सब्यसाची की इस दुल्हन ने महारानी जोधा का लुक किया रिक्रिएट, येलो आउटफिट में लग रहीं काफी यूनिक

आइए आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में महारानी जोधा का लुक रिक्रिएट किया था।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

सब्यसाची की इस दुल्हन ने महारानी जोधा का लुक किया रिक्रिएट, येलो आउटफिट में लग रहीं काफी यूनिक

एक दुल्हन होना सबसे खूबसूरत चीज होती है और मंडप में एंट्री करते समय फूलों की चादर के नीचे चलना हर लड़की का सपना होता है। ऐसी कई लड़कियां हैं, जो अपनी शादी की छोटी से छोटी डीटेल की प्लानिंग बचपन से कर रही होती हैं। जिस पल उनकी वेडिंग डेट फिक्स हो जाती है, उस पल से ही होने वाली दुल्हन अपने बिग डे के लिए हाथ में लंबी चेकलिस्ट के साथ शादी की तैयारियां करना शुरू कर देती हैं।

sabyasachi bride jodha look

कई सालों से शादी की प्लानिंग में कई तरीके के बदलाव आए हैं और इसका सारा क्रेडिट बॉलीवुड फिल्म्स और सेलिब्रिटी वेडिंग्स को जाता है, क्योंकि उन्होंने ही कपल्स को ग्रैंड तरीके से वेडिंग करने के लिए इंस्पायर किया है। तो आइए आपको मिलवाते हैं हमारी ब्राइड ऑफ़ द वीक से, जिन्होंने अपनी शादी में जोधा-अकबर की लोककथा से महारानी जोधा बाई का लुक रीक्रिएट किया था।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने चूड़ा सेरेमनी में पहना अपनी मां की शादी का जोड़ा, वेडिंग लहंगा देख कायल हो जाएंगे आप)

दुल्हन ने नहीं पहना ट्रेडिशनल लाल लहंगा

sabyasachi bride jodha look

मिलिए हमारी ब्राइड ऑफ़ द वीक सोनल शर्मा से, जो प्रोफेशन से एक डॉक्टर हैं। उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार गौरव आहूजा से USA के फिलाडेल्फिया में शादी की। शादी के दिन के लिए, दुल्हन ने पारंपरिक लाल लहंगे को छोड़कर यूनिक येलो कलर का एटायर पहना था।

sabyasachi bride jodha look

दुल्हन ने वेडिंग डे पर फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी का येलो कलर का लहंगा चुना था। उनके लहंगे में खूबसूरत गोल्डन धागों से वर्क किया गया था। उनका लुक फिल्म ‘जोधा अकबर’ में ऐश्वर्या बच्चन के जोधा वाले लुक से इंस्पायर था।

(ये भी पढ़ें: भारत की पहली दुल्हन, जिसने अपने रिसेप्शन में पहना था डिजाइनर एली साब का गाउन, 30 किलो था वजन)

sabyasachi bride jodha look

उन्होंने अपने लुक को नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, एक बोरला (राजस्थानी ज्वेलरी) और सुन्दर कलीरों से निखारा था। उनकी आंखों में लगा मोटा काजल, लाल होंठ और बन में बंधे हुए बाल सोनल के लुक को कंप्लीट कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर दूल्हे ने एक क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। एक एमराल्ड ग्रीन कलर की माला और बेज कलर की पगड़ी ने उनके स्टाइल में और चार्म ला दिया था।

sabyasachi bride jodha look

वेडिंग रिसेप्शन के लिए शादी के लहंगे को किया रीस्टाइल

sabyasachi bride jodha look

वेडिंग रिसेप्शन में दुल्हन ने अपनी शादी का लहंगा ही रीस्टाइल किया था। उन्होंने सिर से दुपट्टा हटाकर अपने कंधों पर सावधानी से पिन कर लिया था। सोनल वाकई अपने रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में रॉयल अंदाज में की थी एंट्री, 'पद्मावत' मूवी से मिली इंस्पिरेशन)

फिलहाल, इस दुल्हन ने जोधा बाई का लुक अपनाकर बाकी दुल्हनों के लिए ब्राइडल गोल्स जरूर सेट कर दिए हैं। तो आपको उनका ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

(फोटो क्रेडिट- Brides Of Sabysachi)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.