Raha Kapoor का पहला बर्थडे: नानी Soni दादी Neetu दिखीं बेहद खुश, Isha Ambani बेटे संग आईं नजर

हाल ही में, हमें रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर के फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए कुछ मेहमानों की झलकियां मिलीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Raha Kapoor का पहला बर्थडे: नानी Soni दादी Neetu दिखीं बेहद खुश, Isha Ambani बेटे संग आईं नजर

बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा कपूर 6 नवंबर 2023 को एक साल की हो गईं। इस खुशी के अवसर पर लविंग पैरेंट्स ने अपने घर 'वास्तु' में एक इंटीमेट लेकिन भव्य उत्सव की मेजबानी की। सोशल मीडिया बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियों से भरा पड़ा है। इस बीच, अब हमें राहा के बर्थडे में पहुंचे कई गेस्ट्स की झलकियां मिली हैं। 

राहा के बर्थडे पर नानी-दादी सोनी राजदान और नीतू कपूर दिखीं बेहद खुश

6 नवंबर 2023 को सोनी राजदान ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर राहा की दादी नीतू कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्हें एक हैप्पी फोटो के लिए पोज देते हुए देखा गया। जहां नीतू ने रूबी ज्वेलरी के साथ येलो कलर का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, वहीं सोनी ने व्हाइट कलर की ड्रेस चुनी थी, जिसके साथ उन्होंने पर्ल झुमके कैरी किए थे। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "हमारे साथ मत उलझो, क्योंकि हम ग्रैंडमॉम्स हैं।"

soni razdan

करीना कपूर अपने बेटे जहांगीर के साथ आईं नजर

करीना कपूर खान को भी अपनी भतीजी राहा कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचते हुए देखा गया। उनके साथ उनके छोटे बेटे जहांगीर भी थे, जो इस पार्टी के लिए बेहद उत्साहित दिख रहे थे। शाम के लिए करीना ने एक कंफर्टेबल लुक चुना था। डेनिम शर्ट और जींस के साथ सिंपल लुक में वह बेहद एलिगेंट लग रही थीं। दूसरी ओर, जेह ने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी थी और अच्छे लग रहे थे।

kareena kapoor khan

जब Alia ने बेटी Raha को विदेश में घुमाने और शॉपिंग के लिए ले जाने पर की बात, कहा- 'मुझे खुशी मिलती है', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राहा की बर्थडे पार्टी में सुहाना खान दिखीं खूबसूरत

राहा की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी नजर आईं। स्टार किड को नेकलाइन और स्लीव्स पर व्हाइट बॉर्डर के साथ ब्लैक कलर की कंफर्टेबल ड्रेस पहने देखा गया था। अपने नो-मेकअप लुक को फ्लॉन्ट करते हुए सुहाना काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मिड-पार्टेड हेयरडू में अपने बालों को खुला छोड़ दिया था और स्टड की एक जोड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

suhana khan

जब Alia Bhatt ने बेटी Raha का चेहरा दिखाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं उसकी फोटो दिखा देती, अगर..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 ईशा अंबानी अपने बेटे कृष्णा को गोद में लिए हुईं स्पॉट, आकाश अंबानी भी आए नजर

वहीं, पार्टी में शामिल हुआ अंबानी परिवार सुरक्षा कर्मियों के अपने काफिले के साथ पार्टी में पहुंचा था। एक झलक में आकाश अंबानी जश्न के लिए आते समय कार की अगली सीट पर बैठे नजर आए। उनकी बहन ईशा अंबानी को भी अपने बेटे कृष्णा के साथ पार्टी में पहुंचते देखा गया, जो बेहद प्यारे लग रहे थे। इस मौज-मस्ती से भरी पार्टी में मां-बेटे की जोड़ी को व्हाइट कपड़ों में देखा गया और उन्होंने हमारा दिल चुरा लिया।

akash ambani

isha ambani

Picture credit.

Alia की बेटी Raha के पांडा थीम बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट मेनू से केक तक की तस्वीरें आईं सामने, देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, राहा के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए मेहमानों की झलिकयां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.