दुल्हन ने चूड़ा सेरेमनी में पहना अपनी मां की शादी का जोड़ा, वेडिंग लहंगा देख कायल हो जाएंगे आप

आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताएंगे, जिसने अपनी चूड़ा सेरेमनी में अपनी मां का वेडिंग आउटफिट पहना था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दुल्हन ने चूड़ा सेरेमनी में पहना अपनी मां की शादी का जोड़ा, वेडिंग लहंगा देख कायल हो जाएंगे आप

एक लड़की के मन में अपनी शादी के ख्याल अपनी मां को देखकर आते हैं। बचपन से ही जब लड़कियां अपनी मां को तैयार होते हुए देखती हैं, तो उनके मन में भी सुहागन बनने का ख्याल आता है और जब लड़कियों की शादी तय हो जाती है, तो वो अपनी वेडिंग में सबसे ज्यादा अपने आउटफिट को लेकर एक्साइटेड होती हैं। आखिर हो भी क्यों ना, शादी में लड़कियों के बाद सभी का ध्यान उनके आउटफिट पर जो जाता है।

Bride

पहले के समय में लड़कियों को अपनी ही शादी में अपने फेवरेट आउटफिट को चुनने की आजादी नहीं थी। हालांकि, वक्त के साथ-साथ लड़कियां अब अपनी शादी को न केवल एंजॉय कर रही हैं, बल्कि अपने वेडिंग आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट भी करती नजर आती हैं। हाल ही में, हमें सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर एक ऐसी दुल्हन मिली, जिसने अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी में अपनी मां का वेडिंग आउटफिट पहना था।

Bride Harman Kaur

मिलिए ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ हरमन कौर (Harman Kaur) से, जिन्होंने अपने हमसफर सिमरन सिंह (Simran Singh) संग शादी रचाई है। हरमन कौर की शादी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, लेकिन जिसने हमारा ध्यान खींचा, वो उनका प्री-वेडिंग आउटफिट था।

(ये भी पढ़ें- भारत की पहली दुल्हन, जिसने अपने रिसेप्शन में पहना था डिजाइनर एली साब का गाउन, 30 किलो था वजन)

Bride Harman Kaur

दुल्हन ने चूड़ा सेरेमनी में पहना अपनी मां का वेडिंग आउटफिट

Bride Harman Kaur

हरमन कौर ने अपनी चूड़ा सेरेमनी (मामा के द्वारा दुल्हन को चूड़ा दिया जाना) में रानी पिंक कलर का सूट पहना था, जो उनकी मां का वेडिंग आउटफिट था। इस सूट में गोल्डन की भारी कढ़ाई की गई है, जबकि उनके दुपट्टे को अलग लुक देने के लिए उसमें रेड कलर की कढ़ाई को शामिल किया गया है। उन्होंने अपने लुक को ब्रेडेड बालों और साइड पासा से पूरा किया था, जिसमें दुल्हन बेशक बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

Bride Harman Kaur

Bride Harman Kaur Chooda Ceremony

Bride

Bride

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शादी में रॉयल अंदाज में की थी एंट्री, 'पद्मावत' मूवी से मिली इंस्पिरेशन)

आनंद कारज में दुल्हन ने पहना था रेड कलर का हैवी लहंगा

Bride's Wedding Outfit

अपनी शादी के लिए दुल्हनें हमेशा कुछ खास पहनने का सपना देखती हैं, और हरमन कौर के साथ भी कुछ ऐसा ही था। अपनी वेडिंग के लिए दुल्हन ने गहरे लाल रंग का लहंगा चुना था। उनके लहंगे में फुल स्लीव का ब्लाउज और फ्लेयर्ड रेड लहंगा स्कर्ट के साथ गोल्डन कढ़ाई की गई थी। हालांकि, इस लहंगे को सबसे ज्यादा निखारने का काम उनके गोट्टा-पट्टी वाले दुपट्टे ने किया था।

Bride's Wedding Lehenga

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दुल्हन ने हैवी चोकर के साथ मांग टीका लगाया था। ब्राउन टोन्ड मेकअप और रेड बिंदी से उनके लुक को कंप्लीट किया गया था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने लाल रंग की दोशाला के साथ बेज रंग की शेरवानी पहनी थी।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में पहना खुद से पेंट किया हुआ लहंगा, डिज़ाइनिंग में लगा था एक साल)

Bride With Groom

फिलहाल, हरमन कौर ने अपनी शादी में अपनी मां का सूट पहनकर अपनी वेडिंग को और खास बना दिया था। वैसे, आपको दुल्हन का सूट और वेडिंग लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- हरमन कौर, सनी धीमान)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.