पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, खास फोटो शेयर कर लिखा- 'थोड़ी डरी हुई हूं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

img

By Prakash Joshi Last Updated:

पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, खास फोटो शेयर कर लिखा- 'थोड़ी डरी हुई हूं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने पति व दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर को काफी याद करती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ बिताए पलों को फिर से ताजा करती हैं। इसी कड़ी में नीतू ने पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। 

Rishi Kapoor

दरअसल, 16 नवंबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर ने अपनी एक बैक साइड फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपना मेकअप करवाती हुई नजर आ रही हैं। यहां आपको जानकारी दे दें कि ये फोटो बहुचर्चिचत फिल्म 'जुगजुग जियो' के सेट पर ली गई है। इस तस्वीर में नीतू कपूर की ड्रेस काफी प्यारी लग रही है, और उस पर फूल बने हुए हैं। (ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर ने शेयर की बहन खुशी व पिता बोनी कपूर संग खूबसूरत फोटोज, मुंह बनाते दिखीं एक्ट्रेस)

neetu

इस तस्वीर के जरिए नीतू ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैं काफी सालों बाद सेट पर वापस लौटी हूं, नई शुरुआत के लिए और फिल्मों के मैजिक के लिए, मैं तुम्हारा प्यार और उपस्थिति महसूस कर रही हूं। कभी मां या कपूर साहब या रणबीर हमेशा मेरे साथ रहे, लेकिन अब मैं खुद को अकेला महसूस कर रही हूं। इसलिए थोड़ी डरी हुई हूं, लेकिन मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं।' इसके साथ ही नीतू कपूर ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई है।

12 नवंबर 2020 को नीतू कपूर ने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ भी फोटो शेयर की थी। इस फोटो के कैप्शन के जरिए उन्होंने बताया था कि कोरोना वायरस के समय में ये उनकी पहली फ्लाइट है, जिसे लेकर वो सभी के साथ शूटिंग के लिए रवाना हो रही हैं। इस अपकमिंग फिल्म 'जुगजुग जियो' में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, वरुण धवन और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली मुख्य किरदार में हैं। (ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत संग शेयर की फोटो, रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल)

इससे पहले भी नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। ऋषि कपूर के निधन के एक महीने बाद नीतू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। शेयर की गई फोटो में कपल जींस की पैंट और शर्ट पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। 

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'आप मुझे अलविदा कह चुके हैं, तो अब मुझे शुभकामनाएं दीजिए, अब मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रही हूं, खुशी के साथ ना कि आंखों में आंसू के साथ। मुझे एक मुस्कान दीजिए, जिसे मैं अपने साथ रख सकूं, अपने दिल में जब भी आप से दूर रहूं।' (ये भी पढ़ें: गौहर खान ने फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग, बोलीं- 'बार-बार देखने से खुद को नहीं रोक पा रही')

बेटी जी भर कर नहीं देख पाई थी पिता को

रिद्धिमा कपूर आखिरी बार अपने पिता ऋषि कपूर को जी भर कर देख भी नहीं सकीं थी। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब वह अपने ससुराल यानी दिल्ली में थीं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच स​की थी, तो उन्होंने वीडियो कॉल पर पापा को अंतिम विदाई दी थी। अंतिम संस्कार के एक दिन बाद वो परिवार के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंची थीं।

अपने पिता को याद करते हुए बेटी रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए थे। रिद्धिमा कपूर द्वारा शेयर किए गए फोटो में ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर, दामाद भरत साहनी और नातिन समायरा के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'दुख में ना कहें: कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन शुक्र है कि वो थे। आज एक महीना हो गया। हम आपको याद करते हैं।'

फिलहाल, नीतू अपने पति ऋषि कपूर के जाने के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं, और अपने काम पर ध्यान लगा रही हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें पति की याद आना लाजमी है। तो आपको नीतू कपूर की पोस्ट कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

 Images Courtesy: Neetu Kapoor
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.