नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने की अपने तलाक की घोषणा, स्टेटमेंट जारी कर कही ये बात

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने अपने तलाक की खबरों की पुष्टि कर दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

By Shivakant Shukla Last Updated: Oct 2, 2021 | 16:17:10 IST

काफी समय से मीडिया हेडलाइंस में साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभू (Samantha Ruth Prabhu) के एक दूसरे से अलग होने की खबरें मीडिया में चक्कर लगा रही हैं। लेकिन अब तक इस पर चुप्पी साधे हुए नागा और सामंथा ने अब इस खबर की पुष्टि कर दी है। हाल ही में, दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर करके एक-दूसरे से अलग होने की बात कही है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

यह तो सभी को पता है कि, सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अटकलें तब सामने आई थीं, जब सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपने नाम से अक्किनेनी हटाकर सिर्फ 'एस' कर दिया था। इसी के बाद से फैंस ये कयास लगाने लगे थे कि, दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। और अब आखिरकार दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

(ये भी पढ़ें- जब सामंथा अक्किनेनी ने कहा था- पति नागा उनकी 'भयानक गलतियों' के बावजूद करते थे प्यार)

दरअसल, 2 अक्टूबर 2021 नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभू ने अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक नोट के जरिए अपने अलग होने की जानकारी दी है। शेयर किए गए नोट में उन्होंने लिखा है, ''हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए, काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और सैम ने बतौर पति-पत्नी अलग होने का फैसला किया है। हम अपनी एक दशक की दोस्ती होने के लिए भाग्यशाली हैं, जो हमारे रिश्ते का मूल था और हम मानते हैं कि, ये हमेशा हमारे बीच का स्पेशल बॉन्ड बनाए रखेगी। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से हमारे इस मुश्किल समय में हमें सपोर्ट करने और हमें आगे बढ़ने के लिए निजता प्रदान करने की रिक्वेस्ट करते हैं। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा कर रहा हूं।'' एक्टर द्वारा शेयर किए गए इसी नोट को सामंथा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। 

(ये भी पढ़ें- सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी में खर्च हुए थे 10 करोड़ रुपए, देखें सभी रस्मों की तस्वीरें)

क्या है तलाक की असली वजह!

बात ये है कि, सामंथा को हमेशा सिनेमा से प्यार था। चेन्नई में एक साधारण परिवार में जन्मी सामंथा ने फिल्मों के जरिए काफी पहचान हासिल की है। बीते दिनों, 'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, वह शादी के बाद भी ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ना नहीं चाहती थीं। वह बार-बार फोटोशूट और अपने ग्लैमरस रोल के जरिए अंग प्रदर्शन करती रहती हैं। लेकिन, उनके पति चैतन्य और ससुर नागार्जुन को सामंथा द्वारा स्क्रीन पर अपने कर्व्स दिखाने का तरीका पसंद नहीं आता है। यही वजह थी कि, फैमिली ने कई बार सामंथा को अपना मन बदलने और सासू मां अमला का अनुसरण करने के लिए ​कहा। लेकिन, कुछ भी काम नहीं आया। ठीक इसी बीच सामंथा ने 'फैमिली मैन-2' वेब सीरीज में अभिनय किया। उन्होंने सीरीज में एक बहुत ही साहसिक भूमिका निभाई। लेकिन ऐसा लगता है कि, इसने अक्किनेनी परिवार के सदस्यों को बहुत परेशान किया है। अपने करियर के बारे में सामंथा के विचार नहीं बदले, जिसके चलते मामला तलाक तक पहुंच गया है। हालांकि, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं।

(ये भी पढ़ें- सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य का घर है बेहद शानदार, देखें स्विमिंग पूल से लेकर किचन तक की फोटोज)

बीतें दिनों, 'ई-टाइम्स' की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, सामंथा और नागा चैतन्य ने अलग होने का फैसला करने के बाद दोनों की फैमिली कोर्ट में कई बार काउंसलिंग हो चुकी है। काउंसलिंग के बाद भी सामंथा और चैतन्य का फैसला नहीं बदला। सूत्रों ने बताया था कि, अगले दो से तीन महीने में पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। और पोर्टल को यह भी पता चला है कि, सामंथा को तलाक के लिए गुजारा भत्ता के रूप में कुल 50 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसमें अचल संपत्ति और वर्तमान संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, एक लोकप्रिय यूट्यूबर ने भी एक वीडियो जारी कर कहा था कि, दोनों का ब्रेकअप होना तय है। 

फिलहाल, यह खबर नागा चैतन्य और सामंथा के लाखों फैंस के लिए काफी पीड़ा देने वाली है। लेकिन दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आने से आखिरकार कपल ने ये फैसला ले लिया है। वैसे, इनके तलाक पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

अंबानी फैमिली ने Anant-Radhika के लिए 'स्टोक पार्क' में रखी प्राइवेट पार्टी, ये सेलेब्स हुए शामिल

न्यू ब्राइड Arti Singh ने फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर-मंगलसूत्र', Shehnaaz Gill संग की वीडियो कॉल

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान

क्रिकेटर Krunal Pandya ने दूसरे बेटे का किया वेलकम, हॉस्पिटल से न्यूबोर्न बेबी संग शेयर कीं फोटोज

Moushumi Chatterjee का दामाद से झगड़ा: एक्ट्रेस बेटी पायल के अंतिम संस्कार में भी नहीं हुई थीं शामिल

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

Arti की शादी में Bipasha पिंक शरारा में दिखीं स्टनिंग, Yuvika-Devoleena भी खूबसूरत लुक में आईं नजर

Agastya Nanda ने अवॉर्ड शो में बहन Navya Naveli Nanda का गाउन किया फिक्स, वीडियो ने जीता दिल

Arti Singh अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान हुईं इमोशनल, 'भाभी' Kashmera Shah भी रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Jasmin Bhasin-Aly Goni इसी साल करने वाले हैं शादी? एक्टर ने कहा- 'शायद कुछ हो सकता है'

Gautam Singhania की पूर्व पत्नी Nawaz Modi तलाक समझौते पर बोलीं- 'मैं बस 25 प्रतिशत हिस्सेदारी..'

Krushna Abhishek-Kashmera Shah ने मामा Govinda के Arti की शादी में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया

Arti Singh की शादी की पहली झलक आई सामने, रेड लहंगे और चूड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

एक महीने के हुए Priya Malik के बेबी बॉय Zorawar, न्यू मॉम ने बेटे के पहले फोटोशूट की दिखाई झलक

'हीरामंडी' कास्ट की फीस: Sonakshi Sinha को मिली है सबसे ज्यादा सैलरी, जानें बाकी ने कितना किया चार्ज

Arijit Singh की लाइफ: रियलिटी शो से हुए थे बाहर, फेल शादी से Salman Khan संग झगड़े तक, जानें सब कुछ

Amol Parashar को डेट कर रहीं Konkona Sen Sharma? उनके पूर्व पति Ranvir Shorey ने की इसकी पुष्टि!