इस दुल्हन ने ब्राइडल एंट्री से जीता था सबका दिल, मिनिमलिस्टिक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी मजेदार ब्राइडल एंट्री से लोगों का दिल जीत लिया था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

इस दुल्हन ने ब्राइडल एंट्री से जीता था सबका दिल, मिनिमलिस्टिक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

हर लड़की चाहती है कि, उसकी शादी सबसे शानदार और यादगार हो। अपनी शादी के दिन के लिए लड़कियां कई तरह के ख्वाबों को सजाती हैं। फूलों की चादर के नीचे ब्राइडल एंट्री मारने से लेकर सबसे सुंदर वेडिंग आउटफिट पहनने तक, होने वाली दुल्हन की एक लंबी चेकलिस्ट होती है। भले ही कोविड-19 महामारी ने ग्रैंड शादी को इंटीमेट वेडिंग में बदल दिया हो, लेकिन एक दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए सबसे बेस्ट करने में भरोसा रखती है।

Bride

पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि, दुल्हनें अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती हैं। हुक्का पीने से, डांस करते हुए ब्राइडल एंट्री मारने तक कई दुल्हनें अब वो करती हैं, जो उन्हें पसंद होता है। आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी मजेदार ब्राइडल एंट्री से लोगों का दिल जीत लिया था।

(ये भी पढ़ें- इस डेंटिस्ट दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था कई रंगों से बना लहंगा, सिंपल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत)

Shinchan Voice Over Artist Akansha Sharma

मिलिए ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ आकांक्षा शर्मा (Akansha Sharma) से, जो एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट, यूट्यूबर, कॉमेडियन और लेखक हैं। हालांकि, सबसे खास बात ये है कि, भारत में सबसे फेमस कॉमिक कैरेक्टर ‘शिनचैन’ की असली आवाज किसी और की नहीं, बल्कि आकांक्षा की है। दुल्हन ने कोरोना महामारी की वजह से लगे पहले लॉकडाउन के बाद अपने सपनों के राजकुमार रजत चौहान (Rajat Chauhan) से शादी की थी।

Akansha Sharma

दुल्हन ने अपने बड़े दिन के लिए एक भव्य लाल रंग का मिनिमलिस्टिक लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को एक लंबी चेन, मैचिंग इयररिंग्स, एक माथा पट्टी और एक नथ के साथ एक्सेसराइज़ किया था। उनकी मेकअप आर्टिस्ट अमृता सिंह ने डेवी शीन मेकअप, सॉफ्ट आईशैडो और पिंक लिप्स से उनके लुक को और निखारा था। वहीं, उनके दूल्हे ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने कोर्ट मैरिज में पहनी यूनिक स्टाइल वाली फ्लोरल रेड साड़ी, मैचिंग करते दिखे दूल्हे राजा)

Bride Akansha Sharma

Bride Akansha Sharma

Bride Akansha Sharma With Her Groom

‘बॉलीवुडशादीज’ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में दुल्हन आकांक्षा शर्मा ने अपने परफेक्ट वेडिंग आउटफिट को खोजने की स्टोरी शेयर की है। आकांक्षा ने कहा, ‘मुझे पता है कि, ज्यादातर लोग क्या करते हैं, कई लहंगा ट्राई करके वही चुनते हैं, जो उन पर सूट करता है। लेकिन, मैं चाहती थी कि, मैं वही लहंगा आजमाऊं, जिसे मैंने अपने वेडिंग के लिए चुना हो और वही हुआ। मेरी फैमिली पागल हो गई, जब मैं अपने वेडिंग लहंगे में तैयार हुई। यह पहली नजर का प्यार था।’

Bride Akansha Sharma

दुल्हन ने न सिर्फ अपने लुक से सबका दिल जीता, बल्कि दुल्हन की ब्राइडल एंट्री भी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। वायरल हुए वीडियो में, हम दुल्हन को यह कहते हुए देख सकते हैं, ‘भैया पीछे वालों को ब्लर कर देना।’

आकांक्षा ने इंटरव्यू में अपनी यूनिक ब्राइडल एंट्री के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘देखिए मुझे अपने दोस्तों को चिढ़ाना बहुत पसंद है, इसलिए मैं कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती थी। यह मेरे दिमाग में अचानक से आया और मैंने बस इतना ही कहा। मुझे मुस्कुराते हुए चेहरों से भी ज्यादा प्यार है। मैं एक दुल्हन हूं, जिसका व्यक्तित्व चमकता है। मुझे पता है कि, कैसे खुद को खुश रखना है। हर समारोह इन पलों से भरा हुआ था।’

दुल्हन ने अपनी संगीत सेरेमनी में की मजेदार एंट्री

Bride Akansha Sharma

आकांक्षा की न केवल ब्राइडल एंट्री मस्त हुई, बल्कि उन्होंने अपनी संगीत एंट्री से भी सभी को खुश कर दिया था। इसका वीडियो आकांक्षा के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। वीडियो में हम दुल्हन को एक खूबसूरत गुलाबी रंग का गाउन पहने हुए देख सकते हैं। उन्होंने मिनिमलिस्टिक नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ अपने लुक में और चार-चांद लगा दिए थे। वीडियो की शुरुआत में, जब फोटोग्राफर ने उन्हें धीरे चलने के लिए कहा था, तब दुल्हन धीरे-धीरे स्टेज की ओर दौड़ने लगती हैं। इस वीडियो में दुल्हन ने फेमस गाउन में चलने में हो रही परेशानी के बारे में बात की थी।

अपनी शादी की कहानी हमारे साथ साझा करते हुए आकांक्षा ने अपने 'मिस्टर राइट' के साथ अपनी पहली मुलाकात का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं पहली नजर के प्यार में विश्वास नहीं करती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि, आप जो उम्मीद करते हैं, वह आपके साथ कम से कम होता है। मैंने उन्हें देखा और उनकी मुस्कान ने मेरे दिल पर कब्जा कर लिया। यह कनॉट प्लेस (दिल्ली में स्थित) में एक कॉमेडी शो था और मैं इसकी तैयारी कर रही थी। लेकिन शो ने मुझे सिर्फ तालियों से ज्यादा दिया। मैं कह सकती हूं कि, वह (पति) मेरे सपनों के राजकुमार हैं, क्योंकि मैं बहुत फिल्मी हूं। आमतौर पर, लड़का आपसे डेट के लिए कहता है, लेकिन वो एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो कमिटमेंट्स में विश्वास करते हैं। मैं उनसे केवल इतना कह सकती थी कि, ‘हांजी’। लेकिन इसके बाद मैंने उन्हें वास्तव में प्रपोज किया था।’

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने चूड़ा सेरेमनी में पहना अपनी मां की शादी का जोड़ा, वेडिंग लहंगा देख कायल हो जाएंगे आप)

Bride Akansha Sharma With Her Groom

फिलहाल, आकांक्षा ने काफी दुल्हनों के लिए एक ट्रेंड सेट किया है कि, एक शांत दुल्हन से अच्छा है कि, दुल्हन अपनी शादी को मजेदार अंदाज में एंजॉय करे। तो आपको इस दुल्हन का वेडिंग आउटफिट और ब्राइडल एंट्री कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- आकांक्षा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.