पृथ्वी आकाश अंबानी ने मां श्लोका, बुआ ईशा और 'होने वाली चाची' राधिका मर्चेंट के साथ की मस्ती

हाल ही में, हमें आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी की एक क्यूट तस्वीर मिली है, जिसमें वो अंबानी परिवार की लेडीज के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Apr 25, 2022 | 15:43:04 IST

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली भले ही मीडिया से दूर रहती है, लेकिन किसी न किसी वजह से वो चर्चा में रहते हैं। अब अंबानी परिवार अपने पोते के कारण चर्चा में है। हाल ही में, पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) की एक क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको दिखाते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, आकाश और श्लोका अंबानी ने 9 मार्च 2019 को भव्य अंदाज में शादी रचाई थी। 10 दिसंबर 2020 को इस जोड़े ने अपने बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत किया था। जन्म के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन गए थे। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।

अब हमें सोशल मीडिया पर आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी की एक तस्वीर मिली है, जिसे उनके एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। फोटो में पृथ्वी अपनी मां श्लोका मेहता, बुआ ईशा अंबानी पीरामल और होने वाली चाची राधिका मर्चेंट के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। अंबानी फैमिली की लेडीज के साथ पृथ्वी की ये प्ले डेट काफी मजेदार लग रही है। इस फोटो में सभी काफी खुश भी दिखाई दे रहे हैं। ये देखें वो तस्वीर।

इससे पहले, पृथ्वी की एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो अपने दादूू और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के साथ नजर आ रहे थे। ये फोटो भी एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई थी, जिसमें मुकेश अपने पोते पृथ्वी को अपनी गोद में लिए दिख रहे थे और उनके गाल पर किस करते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान पृथ्वी भी बेहद क्यूट लग रहे थे।

कुछ समय पहले, पृथ्वी आकाश अंबानी पूरे इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे थे, क्योंकि लोगों ने उन्हें पहली बार देखा था। दरअसल, 15 मार्च 2022 को पृथ्वी ने नर्सरी स्कूल में अपना पहला दिन गुजारा था। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इतना ही नहीं उन्हें अपने स्कूल के बाहर अपनी मां श्लोका के साथ भी देखा गया था। फोटो में श्लोका ने अपने लाडले बेटे पृथ्वी को अपनी बाहों में लिया हुआ था।

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, पूरा अंबानी परिवार अपने नन्हे राजकुमार पृथ्वी अंबानी से बहुत प्यार करता है। वैसे, आपको उनकी ये लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Met Gala 2024: Zendaya के बुके-हेडपीस ने नेटिजंस को दिलाई Aishwarya के 'कान्स' लुक की याद

Sonali Bendre की मां ने कहा था- 'अमीर आदमी से शादी करोगी, तो भी अनुमति नहीं दूंगी', जानें वजह

Kareena Kapoor ने 'न देखे जाने की इच्छा' के बारे में शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'यह परिचित..'

Sabyasachi Mukherjee की जर्नी: वेटर बनकर किया काम, डिप्रेशन से की लड़ाई और अब हैं 114 करोड़ के मालिक

जब Salman Khan से पूछा गया- 'Aishwarya Rai और Katrina में से कौन हैं ज्यादा सुंदर?', जवाब हुआ वायरल

Priyanka Chopra ने बेटी Malti की पर​वरिश पर की बात, कहा- 'मैं उसे जो चाहे करने देना चाहती हूं'

मिलिए फैशन टाइकून Mona Patel से, जिनकी मैकेनिकल ड्रेस ने 'Met Gala 2024' में खींचा सबका ध्यान

Arti Singh ने अपनी 'पहली रसोई' की तस्वीरें कीं शेयर, तो BFF Mahhi Vij ने दी सरनेम बदलने की सलाह

Janhvi Kapoor ने BF Shikhar Pahariya संग तिरुपति मंदिर में शादी करने की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

Alia ने 'मेट गाला' में शामिल होने के लिए दिए 63 लाख रुपए, बुरी नजर से बचने के लिए लगाया काला टीका

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'