दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह से पूछा- 'आप घर कब आ रहे हैं?' एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में, पति रणवीर सिंह से सोशल मीडिया पर पूछा कि, वो घर कब आ रहे हैं? इस पर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Sep 19, 2021 | 12:50:25 IST

बी-टाउन के ‘राम’ और ‘लीला’ यानी स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी लाजवाब लव केमिस्ट्री से फैंस को प्रेरणा देते हैं। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म ‘रामलीला’ के सेट से शुरू हुई थी और अब दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, रणवीर सिंह से जब उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने पूछा कि, वो घर कब आ रहे हैं? तो एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

पहले दोनों की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली के घर पर मिले थे, जब प्रोड्यूसर ने उन्हें फिल्म ‘रामलीला’ पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। रणवीर पहली नजर में ही दीपिका पर अपना दिल हार बैठे थे, वहीं दीपिका को उनसे प्यार फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने इटली में नवंबर 2018 में शादी रचाई थी। अब दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने पहनी महज 1,300 रुपये की टी-शर्ट, रेड लिपस्टिक से लुक को बनाया आकर्षक)

अब आपको दीपिका और रणवीर की प्यारी ऑनलाइन चैटिंग के बारे में बताते हैं। दरअसल, रणवीर सिंह ने 18 सितंबर 2021 को अपने फैंस के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया। इस दौरान उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी अपने पति से सवाल करती नजर आईं।

दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह से सवाल करते हुए पूछा, “आप घर कब आ रहे हैं?” इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने कहा, “खाना गरम कर लो बेबी, मैं अभी बस पहुंच ही रहा हूं।” इसके साथ उन्होंने एक किस की इमोजी भी शेयर की। इससे पता चलता है कि, दोनों एक-दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह सकते हैं।

वहीं, जब एक फैन ने रणवीर सिंह से कहा कि, वो अपनी पत्नी के लिए एक शब्द कहें। तब एक्टर ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए उन्हें अपनी ‘क्वीन’ बताया। ये जाहिर करता है कि, रणवीर अपनी ‘रानी’ यानी दीपिका से बहुत प्यार करते हैं।

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने अपनी 3.9 करोड़ की 'Aston Martin Rapide' कार का बदलवाया कलर, देखें न्यू लुक)

एक अन्य फैन ने रणवीर सिंह से उनका निकनेम पूछा, जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने अपना निकनेम 'रैंबो' (Rambo) बताया।

दीपिका और रणवीर की खूबसूरत बॉन्डिंग की झलक सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती है, जिस पर फैंस भी अपना खूब प्यार लुटाते हैं। 14 सितंबर 2021 को दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति रणवीर सिंह की सोते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक्टर ने अपने चेहरे को हुडी की कैप से छुपा रखा था।

फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा था, “मेरा सुबह का नजारा।” इस फोटो को दीपिका ने क्लिक किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने कैप्शन में दी थी। इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा था, “बेबी क्या यार।” तब दीपिका ने फ्लर्टी रिप्लाई करते हुए लिखा था, “बहुत हैंडसम।”

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के वॉर्डरोब में भरे हैं लाखों के कपड़े, जानें उनके 7 महंगे आउटफिट्स के बारे में)

फिलहाल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं, जिनसे फैंस एक अच्छे रिलेशनशिप की प्रेरणा लेते हैं। तो आपको दोनों की प्यारी बातचीत कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना