पूरी दुनिया और इसमें रहने वाले लोगों को सीमाओं व एलओसी से विभाजित किया गया है, लेकिन ये भी सच है कि, फैशन किसी एक देश तक सीमित नहीं है। बात चाहे पंजाबी-गुजराती की हो, या फिर किसी अमेरिकन की, जब भी कोई नया फैशन ट्रेंड में आता है, तो अलग-अलग देशों में रहने वाले लोग इसे बड़े चाव से फॉलो करते हैं। हर नई दुल्हन भी कुछ ऐसा ही करती है। बेशक दुल्हन के पहनावे का संबंध उसकी संस्कृति से होता है, लेकिन हर दुल्हन अपनी शादी में नए फैशन ट्रेंड को फॉलो करने की कोशिश करती है।
दुल्हनें अपनी शादी में अपने स्पेशल आउटफिट से जुड़े हर सपने को पूरा करने की कोशिश करती हैं। वे नॉर्मल लहंगे को त्याग कर, वही आउटफिट पहनती हैं, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आता है। कुछ दुल्हनें अपनी शादी में लाल रंग की बजाय पेस्टल रंग का लहंगा चुनती हैं, तो कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्राइडल आउटफिट को कॉपी करके अपने लहंगे को यादगार बनाती हैं, जिसका सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि, वजन भी चर्चाओं में आ जाता है। हाल ही में, हमने पाकिस्तान की एक ऐसी खूबसूरत दुल्हन को देखा, जिसने अपने शादी के दिन पर एक विशाल लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसे देखकर शादी में शामिल हुआ हर इंसान हैरान रह गया था।
(ये भी पढ़ें: इस वकील दुल्हन ने कोर्टरूम की यूनिफॉर्म को छोड़कर शादी में पहना लाल सब्यसाची लहंगा, दिखीं स्टाइलिश)
दरअसल, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की खूबसूरत दुल्हन की, जिसने अपनी शादी में 100 किलो का लहंगा पहनकर हर किसी को ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस दुल्हन की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि, दुल्हन ने अपनी शादी में लाल रंग का भारी-भरकम लहंगा पहना हुआ है, जिसकी स्कर्ट पूरे स्टेज को कवर कर रही है। इतना ही नहीं, इस लहंगे की स्कर्ट से स्टेज की सीढ़ियां भी कवर हो गई हैं। दुल्हन के इस पूरे लहंगे पर सिल्वर कढ़ाई का काम किया गया है। उनका दुपट्टा और ब्लाउज तक कढ़ाई के वर्क से जड़ा हुआ है।
(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की दुल्हन जूही गोडाम्बे ने अपनी मारवाड़ी शादी में पहना था गुलाबी लहंगा, देखें खूबसूरत फोटोज)
इस खूबसूरत लहंगे के साथ दुल्हन ने अपने लुक को लाल नेकपीस और मांगटीका से कंप्लीट किया था। वहीं, दूल्हे राजा गोल्डन शेरवानी और मैरूम पगड़ी में काफी हैंडसम लग रहे थे। इस पूरे लुक में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने ब्राइडल एंट्री से जीता था सबका दिल, मिनिमलिस्टिक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत)
हालांकि, दुल्हन की तस्वीरें व वीडियोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी तारीफ की, तो कुछ दुल्हन के लिए मजाकिया कमेंट भी करते नजर आए। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'समझ नहीं आ रहा है कि, दुल्हन ने लहंगा पहना है या फिर लहंगा दुल्हन को पहने हुए हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जब आपके पिता इतने अमीर हैं कि, आप नहीं जानते कि शादी पर पैसे कैसे खर्च किए जाते हैं, तो आप यह सब अपने लहंगे पर खर्च कर देते हैं।’ इतना ही नहीं, कई लोगों ने हैरानी जताई है कि, इस दुल्हन ने इतना हैवी लहंगा पहनने के बाद वॉक कैसी की होगी या फिर उसने सभी रस्मों को कैसे संपन्न किया होगा।
फिलहाल, इस दुल्हन ने अपनी शादी को अपने पहनावे से यादगार जरूर बना लिया है। तो आपको दुल्हन का ये ब्राइडल आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।