बचपन में हमारी लाइफ में एक ऐसा पॉइंट भी था, जब हमें परियों की कहानी में दिखाई जाने वाली शादियां आकर्षित करती थीं। ज्यादातर लड़कियां सिंड्रेला का चमकता हुआ गाउन और ग्लास स्लीपर्स पहनकर अपने प्रिंस से शादी करना चाहती थीं। इसके साथ ही अपने शादी के दिन वो प्रिंसेस की तरह अपना गाउन लहराने की भी विश रखती थीं, लेकिन फिर हम बड़े हो गए और हमारा वो सपना कहीं मन के एक कोने में ही दुबक कर रह गया।
हालांकि, आज की दुल्हनें अपने आउटफिट में कोई भी कंप्रोमाइज नहीं करना चाहती हैं। वो अपने दिल को फॉलो करती हैं और वही पहनती हैं, जो उन्हें अपने इस बिग डे पर पहनने का मन करता है। प्यारे गाउन पहनने से लेकर सूट, साड़ी और बाकी आउटफिट्स को कैरी करने तक, ब्राइड अपनी शादी के लिए सब कुछ करती हैं। हाल ही में, हमने एक दुल्हन को स्पॉट किया, जो नामी डिज़ाइनर एली साब के कस्टमाइज्ड गाउन को अपने रिसेप्शन में पहनने वाली पहली भारतीय बनीं।
(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में उड़ाए धुएं के छल्ले, देखते रह गए सभी रिश्तेदार, देखें वीडियो)
मिलिए हमारी ब्राइड ऑफ़ द वीक हना S खान से, जो एक फैशन ब्लॉगर हैं और उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार शाहरुख मर्चेंट से शादी रचाई थी। ये शादी राजस्थान के जयपुर में जय महल और रामबाग में हुई थी। हालांकि, वो दुल्हन के रिसेप्शन का आउटफिट था, जिसको देखकर सभी का मुंह खुला का खुला रह गया था।
रिसेप्शन के लिए, दुल्हन ने एक ब्यूटीफुल स्वारोवास्की क्रिस्टल और महीन स्लीव्स के साथ एक लवली गाउन पहना था। उनका गाउन पीछे से 8 मीटर लंबा था और इसका वजन करीब 30 किलो था। ज्वेलरी को सिंपल रखते हुए, दुल्हन ने इस पर एक मिनिमल डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयरिंग्स पहने थे। हाईलाइटेड गाल और सॉफ्ट आईज के साथ सिंपल मेकअप ने उनके रिसेप्शन लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, दूसरी तरफ उनके दूल्हे ने एक क्रिस्प ब्लैक टक्सीडो पहना हुआ था।
(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने गोल्डन लहंगे के साथ बनाया यूनिक हेयरस्टाइल, लुक जीत लेगा दिल)
शादी के लिए, दुल्हन ने ब्यूटीफुल सिल्वर जैकेट लहंगा पहना था। उनका आउटफिट डिज़ाइनर ओहैला खान ने डिजाइन किया था। दुल्हन ने इस आउटफिट में लहंगा स्कर्ट पहना था, जिसको मैचिंग ब्लाउज के साथ टीम अप किया था, एक लॉन्ग जैकेट और एक हल्का दुपट्टा था। हालांकि, वो उनकी ज्वेलरी की चॉइस थी, जिसने इस लुक को और निखार दिया था। उन्होंने दो लेयर्ड नेकपीस, एक मांग टीका और एक मिनिमल सिल्वर कलीरे पहने हुए थे।
दूल्हे राजा भी क्रीम कलर की शेरवानी में काफी डैपर लग रहे थे। उन्होंने इस लुक को मैचिंग पगड़ी से कंप्लीट किया था, जिस पर कलगी लगी हुई थी।
(ये भी पढ़ें: इस महाराष्ट्रियन दुल्हन ने शादी में साड़ी के साथ पहनी थी यूनिक ज्वैलरी, पेरेंट्स संग किया ट्विनिंग)
फिलहाल, इस दुल्हन के रिसेप्शन लुक की चर्चा चारों तरफ हो रही है। तो आपको उनका ये आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।