साक्षी धोनी ने बेटी जीवा संग ऋषिकेश में खेली फूलों की होली, क्यूट झलकियां आईं सामने

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर अपनी होली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Mar 18, 2022 | 19:42:46 IST

आज यानी 18 मार्च 2022 को पूरा देश होली का त्योहा​र मना रहा है। चाहे वह सेलिब्रिटी हों या कोई आम आदमी, हर कोई अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। इसी क्रम में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपनी बेटी जीवा के साथ अपने होली उत्सव की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी प्यार होने के महज कुछ ही दिनों बाद 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद 06 फरवरी 2015 को दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा सिंह धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई है। जीवा उन पॉपुलर स्टारकिड में शुमार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। पिछले कई महीनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि, साक्षी दोबारा मां बनने वाली हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

(ये भी पढ़ें: MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)

अब आइए आपको इनकी होली सेलिब्रेशन की फोटोज दिखाते हैं। दरअसल, साक्षी धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ ऋषिकेश में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, इस वेकेशन में उनके साथ पति एमएस धोनी नहीं हैं। इसी छुट्टी के दौरान ही उन्होंने अपनी होली भी सेलिब्रेट की है, इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की है। फोटो में साक्षी अपनी लाडली बेटी जीवा के साथ मुस्कुराते हुए कैमरे ​के लिए पोज दे रही हैं। तस्वीर देखने से साफ है कि, उन्होंने फूलों की होली खेली है। मां-बेटी व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में 'हैप्पी होली' लिखा है। तस्वीर में साक्षी अपने सामने बेटी को खड़ी किए हुए हैं, जिससे उनका पेट छुप गया है, ऐसे में ये फोटो भी उनकी प्रेग्नेंसी को और हवा देने का काम कर रही है। 

इसके अलावा, साक्षी ने बेटी जीवा के साथ खेली गई फूलों की होली की झलकियां भी शेयर की हैं। यहां देखें।

(ये भी पढ़ें: किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी की प​त्नी साक्षी ने किया धोनी के नए नाम का खुलासा, यहां जा​निए क्या है)

जीवा धोनी के अकाउंट से भी ऋषिकेश में गंगा नदी के जल से खेलते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया गया है।  

फिलहाल, आपको साक्षी धोनी द्वारा शेयर की गई होली सेलिब्रेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' Chandrika ने भंडारा विवाद के बाद दिखाई अपनी 75 लाख की 'Ford Mustang' कार

Dino Morea ने बताया क्या John Abraham थे उनके और ​Bipasha के ब्रेकअप की वजह? बॉन्डिंग पर भी की बात

Divyanka Tripathi संग शादी से पहले Vivek Dahiya को सता रहा था इस बात का डर​, अब किया खुलासा

Shekhar Suman लोकसभा चुनाव में बेटे Adhyayan की Ex-GF Kangana को सपोर्ट करने के लिए हैं तैयार

Madhuri Dixit के पति Shriram Nene 'डांस दीवाने' में आए नजर, कपल ने 'तुमसे मिलके' गाने पर किया डांस

Sonam Kapoor ने दिखाई बेटे Vayu के मुंडन के बाद की पहली झलक, पति आनंद ने करवाया मैचिंग कट

Karisma Kapoor ने बताया उन्हें कैसे मिला निकनेम 'Lolo', बहन के नाम 'Bebo' के पीछे की भी बताई स्टोरी

क्या Met Gala में Alia Bhatt को फोटोग्राफर्स ने गलती से समझ लिया Deepika Padukone? वीडियो हुआ वायरल

Met Gala 2024: Zendaya के बुके-हेडपीस ने नेटिजंस को दिलाई Aishwarya के 'कान्स' लुक की याद

Sonali Bendre की मां ने कहा था- 'अमीर आदमी से शादी करोगी, तो भी अनुमति नहीं दूंगी', जानें वजह

Kareena Kapoor ने 'न देखे जाने की इच्छा' के बारे में शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'यह परिचित..'

Sabyasachi Mukherjee की जर्नी: वेटर बनकर किया काम, डिप्रेशन से की लड़ाई और अब हैं 114 करोड़ के मालिक

जब Salman Khan से पूछा गया- 'Aishwarya Rai और Katrina में से कौन हैं ज्यादा सुंदर?', जवाब हुआ वायरल

Priyanka Chopra ने बेटी Malti की पर​वरिश पर की बात, कहा- 'मैं उसे जो चाहे करने देना चाहती हूं'

मिलिए फैशन टाइकून Mona Patel से, जिनकी मैकेनिकल ड्रेस ने 'Met Gala 2024' में खींचा सबका ध्यान

Arti Singh ने अपनी 'पहली रसोई' की तस्वीरें कीं शेयर, तो BFF Mahhi Vij ने दी सरनेम बदलने की सलाह

Janhvi Kapoor ने BF Shikhar Pahariya संग तिरुपति मंदिर में शादी करने की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

Alia ने 'मेट गाला' में शामिल होने के लिए दिए 63 लाख रुपए, बुरी नजर से बचने के लिए लगाया काला टीका

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?