प्रियंका चोपड़ा 2.5 लाख रुपए के गोल्डन ड्रेस में आईं नजर, एक्ट्रेस के आउटफिट ने खींचा ध्यान

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने हर लुक को शान के साथ रॉक करना जानती हैं। हाल ही में, प्रियंका 2 लाख से अधिक कीमत की ड्रेस पहने देखी गईं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। आइए देखें।

By Shivakant Shukla Last Updated: Nov 24, 2021 | 16:26:09 IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बार-बार साबित किया है कि, वह एक ग्लोबल आइकन हैं। वह अपने अभिनय कौशल और फैशन सेंस से लाखों दिलों को चुराने में कामयाब रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि, प्रियंका चोपड़ा एक फैशनिस्टा हैं, जो निश्चित रूप से अपने उत्कृष्ट सार्टोरियल फैशन विकल्पों से लोगों को प्रभावित करना जानती हैं। हाल ही में, इसका एक नजारा देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' अक्सर अपने हर लुक में चार-चांद लगा देती हैं। इसके अलावा, कभी-कभी उनके आउटफिट की कीमत हमें हैरान कर देते हैं। हाल ही में इसका एक नजारा तब देखने को मिला, जब प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के शो 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' में पहुंचीं। ये प्रोग्राम जोनस ब्रदर्स, निक जोनस, जो जोनस और केविन जोनस को समर्पित था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से शो में अपने प्रदर्शन की एक झलक साझा की और लिखा, "अपने पति और उनके भाई को रात के खाने के लिए अच्छी तरह से भूना... जोनस होने का लाभ।"

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बच्चे को लेकर कहा- 'मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं..', निक ने दी ऐसी प्रतिक्रिया)

एक बात जिसने हमारा ध्यान खींचा, वह थी अभिनेत्री द्वारा पहनी गई ड्रेस। वीडियो में प्रियंका को अपने स्टेज लाइफ का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। शो में अभिनेत्री एक चमकदार गोल्डन और ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में हल्की स्लिट और मैटेलिक हील्स पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को वेवी कर्ल्स और मैटेलिक हील्स से कंप्लीट किया है। 

थोड़ा रिसर्च करने पर हमने पाया कि, प्रियंका चोपड़ा का ये ड्रेस 'फ्रेंच हाउते कॉउचर लेबल अलेक्जेंड्रे वाउथियर' का है। डिजाइनर की वेबसाइट पर इस आउटफिट की कीमत 3,329 अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में परिवर्तित होने के बाद लगभग 2,47,495 रुपए होगा।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

कुछ दिनों पहले, प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी अपकमिंग फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' के प्रमोशन में व्यस्त थीं। प्रचार शुरू करने से पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी खुशहाल फोटोज को फीचर किया था। वीडियो में प्रियंका ग्रीन कलर की पेन्सिल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने टैंजरीन हील्स के साथ पेयर किया है। इस हैप्पी वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “लंदन में पतझड़।” प्रियंका की इस ग्रीन पेन्सिल ड्रेस डिज़ाइनर डेविड कोमा ने डिज़ाइन किया था। डिज़ाइनर की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 695 डॉलर बताई गई है, जो भारतीय करेंसी में बदलने पर 51,562 रुपए है।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने फैशन सेंस से लागों को प्रभावित करने से कभी नहीं चूकतीं। तो आपको एक्ट्रेस की लेटेस्ट ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना