ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज

67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन हो गया। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली तो मुंबई में है लेकिन बेटी रिद्धिमा कपूर अपने ससुराल दिल्ली में है। उन्होंने अपने पापा को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 30, 2020 | 15:17:58 IST

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की मौत के सदमे से लोग अभी तक उबर भी नहीं पाए थे कि 67 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन की खबर आ गई। इसी के साथ बॉलीवुड का एक और सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस के द‍िल टूट गए। वहीं पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। सभी सेलिब्रिटी की आंखें नम हो गई हैं। लोग अब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी इन दिनों अपने ससुराल दिल्ली में है। उन्होंने अपने पापा को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं।

बेटी रिद्धिमा कपूर को दिल्ली से मुंबई जाने की मिली इजाजत

इस बीच ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं। धीरे धीरे वह परिवार के सदस्य ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। वहीं, ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी इन दिनों अपने ससुराल दिल्ली में है। बताया जा रहा है कि रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा साहनी भी अपने नाना को अंतिम विदाई देने मुंबई आएंगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, रिद्धिमा और उनके परिवारवालों ने गुरुवार सुबह को दिल्ली से मुंबई जाने की अनुमति सरकार से मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब गृह मंत्रालय ने रिद्धिमा और उनके परिवार वालों को सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई जाने की अनुमति दे दी है। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

पापा से मिलने से पहले शेयर किया इमोशनल पोस्ट

पापा के पार्थिव शरीर से मिलने को बेचैन रिद्धिमा ने मुंबई पहुंचने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल  पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रिद्धिमा ने पापा ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि- ''पापा आई लव यू मैं हमेशा तुमसे प्यार करूंगी- मेरे सबसे मजबूत योद्धा को मैं तुम्हें हर रोज याद करूंगी मैं तुम्हारी फेसटाइम कॉल हर रोज याद करूंगी! जब तक हम फिर से मिलते हैं, पापा आई लव यू।'' इस फोटो रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

परिवार ने लोगों से की है ये अपील

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। ऋषि कपूर के परिवार की ओर से संदेश मीडिया के लिए जारी किया गया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा- ''हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में शांति से निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने उन्हें अंतिम समय तक मनोरंजन दिया। परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्में उनका फोकस बनी रहीं।''

संदेश में आगे लिखा गया है कि- ''इस दौरान उनसे मिलने वाला हर कोई इस बात से हैरान था कि उन्होंने अपनी बीमारी को हावी नहीं होने दिया। वह अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए आभारी थे जो दुनिया भर से आए थे। उनके निधन में, वे सभी समझेंगे कि वह एक मुस्कान के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे और आँसू के साथ नहीं। व्यक्तिगत नुकसान की इस घड़ी में, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुजर रही है। आसपास और सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर कई प्रतिबंध हैं। हम उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे सभी कानूनों का सम्मान करें। इसके सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं है।'' बॉलीवुडशादीज भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना