Neetu Kapoor ने फैमिली के अब 'पहले जैसा नहीं होने' के बारे में किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस हुए चिंतित

एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर इनडायरेक्टली कटाक्ष करने के बाद, अब नीतू कपूर ने एक सीक्रेट नोट साझा किया और अपने फैंस को चिंतित कर दिया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Neetu Kapoor ने फैमिली के अब 'पहले जैसा नहीं होने' के बारे में किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस हुए चिंतित

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) तब से सुर्खियों में बनी हुई हैं, जब से उन्होंने अपने 65वें बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाकर सभी को खुश किया है। बता दें कि नीतू ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से शादी की थी और साथ में उनके दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर हैं। ऋषि के निधन के बाद नीतू अपने मुंबई अपार्टमेंट में अकेली रह रही हैं, जबकि उनके बच्चे अपने-अपने पार्टनर के साथ रह रहे हैं।

नीतू कपूर ने परिवारों के एक जैसे नहीं होने के बारे में क्रिप्टिक नोट किया शेयर

19 जुलाई 2023 को नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सीक्रेट नोट साझा किया, जिससे उनके फैंस हैरान हो गए। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में परिवारों के अब पहले जैसे नहीं रहने के बारे में एक पिक्चर नोट दिखाया गया है।

neetu

अब उनके फैंस सोच रहे हैं कि क्या यह पोस्ट किसी को निशाना बनाकर किया गया है या यह सिर्फ उनके रैंडम पिक्चर नोट में से एक था, जिसे वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। नीतू के नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "हमारे परिवार अब पहले जैसे नहीं रहे, इसका कारण यह है कि हमने उन लोगों को दफना दिया, जो परिवार को एकजुट रखते थे।"

जब कंगना रनौत ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर इनडायरेक्ट किया कटाक्ष

हाल ही में, कंगना रनौत ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के एक 'फर्जी' कपल की आलोचना की थी। फैंस को यकीन है कि उन्होंने इनडायरेक्टली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर कटाक्ष किया था। अपने लंबे नोट में कंगना ने बताया था कि फेक कपल जो अलग-अलग मंजिलों पर रहता है, फिल्म अनाउंसमेंट के बारे में फर्जी खबरें फैला रहा है।

kangna

उन्होंने यह भी साझा किया था कि कैसे मीडिया ने कभी यह रिपोर्ट नहीं की कि कैसे अभिनेता की पत्नी और बेटी को उनकी हालिया फैमिली जर्नी से अलग कर दिया गया था, जबकि कथित पति उन्हें मैसेज कर रहा था और उनसे मिलने के लिए विनती कर रहा था। 'फर्जी' कपल की शादी के रहस्यों का खुलासा करते हुए कंगना ने मीडिया से उन्हें बेनकाब करने के लिए कहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीतू कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट नहीं थीं साथ

अभिनेत्री नीतू कपूर ने 8 जुलाई 2023 को लंदन में अपने बेटे रणबीर कपूर बेटी रिद्धिमा कपूर, दामाद भरत साहनी और नातिन समारा के साथ अपना 65वां जन्मदिन मनाया था। नीतू के जन्मदिन से पहले रणबीर अपनी मां को बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए लंदन चले गए थे। जब पैपराजी ने अभिनेता से उनके विजिट के बारे में पूछा था, तो उन्होंने उनसे अनुरोध किया था कि वे उसी रात उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट न करें, क्योंकि वह अपनी मां नीतू कपूर को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देने वाले थे। हालांकि, रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा इस जश्न में उनके साथ नहीं थीं।

ranbir

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी

बता दें कि चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अपने घर पर एक अंतरंग समारोह में शादी रचाई थी। कपल ने शादी के तीन महीने के भीतर ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा से अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। इसके बाद, 6 नवंबर 2023 को आलिया और रणबीर की बेटी राहा कपूर का जन्म हुआ। दिलचस्प बात यह है कि वह प्यारी दादी नीतू कपूर थीं, जिन्होंने नन्ही बच्ची के लिए सार्थक नाम चुना है।

ranbir

जब Neetu Kapoor ने पति Rishi Kapoor के अफेयर्स और 'वन नाइट स्टैंड' को ठहराया था सही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, नीतू कपूर की सीक्रेट पोस्ट के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.