सब्यसाची की इस गुजराती दुल्हन ने पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड से की शादी, लाल लहंगे ने खींचा ध्यान

आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपने पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड संग शादी करके प्यार की एक नई परिभाषा लिख दी है।

By Rinki Tiwari Last Updated: Aug 9, 2021 | 20:52:33 IST

किसी भी लड़की के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर पाना एक सपना होता है। हालांकि, संस्कृति की बेड़ियों में बंधे कुछ रूढ़िवादी लोग यही मानते हैं कि, किसी भी व्यक्ति का परफेक्ट पार्टनर उसके धर्म और परंपरा से संबंधित होना चाहिए, लेकिन हमने बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स को देखा है, जिन्होंने संस्कृति और रूढ़िवादी विचारों को किनारे कर दूसरे धर्म और संस्कृति से जुड़े लोगों से शादी की और आज के समय में वह सभी अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। ये इस बात का सबूत है कि, प्यार किसी भी धर्म, जाति या संस्कृति से परे है। हाल ही में, हमें इस तरह का एक और उदाहरण देखने को मिला।

मिलिए दुल्हन पूजा पारिख (Pooja Parikh) से, जिन्होंने साबित कर दिया कि, जब आप अपने ‘मिस्टर परफेक्ट’ से मिलती हैं, तो रंग-रूप, जाति-धर्म और संस्कृति मायने नहीं रखती है। पूजा जब न्यूयॉर्क के ‘Cornell Law School’ में लॉ की पढ़ाई कर रही थीं, तब उन्होंने साउथ एशियन लॉ एसोसिएशन के ओरिएंटेशन में भाग लिया था। इसकी एक मीटिंग के दौरान उनकी मुलाकात उनके हमसफर साद रिज़वान (Saad Rizwan) से हुई थी, जो संगठन के सह-अध्यक्ष थे। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। लेकिन, ये रिश्ता इतना आसान नहीं था। क्योंकि, दोनों के बीच सिर्फ धर्म का ही नहीं, बल्कि देश का भी अंतर था। जी हां, पूजा जहां गुजरात से ताल्लुक रखती हैं, तो वहीं साद पाकिस्तान के रहने वाले हैं। हालांकि, दोनों न्यूयॉर्क में रहते हैं।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने लाल के बजाय पेस्टल लहंगा पहन दूल्हे को दिया सरप्राइज, रिएक्शन देख आप भी हो जाएंगे खुश)

धार्मिक बेड़ियों को तोड़ते हुए दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर न्यूयॉर्क में धूमधाम से शादी रचा ली। पूजा ने अपनी शादी के लिए फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से लाल रंग का लहंगा चुना था, जिस पर भारी कढ़ाई का काम किया गया था। उनका सुनहरे लाल रंग का लहंगा वाकई बहुत ही खूबसूरत था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और गोल्ड ज्वैलरी से पूरा किया था। अपने ओवरऑल लुक में दुल्हन बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने हैवी कढ़ाई को छोड़ पहना सिंपल लाल कलर का लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत)

दूसरी ओर, दुल्हन के सपनों के राजकुमार, साद रिज़वान ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से अपना वेडिंग आउटफिट चुना। उन्होंने शादी में सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैरून वेलवेट दुपट्टा और साफा के साथ टीमअप किया था। दूल्हेराजा ने अपने लुक को मोतिहार से कंप्लीट किया था।

‘वेडिंग स्टाइल मैगजीन’ को दिए इंटरव्यू में दुल्हन पूजा पारिख ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की थी। पूजा ने बताया था कि, न्यूयॉर्क शहर में एक सम्मेलन में भाग लेने के दौरान, दोनों अपनी सांस्कृतिक पहचान और कानून के प्रति लगाव के जरिए एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो गए थे। इस तरह वे दोस्त बन गए थे। इसके चार साल बाद दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए थे और इस दौरान दोनों काम के चलते अलग तो रहते थे, लेकिन उनका एक-दूसरे के प्रति कनेक्शन काफी मजबूत था। दुल्हन ने बताया था कि, उनके अलग-अलग रहने के पीछे की वजह उनकी अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि थी।

पूजा ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि, उनके 26वें जन्मदिन पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। दरअसल, अपने जन्मदिन पर पूजा ने अपने दो जानने वाले लोगों को साद से मिलवाया था। तभी उन्हें एहसास हुआ था कि, उनका रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा बढ़कर है। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे संग अपनी भावनाओं को साझा किया और अलग-अलग धर्म से होने के बावजूद एक-दूसरे के साथ जिंदगी जीने का फैसला किया।

पूजा और साद दक्षिण एशिया से ताल्लुक रखते हैं, ऐसे में दोनों चाहते थे कि, वो न्यूयॉर्क में दक्षिण एशियाई स्टाइल से शादी करें। इसलिए पहले दोनों ने मुस्लिम धर्म के मुताबिक शादी की और फिर हिंदू रीति-रिवाज से अपनी शादी को सभी रस्मों के साथ पूरा किया। दोनों ने ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ के पास एक प्राइवेट यॉट में एक कलरफुल संगीत और रास गरबा भी आयोजित की थी।

‘वेडिंग स्टाइल मैगजीन’ से बात करते हुए पूजा ने पति साद के बारे में सबसे अच्छी बात बताई थी, जो उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा था, ‘हमारी शादी से पहले के महीनों में, हमने अपने धर्मों की शादी की प्रथाओं के बारे में बहुत कुछ सीखा। कोई यह मान सकता है कि, अलग-अलग प्रथाओं को शामिल करना मुश्किल होगा। लेकिन इसकी वजह से मुझे वास्तव में साद से और ज्यादा प्यार हो गया। जब हम अपनी शादी को याद करते हैं, तो हम काफी खुश हो जाते हैं।’

(ये भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 100 किलो का लहंगा, पूरा स्टेज हुआ कवर)

फिलहाल, पूजा पारिख ने साबित कर दिया कि, परफेक्ट लाइफ पार्टनर किसी भी धर्म या समुदाय में पाया जा सकता है। तो आपको हमारी दुल्हन की लव स्टोरी और उनका ब्राइडल लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'