भारतीय शादियां धमाल-मस्ती और शाही खाने से भरी होती हैं। लेकिन इन सबसे ऊपर ये एक ऐसा ओकेजन है, जो सबको अपना देसी स्टाइल फ्लॉन्ट करने का प्लेटफॉर्म देता है। हर लड़की अपने बचपन में एक बार अपनी शादी का सपना जरूर देखती है। शादी की उम्र तक पहुंचने पर वो अपने स्पेशल डे के लिए इससे भी बड़े ख्वाब बुनने लगती है। भला जिंदगी भर के लिए अपनी शादी को एक यादगार मोमेंट कौन नहीं बनाना चाहता? इसके साथ ही होने वाली दुल्हन का वेडिंग एटायर उसका एक्साइटमेंट डबल कर देता है। हर दुल्हन अपनी शादी में सबसे यूनिक आउटफिट में तैयार होना चाहती है, ताकि उसके दूल्हे राजा अपनी होने वाली वाइफ से नजरें न हटा सकें।
समय गुजरने के साथ, हमने ऐसी कई दुल्हनें देखी हैं, जिन्होंने एक ही कलर के लाल लहंगे के चलन को तोड़ कर कुछ नया ट्राई किया है। अब जमाना मल्टीशेड का है। दुल्हन के लिए बेहतरीन आउटफिट बनाने में लगने वाली क्रिएटविटी को देखना हमेशा ब्यूटीफुल होता है। भले ही अपने ब्राइडल ऑउटफिट को लेकर दुल्हन के दिमाग में कई सारी कंफ्यूजन हो, लेकिन अपनी शादी के दिन वो सबसे अलग दिख कर लोगों का दिल जीत ही लेती है। तो आइए आपको मिलाते हैं एक ऐसी ही दुल्हन से, जिन्होंने अपनी शादी के दिन मल्टीकलर का लहंगा पहनकर उस दिन की रौनक बढ़ा दी थी।
(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने कोर्ट मैरिज में पहनी यूनिक स्टाइल वाली फ्लोरल रेड साड़ी, मैचिंग करते दिखे दूल्हे राजा)
मिलिए प्रभजोत कौर से, जो एक पंजाबी कुड़ी हैं और प्रोफेशन से एक डेंटिस्ट हैं। प्रभजोत ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी का सफ़र शुरू किया है। उनकी शादी पंजाब के खूबसूरत शहर चंडीगढ़ में हुई थी। इस गॉर्जियस ब्राइड की तरफ हमारा ध्यान उनके वेडिंग एटायर ने खींचा। जब आप प्रभजोत की ब्राइडल लुक की फोटोज देखेंगे, तो ये बात खुद जान जाएंगे। प्रभजोत ने कई अलग कलर्स से मिक्स किया हुआ ब्राइडल लहंगा पहना था। उनके चौड़े बॉर्डर का लहंगा मेन मैरून कलर का था, उनका एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज मैजेंटा शेड का था और उनका डार्क ग्रीन कलर का आधा कढ़ा हुआ दुपट्टा ऑउटफिट को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। प्रभजोत का लहंगा उन पर काफी खूबसूरत लग रहा था, क्योंकि इसने उनके पूरे लुक को हाईलाइट कर दिया था। इस लहंगा-चोली में गोल्डन कलर का वर्क किया हुआ था, जो एटायर को परफेक्ट बना रहा था।
प्रभजोत ने अपने वेडिंग आउटफिट के साथ सिंपल कुंदन ज्वेलरी सेट पहना था। इसके अलावा उन्होंने एक चोकर नेकपीस, एक मांगटीका, एक नथ और लंबे इयरिंग्स पहने थे, जिसमें मोती और कांच के स्टोन लगे हुए थे। प्रभजोत ने अपने लुक को चूड़ा और सी-शेल कलीरे से कंप्लीट किया था।
(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी गोलगप्पे की माला और ताज, यहां देखें मजेदार वीडियो)
जिस चीज ने प्रभजोत के लुक में जान डाल दी, वो उनका मेकअप था। प्रभजोत ने चमचमाती हुई स्मोकी आंखें और डीटेल आईब्रोज के साथ नेचुरल लुक अपनाया था। उन्होंने अपने माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई थी, जो उन्हें पूरी तरह से देसी ब्राइड का लुक दे रहा था। उन्होंने अपने बालों को बन स्टाइल में बांधा था। वो उनके बन में लाल गुलाब थे, जो पीछे से और खूबसूरत दिख रहे थे।
प्रभजोत ने अपना ये आउटफिट चंडीगढ़ के सबसे बड़े ब्राइडल स्टोर से लिया था। वहीं, उनके दूल्हे राजा भी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के वर्क किये हुए बेज कलर के आउटफिट में काफी डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने इसे साफा के सेम शेड और रेड शेरवानी दुपट्टे से पेयर किया था। कपल वेडिंग आउटफिट्स में काफी स्टनिंग लग रहा था।
(ये भी पढ़ें: इस साउथ इंडियन दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी थी कांजीवरम साड़ी, टेंपल थीम के गहनों ने खींचा था ध्यान)
इसके अलावा, अपनी सगाई सेरेमनी में भी प्रभजोत ने सिंपल लुक अपनाया था। उन्होंने ऑरेंज कलर का रेड लहंगा चोली पहना था। उनका लहंगा प्लेन था, जिसमें सिंपल एज्टेक पैटर्न बना हुआ था, वहीं उनके ब्लाउज में ब्यूटीफुल गोटा पट्टी वर्क था। उन्होंने ऑउटफिट के साथ एक बेज कलर का ब्यूटीफुल दुपट्टा कैरी किया था, जो उनके आधे खुले बालों के साथ काफी सुन्दर लग रहा था। प्रभजोत के अब हसबैंड बन चुके गन्धर्व ने इस फंक्शन में ब्लैक ब्लेजर सूट पहना था और अपने एटायर में एक सिल्क बो एड किया था। दोनों खुशहाल चेहरों के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे थे।
फिलहाल, प्रभजोत ने वाकई अपनी शादी को अपने यूनिक एटायर से खास बना दिया था। तो आपको प्रभजोत का ब्राइडल ऑउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।