Sakshi Dhoni ने पति MS Dhoni संग रोमांटिक लाइफ के खोले राज, सासू मां संग बॉन्डिंग पर भी की बात

हाल ही में, पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपनी मैरिड लाइफ पर बात की है। उन्होंने इस बारे में क्या कहा है, आइए आपको बताते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Jul 28, 2023 | 17:25:06 IST

पूर्व इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Dhoni) बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' से फिल्म मेकिंग में कदम रख रही हैं। उनके प्रोड्क्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट' के तहत उनकी यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज हो गई है। ऐसे में हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में साक्षी ने मीडिया इंटरेक्शन में शादी के 13 साल बाद एमएस धोनी संग अपने रिश्ते के बारे में बात की है। 

साक्षी ने धोनी संग रिश्ते पर की बात

हाल ही में, एक इवेंट में मीडिया से बातचीत में साक्षी धोनी ने अपने पति एमएस धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि शादी के कई सालों बाद भी उनके बीच ज्यादा रोमांस नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे ज्यादातर समय खूब हंसी-मजाक और बातचीत में लगे रहते हैं। 

उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "पुरुष, वे पहले आपको फॉलो करते हैं और फिर शादी के बाद वे कहते हैं, 'ठीक है!' वह सिर्फ मेरी है, वह कहां जाएगी'। पुरुष उस कंफर्ट जोन में आते हैं। हम पूरे दिन बस एक-दूसरे के साथ मजाक करते रहते हैं, शायद यही वह रोमांस है, जो एक तरह से हम दोनों के लिए अच्छी बात है।''

साक्षी धोनी ने अपनी सासू मां संग बताया अपना रिश्ता

साक्षी सिंह धोनी ने एमएस धोनी की मां यानी अपनी सासू मां के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की और बताया कि वह अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले उनसे मिली थीं। हालांकि, वे जल्द ही दोस्त की तरह बन गईं और अब वे एक-दूसरे से हर बात साझा करती हैं। साक्षी ने यह भी बताया कि एक न्यूली वेड्स ब्राइड के रूप में यह एक अजीब अनुभव था, जब वह धोनी के माता-पिता के साथ रहने लगी थीं, जबकि धोनी घर से दूर भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे थे। 

धोनी की मां के साथ उनका रिश्ता कैसे मजबूत हुआ, इस बारे में साक्षी ने कहा, "मैं शादी से एक दिन पहले ही अपनी सास से मिली थी, लेकिन आज, टचवुड हमारे बीच बहुत अच्छा बंधन है और हम वास्तव में दोस्त की तरह हैं, हम सब कुछ साझा करते हैं। पहले जब मैं घर में नई थी और धोनी खेल के लिए बाहर थे, मैं जागती रहती थी, जैसे सचमुच वे मेरे लिए अजनबी थे। वहां से, अब तक हमारा रिश्ता वास्तव में विकसित हुआ है। वह मेरे लिए एक बहुत बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं। मैं अब अपने परिवार के बिना रहने के बारे में सोच भी नहीं सकती।"

अपने ससुराल वालों के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए साक्षी ने खुलासा किया कि उनके ससुर बहुत सख्त हैं, जबकि उनकी सासू मां शांत स्वभाव की हैं। धोनी के अनुशासित स्वभाव का श्रेय उनके परिवार को देते हुए साक्षी ने बताया कि उनके परिवार में हर कोई बहुत अनुशासित है। उन्होंने कहा, "वह (धोनी की मां) हमेशा शांतचित्त रही हैं, जबकि मेरे ससुर सख्त हैं और यही कारण है कि धोनी अनुशासित हैं। हमारा परिवार बहुत अनुशासित है। उन्होंने कभी भी हमें किसी भी चीज के लिए ना नहीं कहा। मुझे लगता है कि स्पेस सबसे जरूरी चीज है।"

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी का रिश्ता

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी क्रिकेट जगत के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। साक्षी ने बार-बार साबित किया है कि वह अपने पति एमएस धोनी की ताकत हैं और उनके प्यारे पति अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं। धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी रचाई थी। शादी के करीब 5 साल बाद फरवरी 2015 में उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ। तब से वे अपनी हैप्पी फैमिली लाइफ जी रहे हैं। MS Dhoni की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

तो, साक्षी के इन खुलासों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Tejasswi Prakash ने 'ब्रांड्स अफोर्ड न कर पाने' की कही बात, नेटिजंस ने कहा- 'दुबई में घर खरीदकर..'

Ananya Panday से ब्रेकअप के बाद Aditya Roy ने Sara Ali Khan संग की पार्टी, डेटिंग रूमर्स को मिली हवा

Ranveer Singh ने Deepika Padukone संग तलाक की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'यह मेरी वेडिंग रिंग है'

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' Chandrika ने भंडारा विवाद के बाद दिखाई अपनी 75 लाख की 'Ford Mustang' कार

Dino Morea ने बताया क्या John Abraham थे उनके और ​Bipasha के ब्रेकअप की वजह? बॉन्डिंग पर भी की बात

Divyanka Tripathi संग शादी से पहले Vivek Dahiya को सता रहा था इस बात का डर​, अब किया खुलासा

Shekhar Suman लोकसभा चुनाव में बेटे Adhyayan की Ex-GF Kangana को सपोर्ट करने के लिए हैं तैयार

Madhuri Dixit के पति Shriram Nene 'डांस दीवाने' में आए नजर, कपल ने 'तुमसे मिलके' गाने पर किया डांस

Sonam Kapoor ने दिखाई बेटे Vayu के मुंडन के बाद की पहली झलक, पति आनंद ने करवाया मैचिंग कट

Karisma Kapoor ने बताया उन्हें कैसे मिला निकनेम 'Lolo', बहन के नाम 'Bebo' के पीछे की भी बताई स्टोरी

क्या Met Gala में Alia Bhatt को फोटोग्राफर्स ने गलती से समझ लिया Deepika Padukone? वीडियो हुआ वायरल

Met Gala 2024: Zendaya के बुके-हेडपीस ने नेटिजंस को दिलाई Aishwarya के 'कान्स' लुक की याद

Sonali Bendre की मां ने कहा था- 'अमीर आदमी से शादी करोगी, तो भी अनुमति नहीं दूंगी', जानें वजह

Kareena Kapoor ने 'न देखे जाने की इच्छा' के बारे में शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'यह परिचित..'

Sabyasachi Mukherjee की जर्नी: वेटर बनकर किया काम, डिप्रेशन से की लड़ाई और अब हैं 114 करोड़ के मालिक

जब Salman Khan से पूछा गया- 'Aishwarya Rai और Katrina में से कौन हैं ज्यादा सुंदर?', जवाब हुआ वायरल

Priyanka Chopra ने बेटी Malti की पर​वरिश पर की बात, कहा- 'मैं उसे जो चाहे करने देना चाहती हूं'

मिलिए फैशन टाइकून Mona Patel से, जिनकी मैकेनिकल ड्रेस ने 'Met Gala 2024' में खींचा सबका ध्यान

Arti Singh ने अपनी 'पहली रसोई' की तस्वीरें कीं शेयर, तो BFF Mahhi Vij ने दी सरनेम बदलने की सलाह

Janhvi Kapoor ने BF Shikhar Pahariya संग तिरुपति मंदिर में शादी करने की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया