बेटे तैमूर को अपने कंधों पर बैठाकर घुमाते दिखे सैफ, धर्मशाला में घूमते हुए फोटो व वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान व उनके बेटे तैमूर की कुछ फोटोज करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो चलिए जल्दी से देखते हैं वो तस्वीरें।

By Prakash Joshi Last Updated: Nov 17, 2020 | 12:56:26 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और फैंस के लिए वो यहां अक्सर तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस भी इन पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटाते हैं, लेकिन अगर वो तस्वीरें व वीडियो करीना के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की हों, तो फैंस का प्यार दोगुना बरसता है। हाल ही में करीना ने तैमूर की दिल जीतने वाली कुछ फोटोज शेयर की हैं।

दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 नवंबर 2020 को दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सैफ ने अपने बेटे तैमूर अली खान को अपने कंधों पर उठा रखा है, और वो उन्हें लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि, दूसरी फोटो में पिता और बेटे के साथ करीना कपूर भी नजर आ रही हैं और ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। करीना ने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया है, 'हमेशा आगे की ओर देखना।' इन तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने क्लिक किया है, जिसके लिए करीना ने उन्हें पिक क्रेडिट भी दिया है। फैंस इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं, और खबर लिखे जाने तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

इसके अलावा 'फिल्मफेयर' ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सैफ, करीना, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और तैमूर समेत कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं, जो धर्मशाला की सड़कों पर घूम रहे हैं। इस दौरान सैफ ने बेटे तैमूर का हाथ पकड़ा हुआ है, और तैमूर को कुछ कहते हुए भी सुना जा सकता है। करीना कपूर व्हाइट कलर की जैकेट में और मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के जंपसूट में काफी प्यारी लग रही हैं। (ये भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने शेयर की हनीमून की खास तस्वीरें, पति गौतम संग 'स्कूबा डाइविंग' करती आईं नजर)

इसलिए धर्मशाला में है खान परिवार

सैफ अली खान ​इन दिनों फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए दिवाली के पहले से ​ही हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मौजूद हैं। ऐसे में करीना कपूर खान भी अपने बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला पहुंची, और सैफ के साथ रहकर वहां टाइम स्पेंड कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग के अलावा सैफ अपनी पत्नी व तैमूर संग पहाड़ों का आनंद लेते हुए भी नजर आ रहे हैं, जब भी उन्हें शूटिंग के बाद थोड़ा समय मिलता है तो वो टहलने के लिए निकल पड़ते हैं।

इस बार पहाड़ों वाली दीवाली

खान परिवार ने साल 2020 की दीवाली को पहाड़ों में ही सेलिब्रेट किया। जहां सैफ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पहले से मौजूद थे, तो वहीं करीना तैमूर को लेकर वहां पहुंची और फिर सबने साथ मिलकर दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ एक खूबसूरत बूमरैंग वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में प्रेग्नेंट करीना अपनी फैमिली के साथ अलाव जलाकर साथ में बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, करीना के बीच तैमूर बैठे हुए हैं और क्यूट अंदाज में कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ''आप सभी को दिवाली की शुभकामना, खुश रहिए, सुरक्षित रहिए।'' (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने भाई वियान संग मनाया अपना पहला 'भाई दूज', एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो)

तैमूर का ये वीडियो हुआ वायरल

तैमूर के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वयारल होते रहते हैं, ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान अपने स्टाफ का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान केक कटिंग के समय तैमूर उनके लिए सबसे तेज आवाज में बर्थडे सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। इसके बाद अब्बू सैफ अपने लाडले तैमूर से अच्छी तरह से गाने को कहते हैं और फिर अपने मां-पापा से आवाज मिलाने की कोशिश करते हुए तैमूर गाने लगते हैं। (ये भी पढ़ें: पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, खास फोटो शेयर कर लिखा- 'थोड़ी डरी हुई हूं')

फिलहाल, करीना कपूर, सैफ और तैमूर धर्मशाला में रहकर काफी एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको तैमूर की ये फोटोज व वीडियो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट