कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत है नाजुक, बेटी बोली- 'हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं'

कुछ समय पहले, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी बेटी अंतरा ने हेल्थ अपडेट बताई है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Aug 12, 2022 | 10:55:02 IST

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को 10 अगस्त 2022 को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में, उनकी बेटी अंतरा ने अपने पिता और उनकी हेल्थ के बारे में बात की है। 

पहले ये जान लीजिए कि, राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों और कॉमेडी शोज में काम किया है, जिसमें 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉम्बे टू गोवा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फेमस फिल्में शामिल हैं। वहीं कॉमेडी शोज की बात करें, तो उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में भाग लिया था, जिसके बाद से उनकी किस्मत चमक गई थी।

(ये भी पढ़ें- तैमूर और जहांगीर ने बहन इनाया संग मनाई राखी, बुआ सोहा शेयर कीं तस्वीरें)

राजू को ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से उनकी हालत बेहद नाजुक है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और वह अब वेंटिलेटर पर हैं। अब उनकी बेटी अंतरा ने इस बारे में बात करते हुए अपना दर्द लोगों के साथ साझा किया है।

अंतरा ने कहा कि, उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं थी और वह एकदम फिट थे। अंतरा ने कहा, ''मेरे पापा काम की वजह से दिल्ली समेत कई अलग जगहों पर घूमते थे। वह हमेशा एक्सरसाइज करते थे। वह कभी भी इसे मिस नहीं करते थे। वह पूरी तरह से ठीक थे और उन्हें दिल से जुड़ी कोई भी बीमारी नहीं थी। ये हमारे लिए काफी हैरान करने वाली बात है।'' साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, उनकी मां उनके पिता के साथ ही हैं।

आगे अंतरा ने कहा कि, उनकी सेहत में न तो कई सुधार आया है और न ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। बकौल अंतरा, ''उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर्स अपना बेस्ट दे रहे हैं और हम प्रार्थना कर रहे हैं कि, वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।''

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो राजू की एंजियोग्राफी हुई थी, जिसमें उनके दिल के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज मिला है। यही कारण है कि, उनकी हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर हैं। कॉमेडियन के फैंस उनके लिए लगातार दुआ कर रहे हैं और उनका परिवार उनके लिए काफी चिंतित है।

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने रक्षाबंधन पर पति अनिल और उनकी बहनों की तस्वीरें कीं शेयर, लिखा प्यार भरा नोट)

फिलहाल, हम भी राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट

Met Gala 2024: एक टिकट की कीमत है 60 लाख रुपए, पूरी टेबल की प्राइस आपको कर देगी हैरान

Erika Hammond की ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन में लगे थे 2 महीने, रिंग्स से ब्रेसलेट तक सब कुछ था स्पेशल

Ranbir Kapoor ने अपने घर के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में की बात, कहा- 'जब राहा पैदा हुई थी तो..'

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट

Shruti Haasan संग ब्रेकअप रूमर्स पर Santanu Hazarika ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'आई एम सॉरी..'

Alia Bhatt की बेटी Raha अपनी नानी के घर पर हुईं स्पॉट, मासी Shaheen को प्यार से पकड़े आईं नजर

दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने नए घर की झलक

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica

Taapsee Pannu ने अपने वेडिंग लुक्स को किया डिकोड, 'सलवार-कमीज' पहनने की वजह का किया खुलासा

जब Manisha Koirala को नशे की हालत में किया गया था कैप्चर, अनहैप्पी मैरिड लाइफ का दिया था हिंट