सालों तक याद किया जाता है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर सभी रिश्तेदार शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही कारण है कि, जब शादी में दुल्हन सजती है तो सबसे ज्यादा वो ही आकर्षण का केंद्र होती हैं, क्योंकि उनका ब्राइडल लुक ही आगे चलकर लोगों को प्रेरित करता है। ब्राइड का लुक ही शादी में सबसे ज्यादा खास होता है। भारतीय शादी में लंबे समय से लाल जोड़ा पहनने का रिवाज रहा है। हालांकि, बदलते समय के साथ ये रिवाज भी अब बदल रहा है। लाल रंग के जोड़े की जगह अब पेस्टल कलर्स ने ले ली है। वहीं, लहंगे की जगह अब ‘इंडो वेस्टर्न लुक’ ने ली है। आज हम एक प्लस साइज दुल्हन की बात करेंगे, जिन्होंने अपनी शादी में इंडो-वेस्टर्न लुक को ना सिर्फ कैरी किया, बल्कि उसमें चार-चांद भी लगाए। उनका ये लुक लोगों को पसंद भी आ रहा है।

हम बात कर रहे हैं 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 7' फेम जैकलीन लेडली (Jacqualine Ledlie) की, जिन्होंने अपने आनंद कारज सेरेमनी के लिए लहंगा छोड़ पैंटसूट का विकल्प चुना था। वो भी दुपट्टे के साथ, जो काफी यूनिक लग रहा था।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना पत्थर जड़ित भारी क्रिम्सन लहंगा, कुंदन के हार ने लुक में लगाए चार-चांद)

ऐसा था प्लस-साइज दुल्हन का 'इंडो-वेस्टर्न लुक'

जैकलीन लेडली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गगन शर्मा के साथ शादी की थी। सभी की नजर दुल्हन पर टिकी थी, क्योंकि उन्होंने काफी डिफरेंट वेडिंग लुक चुना था। उनके इस आउटफिट ने हमारा दिल भी जीत लिया था। इस प्लस-साइज दुल्हन ने बेबी पिंक कलर का पैंटसूट पहना था। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप रखा था। इस लुक में उन्होंने गुलाबी रंग की पैंट, मैचिंग ब्लेज़र और खूबसूरत गुलाबी दुपट्टा भी पहना था, जो उन्हें काफी स्टाइलिश लुक दे रहा था।

(ये भी पढ़ें- 'TEDx' की स्पीकर शिवानी बाफना ने शादी में पहना था यूनिक पेप्लम स्टाइल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर)

दुल्हन ने अपने इस लुक को चोकर नेकपीस, नथ, मांग टीका और पासा से स्टाइल किया था। हालांकि, उनके पूरे लुक का एक और हाईलाइट उनका 'डोली कलीरा' था। ये कलीरे ‘डोली’ के डिजाइन के बने हुए थे, जो काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे। हेयर स्टाइल की बात करें, तो उन्होंने इस लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए बंधे बालों का सहारा लिया। वहीं, उनके दूल्हे ने मैंचिंग पगड़ी और दोशाले के साथ गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी थी।

(ये भी पढ़ें- मराठी दुल्हन ने शादी में पहनी नौवारी साड़ी, 'आनंद-कारज' में सब्यसाची के लहंगे में दिखीं सुंदर)

दुल्हन ने अपने रिसेप्शन में पहना था 'स्टेटमेंट गाउन'

अपने रिसेप्शन के लिए जैकलीन लेडली ने नीले रंग का स्टेटमेंट गाउन पहना था। इस लुक में भी वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपने इस लुक को नेकपीस और इयररिंग्स से स्टाइल किया था। उनकी मेकअप आर्टिस्ट गुनीत विरधी ने ब्राउन ब्लश और न्यूड-टोन्ड लिपस्टिक के साथ उनके लुक को और निखारा था। साथ ही, दुल्हन के लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए गुनीत विरधी ने उनके बालों को चोटी में बांधकर कंप्लीट किया था।

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का इंडो-वेस्टर्न लुक काफी पसंद आया। तो आपको उनका लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'