पत्नी लिजेल ने रोमांटिक अंदाज में रेमो डिसूजा को विश किया बर्थडे, लिखा खास नोट

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज यानी 2 अप्रैल 2021 को अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर रेमो की वाइफ लिजेल ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Apr 2, 2021 | 16:33:51 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जो अपनी शानदार एक्टिंग और लाजवाब स्टाइल से हजारों लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच ही एक ऐसा सुपरस्टार भी है, जो बॉलीवुड सितारों को अपने इशारों पर नचाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर डांसर, कॉरियोग्राफर, एक्टर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) की, जिनकी पॉपुलैरिटी कई दमदार सुपरस्टार को टक्कर देती है। आज यानी 2 अप्रैल 2021 को रेमो डिसूजा (Lizelle D'Souza) अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर लिजेल डिसूजा ने अपने लविंग हसबैंड रेमो को बर्थडे विश करते हुए कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

पहले आप ये जान लीजिए कि, साल 2 अप्रैल 1972 में बेंगलुरु में जन्मे रेमो का असली नाम रमेश यादव है। उन्होंने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर में की है, लेकिन पढ़ाई के बीच में ही वह मुंबई भाग कर आ गए थे। उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था और इसी वजह से उन्होंने डांस की दुनिया में अपना नाम चमकाने के लिए मेहनत करनी शुरू कर दी। इसी बीच, रेमो डिसूजा ने लिजेल से 5 अक्टूबर 1999 को शादी रचाई थी। उन दिनों रेमो बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लिजेल ने भी एक सच्चे साथी की तरह रेमो का हर मुश्किल समय में साथ दिया। शादी के बाद कपल के दो बेटे हुए, जिनका नाम गेब्रियल डिसूजा और ध्रुव डिसूजा है। वहीं, अब रेमो और लिजेल अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: काजोल ने पति अजय देवगन के 52वें बर्थडे पर की ये शिकायत, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात)

आइए अब आपको लिजेल का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, लिजेल डिसूजा ने 2 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने लविंग हसबैंड रेमो के साथ नजर आ रही हैं। इन सभी तस्वीरों में रेमो और लिजेल काफी क्लोज नजर आ रहे हैं और कैमरे के लिए रोमांटिक पोज दे रहे हैं। पहली तस्वीर में लिजेल ने अपना चेहरा रेमो के चेहरे से टच किया हुआ है। दूसरी, तीसरी और पांचवी तस्वीर में रेमो सेल्फी ले रहे हैं और लिजेल उनके बगल में खड़ी हैं। वहीं, चौथी तस्वीर में लिजेल ने अपने हसबैंड रेमो को पीछे से पकड़ रखा है और वह उनके गाल पर किस कर रही हैं। इस दौरान दोनों अपनी नजरें कैमरे की ओर किए हुए हैं। लिजेल द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने शेयर किया अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का थ्रोबैक वीडियो, गिन्नी चतरथ संग केक काटते आए नजर)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिजेल डिसूजा ने अपने लविंग हसबैंड के लिए एक खास नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘आई लव यू कहने में तीन सेकेंड लगते हैं, लेकिन इसे समझने में तीन घंटे क्यूं हुआ और इसे पाने में पूरा जीवन लग जाता है। मुझे लगता है कि अगर आप इस दुनिया में मेरे और आपके जानने वालों में से किसी से भी पूछेंगे, तो वो जानता होगा कि आप मेरे लिए कितने महत्वपूर्ण हो और मेरे लिए कितना मायने रखते हैं। थैंक्यू अपना वादा निभाने के लिए और एक एक फाइटर के रूप में वापस आने के लिए। हैप्पी बर्थडे रेमो... लेट्स रोल इट... मेरे रॉकस्टार #comebackkid  नाम आप पर सूट करता है।’ (ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के साथ मालदीव में किया रोमांटिक डिनर, देखें तस्वीरें)

   

बीते साल भी लिजेल डिसूजा ने अपने हसबैंड रेमो को खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। इस मौके पर लिजेल ने सोशल मीडिया पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की थीं। पहली और दूसरी तस्वीर में लिजेल और रेमो मिरर सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में लिजेल और रेमो कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वहीं, चौथी तस्वीर में लिजेल रेमो के साथ बैठकर सेल्फी ले रही हैं। इस दौरान लिजेल ने रेमो का एक हाथ पकड़ा हुआ है। इन तस्वीरों को फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था।

ध्यान रहे कि, रेमो डिसूजा को 11 दिसंबर 2020 को दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, कुछ दिनों के इलाज ​के बाद रेमो की जिंदगी फिर पटरी पर लौट आई। उस समय रेमो की वाइफ लिजेल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके जरिए उन्होंने रेमो के सभी फैंस को शुक्रिया अदा किया था। इस वीडियो वे मस्त अंदाज में पैरों को चलाते हुए नजर आ रहे हैं। पैर चलाने के साथ-साथ ही वे इस बात का संकेत दे रहे हैं कि वे अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिजेल ने लिखा था, ‘आप सभी के प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए हम आपका धन्यवाद देते हैं।’

फिलहाल, हम भी रेमो डिसूजा को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको लिजेल द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ