अजय देवगन ने वाइफ काजोल का मजेदार वीडियो शेयर कर मनाया 'वर्ल्ड लिसनिंग डे'

'विश्व श्रवण दिवस' के अवसर पर एक्टर अजय देवगन ने एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजोल बोलती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अजय देवगन ने वाइफ काजोल का मजेदार वीडियो शेयर कर मनाया 'वर्ल्ड लिसनिंग डे'

बॉलीवुड के स्टार कपल अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) को उनकी मीठी नोक-झोंक के कारण काफी पसंद किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त है। अपने सुखी वैवाहिक जीवन के 23 साल पूरे करने के बाद भी यह दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। हाल ही में, अजय ने अपनी पत्नी काजोल का एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

kajol

पहले ये जान लीजिए कि, अजय देवगन और काजोल ने साल 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी को इतना गुपचुप रखा गया था कि, किसी को इसकी भनक भी नहीं पड़ी थी। इसके बाद दोनों दो बच्चे न्यासा और युग के माता-पिता बने। अब यह परिवार एक खुशहाल जीवन बिता रहा है। 

ajay

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने शेयर की पति शाहिद के साथ खूबसूरत तस्वीर, एक-दूजे में खोया दिखा कपल)

अब बात करते हैं अजय देवगन के लेटेस्ट वीडियो की। दरअसल, एक्टर ने 18 जुलाई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी वाइफ काजोल के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान काजोल काफी बातें करती हुई देखी जा सकती हैं। इसी बीच अजय चुपचाप बैठकर कॉफ़ी पी रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने लिखा, ''आज और हर रोज #WorldListeningDay मना रहे हैं।'' उन्होंने काजोल को भी इस वीडियो में टैग किया है। 

अजय के इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में सेलेब्स से लेकर फैंस तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस वीडियो का लुत्फ़ उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वैसे आज का दिन आपका अच्छा नहीं जाने वाला, क्योंकि भाभीजी ये देखने के बाद आपका खत्म टाटा बाय-बाय।' अन्य ने लिखा, 'ये कितना बोलती हैं और अजय कुछ नहीं बोलते।' यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स। 

ajay devgan

ajay devgan

ajay devgan

अजय देवगन ने हमेशा काजोल को सपोर्ट किया है। समय-समय पर उन्हें अपनी लेडी लव का समर्थन करते हुए देखा गया है। उदाहरण के लिए, 29 जून 2022 को काजोल को 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड आर्ट्स' द्वारा प्रतिष्ठित ऑस्कर पैनल का हिस्सा बनने का निमंत्रण मिला था। इस पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए बिंदास पति ने अपने ट्विटर हैंडल पर काजोल की तारीफ़ करते हुए एक नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "#Oscars पैनल में आमंत्रित होने के लिए @itsKajolD को बधाई। उत्साहित और अविश्वसनीय रूप से गर्व महसूस कर रहा हूं। साथ ही, अन्य सभी आमंत्रित लोगों को बधाई।"

ajay

(ये भी पढ़ें- क्या अलिया भट्ट सचमुच जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म! पति रणबीर कपूर ने खेल-खेल में दिया इशारा)

फिलहाल, आपको काजोल और अजय देवगन की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.