चाची बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा, जोनास परिवार से आई खुशखबरी

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों पूरी दुनिया परेशान है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर से एक बेहद खुशी की खबर आ रही है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा चाची बनने वाली हैं। आइए आपको देते हैं पूरी जानकारी।

By Shivakant Shukla Last Updated: May 14, 2020 | 14:29:58 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों पूरी दुनिया परेशान है। सुरक्षा के चलते करीब-करीब सभी देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी काम ठप हैं। ऐसे में सभी सेलिब्रिटी अपने-अपने घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर से एक बेहद खुशी की खबर आ रही है। 

दरअसल, ये खबर प्रियंका चोपड़ा ने तो नहीं दी लेकिन हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल सी मच गई है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा चाची बनने वाली हैं। उनकी जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) प्रेग्नेंट (Pregnant) हैं। सोफी बेबी बंप (Baby Bump) के साथ पहली बार नजर आईं हैं, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (ये भी पढ़ें: आइसोलेशन में प्रियंका चोपड़ा का ऐसे ध्यान रख रहे हैं निक जोनास, फोटो हो रही वायरल)   

जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें सोफी टर्नर अपने पति जो जोनास के साथ दिखाई दे रही हैं। वो अपने पति का हाथ थामे वॉक कर रही हैं, पति भी बेहद ध्यान से उन्हें साथ लेकर चल रहे हैं। इस दौरान दोनों ने मास्क पहना हुआ है। फैंस इस खबर को पाकर फूले नहीं समा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा से करीब 13 साल छोटी हैं उनकी जेठानी

बताते चलें कि सोफी और जो ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जिसके बाद पिछले साल मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली, इस शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। वहीं इसके बाद इन दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी। वैसे तो सोफी प्रियंका की जेठानी हैं लेकिन उम्र में उनसे करीब 13 साल छोटी हैं, जहां प्रियंका 37 साल की हैं वहीं सोफी अभी 24 साल की हैं। प्रियंका ने जो जोनस के छोटे भाई निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। (ये भी पढ़ें: पति निक जोनास पर प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा, देखें लाइव वीडियो में क्या हुआ?)  

गौरतलब है कि बीते काफी समय से सोफी की प्रेग्नेंसी की लेकर खबरें चल रही थीं लेकिन किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हो सकी थी। जोनास फैमिली से भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं अब जब सोफी की बेबी बंप वाली तस्वीरें सामने आ गई हैं तो ये जाहिर है कि ये सबके सामने आ गया है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा चाची बन जाएंगी। प्रियंका और सोफी के बीच गहरी दोस्ती है, ऐसे में प्रियंका चोपड़ा इस खबर को पाकर निश्चित ही खुशी से उछल पड़ी होंगी। 

लॉस एजेंलिस में हैं प्रियंका और निक 

वैसे आपके जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका और निक दोनों ही अमेरिका के लॉस एजेंलिस में अपने घर में आइसोलेशन में रह रहे हैं। अमेरिका में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या तेरह लाख के पार पहुंच गई है, और करीब अस्सी हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

बात करें प्रियंका की तो वो विदेश में जरूर हैं लेकिन भारत से जुड़ी हुई हैं। पीएम मोदी की अपील पर बाकी भारतीय नागरिकों की तरह प्रियंका ने भी तालियां बजा कर कोरोना वॉरियर्स का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने अपने घर में दिया भी जलाया था। वहीं अगर बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो इन्होंने 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक किया है। ये मूवी 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आए थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। इसके बाद इनकी अपकमिंग मूवी हॉलीवुड में 'द मैट्रिक्स 4' है। 

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica

Taapsee Pannu ने अपने वेडिंग लुक्स को किया डिकोड, 'सलवार-कमीज' पहनने की वजह का किया खुलासा

जब Manisha Koirala को नशे की हालत में किया गया था कैप्चर, अनहैप्पी मैरिड लाइफ का दिया था हिंट

Anant-Radhika के प्री-वेडिंग बैश के लिए Arijit-Rihanna समेत इन सिंगर्स ने ली थी करोड़ों रुपए फीस

Saif Ali Khan-Kareena का 1685 करोड़ का साम्राज्य: जानें पटौदी पैलेस से लग्जरी कारों तक के बारे में

Shloka Mehta की मां Mona Mehta ने एक फंक्शन में पहना था बेटी का एमराल्ड-स्टडेड डायमंड नेकलेस

Varalaxmi Sarathkumar ने मंगेतर की ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि..'

अंबानी फैमिली Anant Ambani-Radhika के लिए क्रूज शिप पर होस्ट करेगी दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी? 

Priyanka Chopra ने Malti के जन्म के बाद कम नींद लेने का किया खुलासा, लाइफ के 'बुरे दौर' को किया याद

Aamir Khan ने बताया उनकी पूर्व पत्नी Reena ने लेबर पेन के समय उन्हें मारा था 'थप्पड़', बताया किस्सा

Krushna Abhishek ने बताया Arti को देखकर भावुक हो गए थे Govinda, 'मामी' Sunita की डांट पर भी की बात

Priyanka Chopra ने Nick के साथ कल्चरल डिफरेंस पर की बात, बताया किस चीज को सीखने में हुई थी मुश्किल

मिलिए भारत की सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर से, जिसने शेफ बनने के लिए छोड़ दी थी टीचिंग, जानें नेट वर्थ

'Bigg Boss 13' फेम Mahira Sharma ने खरीदी जेट-ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू स्वैंकी कार, जानें कीमत

अंबानी फैमिली ने Anant-Radhika के लिए 'स्टोक पार्क' में रखी प्राइवेट पार्टी, ये सेलेब्स हुए शामिल

न्यू ब्राइड Arti Singh ने फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर-मंगलसूत्र', Shehnaaz Gill संग की वीडियो कॉल

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान