रणबीर कपूर ने अपने होने वाले बच्चे के नाम का किया खुलासा, इस अक्षर से होगा शुरू!

हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने होने वाले बच्चे के नाम का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Jul 19, 2022 | 10:26:07 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है, तब से कपूर परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी उनके बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आलिया के पति व एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)  मीडिया से रूबरू होते हुए अक्सर अपने होने वाले बच्चे के बारे में बात करते नजर आते हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू अपने बच्चे के नाम के बारे में बताया है। 

14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने 27 जून 2022 को यह जानकारी दी थी कि, वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस खबर से न केवल कपूर परिवार, बल्कि कपल के फैंस भी काफी खुश थे। अब सभी को कपूर खानदान के सितारे का इंतजार है। इसी बीच अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में बिजी रणबीर ने अपने होने बच्चे के नाम का खुलासा किया है। 

(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना के साथ मालदीव से शेयर की रोमांटिक तस्वीर, फैंस बोले- 'अद्भुत जोड़ी')

दरअसल, 'FilmiBeat' के साथ एक हुए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से पूछा गया कि, परिवार के लगभग सभी पुरुष सदस्यों के नाम R से शुरू होते हैं, तो क्या उनके बच्चे का नाम भी उसी अक्षर से शुरू होगा या उन्होंने किसी अन्य नाम के बारे में सोचा है? इस पर रणबीर ने कहा कि, उन्होंने R और बिना R दोनों ही तरह के नामों के बारे में सोचा है। रणबीर ने आगे कहा, ''जब आप पहली बार बच्चे को गोद में लेंगे और जो नाम आपके दिमाग में आता है, वह बहुत ही खास होता है।'' उन्होंने बताया कि, उनके पास बहुत सारे नामों की लिस्ट है, लेकिन यह देखना होगा कि, किस तरह के व्यक्तित्व पर कौन-सा नाम सूट करता है। 

(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी ने खुद को दिया अनोखा बर्थडे गिफ्ट, बताया- 'प्रेग्नेंसी ने उनके शरीर को बदल दिया')

वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिलहाल रणबीर अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। वहीं, इसके अलावा एक्टर के पास अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी है, जिसमें वह पहली बार अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। 

(ये भी पढ़ें- अजय देवगन ने वाइफ काजोल का मजेदार वीडियो शेयर कर मनाया 'वर्ल्ड लिसनिंग डे')

वैसे, रणबीर कपूर के इस खुलासे पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'