दूसरी शादी करने से पहले इन सितारों संग जुड़ चुका है पूजा बेदी का नाम, देखिए उनके अफेयर्स की लिस्ट

बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) की बेटी पूजा बेदी (Pooja Bedi) के अफेयर्स की बात की जाए तो उनका नाम अब तक 5 लोगों के साथ जुड़ चुका है। यहां देखिए उनके अफेयर्स की लिस्ट।

By Manali Rastogi Last Updated: Jan 29, 2020 | 09:37:51 IST

कहते हैं प्यार अंधा होता है। ऐसे में इंसान जब प्यार में पागल होता है, तो उसे अपने आसपास की किसी बात की सुध नहीं होती है। जब दो लोग एक-दूसरे के प्यार में होते हैं तो वो एक-दूसरे का हर तरीके से ख्याल रखते हैं। साथ ही, कई बार साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। हालांकि, हर बार ऐसा संभव नहीं होता कि आपका रिलेशनशिप शादी के मुकाम तक पहुंचे। इस स्थिति में रिश्ता खत्म हो जाता है। कुछ ऐसी ही स्थिति थी बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) की बेटी पूजा बेदी (Pooja Bedi) की।

ये तो सबको मालूम है कि पूजा बेदी के पिता कबीर बेदी 4 शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली शादी प्रोतिमा बेदी से हुई थी, जिनसे उन्हें बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हैं। इसके बाद कबीर बेदी की दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से हुई थी। कबीर की तीसरी पत्नी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की रहीं। साल 2005 में निक्की से तलाक लेने के बाद कबीर ने चौथी शादी परवीन दुसांज से की थी। परवीन दुसांज और कबीर बेदी के बीच 29 साल का फासला है। परवीन पूजा बेदी से उम्र में 4 साल छोटी हैं। (ये भी पढ़ें: किसी खूबसूरत महल से कम नहीं है अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना का घर, यहां देखिए तस्वीरें)

मगर अपने पिता कबीर बेदी से पूजा बेदी लव लाइफ के मामले में कम नहीं हैं। पूजा के अफेयर्स की बात करें तो अब तक उनका नाम 5 लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन अब वो मानक कॉन्ट्रैक्टर की हो चुकी हैं। ये पूजा की दूसरी शादी है। पूजा बेदी ने पहली शादी फरहान फर्नीचरवाला से रचाई थी। दोनों की शादी साल 1994 में हुई थी। हालांकि, साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। मगर फरहान और पूजा आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों दो प्यारे बच्चों के पेरेंट्स हैं, जहां अलाया फर्नीचरवाला (Alaya Furniturewala) फ़िल्म इंडस्ट्री में हैं, तो वहीं उनके छोटे भाई ओमर फर्नीचरवाला (Omar Furniturewalla) अपनी पढ़ाई में व्यस्त हैं।

पूजा बेदी की दूसरी शादी से खुश हैं अलाया फर्नीचरवाला

पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला अपनी मम्मी की दूसरी शादी करने के विचार से हमेशा से सहमत थीं। अलाया के अपने पिता फरहान से काफी अच्छे रिश्ते हैं। यही नहीं, अलाया अपने स्टेप डैड मानक कॉन्ट्रैक्टर से भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। अलाया को कई मौकों पर ये कहते हुए देखा गया कि मानक एक बेहतरीन इंसान हैं। अलाया अपने स्टेप डैड की काफी तारीफ करती हुई नजर आती हैं। (ये भी पढ़ें: प्यार और इकरार के बाद भी अधूरी थी राज कपूर-नरगिस की प्रेम कहानी, जानिए क्यों)

इनको डेट कर चुकी हैं पूजा बेदी

वैसे तो पूजा बेदी ने अपना हमसफ़र चुन लिया है, लेकिन किसी समय में पूजा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती थीं। आये दिन उनके प्यार के किस्से फैंस को सुनने को मिलते थे। मगर एक के बाद एक असफल रिलेशनशिप्स के बाद भी पूजा का कभी भी प्यार से भरोसा नहीं उठा। उन्हें अच्छे से मालूम था कि भगवान ने उनके लिए भी एक सच्चा साथी ढूंढकर रखा है और सही समय आने पर ही उससे मुलाकात होगी।

#1. आदित्य पंचोली

आदित्य और पूजा रिलेशनशिप में आने से पहले काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन ये दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई, इसके बारे में पता ही नहीं चला। मालूम हो, जब आदित्य पंचोली और पूजा बेदी रिलेशनशिप में आए, तब आदित्य पहले से शादीशुदा थे। उनकी शादी साल 1986 में एक्ट्रेस जरीना वहाब से हुई थी। हालांकि, साल 1993 में आदित्य कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी के साथ रिलेशनशिप में आए थे, तब पूजा की शादी नहीं हुई थी। मगर कुछ विवाद के कारण पूजा और आदित्य एक-दूसरे से अलग हो गए।

#2. फरहान फर्नीचरवाला

फरहान फर्नीचरवाला पूजा बेदी के पूर्व पति हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 1990 में हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को तीन साल डेट किया था। मगर पूजा ने फरहान से पहले आदित्य पंचोली को डेट किया था, लेकिन आदित्य से ब्रेकअप के बाद साल 1994 में पूजा फरहान के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई थीं। हालांकि, साल 2003 में पूजा और फरहान ने अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं। तलाक लेने के बाद फरहान और पूजा आज भी एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं।

#3. हनीफ हिलाल

हनीफ हिलाल टीवी रियलिटी शो 'नच बलिए 3' में पूजा बेदी के कोरियोग्राफर थे। दोनों ने बतौर जोड़ी इस शो में भाग लिया था। शो के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। यही नहीं, पूजा को अक्सर ही हनीफ के बारे में पब्लिकली बात करते हुए स्पॉट किया जाता था। पूजा और हनीफ ने एक-दूसरे को करीब दो साल डेट किया, लेकिन साल 2008 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप क्यों हुआ, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

#4. द्विती विक्रमादित्य

बताया जाता है कि पूजा बेदी के जीवन में हनीफ हिलाल के बाद द्विती विक्रमादित्य ने एंट्री की थी। दोनों अपने रिलेशनशिप के लिए काफी सीरियस थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन द्विती के घरवालों को पूजा पसंद नहीं थीं, जिसकी वजह से दोनों का रिश्ता करीब 18 महीनों के बाद खत्म हो गया। (ये भी पढ़ें: 20 से 52 लाख तक के महंगे मंगलसूत्र पहनती हैं ये 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां, देखिए उनकी झलक)

#5. आकाशदीप सहगल

पूजा बेदी को 5वीं बार 'बिग बॉस' सीजन 5 के दौरान आकाशदीप सहगल से प्यार हुआ। ऐसे में फैंस को लगा कि सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर आकाशदीप और पूजा इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे। हालांकि, साल 2013 में दोनों अलग हो गए।

फ़िलहाल, फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूजा बेदी को 48 साल की उम्र में मानक से प्यार हो गया और अब वो एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा