शाहिद कपूर अपने खर्चों के लिए पत्नी मीरा राजपूत से लेते हैं अनुमति, कहा- 'मेरे 2 बच्चे हैं, बीवी है'

हाल ही में एक साक्षात्कार में, अभिनेता शाहिद कपूर ने खुलासा किया कि, उन्हें अपने खर्चों के लिए अपनी पत्नी मीरा से अनुमति लेनी होती है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 26, 2022 | 15:32:23 IST

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) वर्तमान में अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'जर्सी' की सह-कलाकार मृणाल ठाकुर के साथ प्रमोशन में व्यस्त हैं। अभिनेता ने फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन से आलोचकों और अपनी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग को प्रभावित किया है। एक मीडिया पोर्टल के साथ साक्षात्कार में शाहिद कपूर ने बताया कि, कैसे उनके खर्च करने की आदतों में वर्षों में बदलाव आया और उन्होंने खुलासा किया कि, वह कोई भी पैसा खर्च करने से पहले अपनी पत्नी मीरा राजपूत कपूर की अनुमति लेते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

शाहिद कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं, जो अपनी प्यारी पत्नी मीरा राजपूत कपूर और बच्चों मीशा कपूर व ज़ैन कपूर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद शाहिद कभी भी अपने पति और पिता के कर्तव्यों को निभाने का मौका नहीं छोड़ते, क्योंकि उन्हें अक्सर अपने परिवार को डिनर डेट के लिए और वेकेशन पर ले जाते हुए देखा जाता है। शाहिद और मीरा दोनों हर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं और उनके संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट्स इस बात का प्रमाण हैं।

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट बहन सोनम कपूर के लिए भाई हर्षवर्धन ने मांगी प्राइवेसी और स्पेस, जानिए वजह)

'कर्ली टेल्स' के साथ एक साक्षात्कार में शाहिद कपूर से पूछा गया कि, क्या वह पैसे बचाते हैं या अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करते हैं। जिस पर अभिनेता ने कहा कि, पहले वह अपना सारा पैसा खर्च करते थे, लेकिन अब जब वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं, तो वह इसे समझदारी से खर्च करते हैं। बिंदास पति ने यह भी बताया कि, वह पैसे खर्च करने से पहले अपनी पत्नी मीरा कपूर की अनुमति लेते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, वह अपने ब्वॉयज ट्रिप के लिए उनसे अनुमति नहीं लेते हैं। शाहिद के शब्दों में, “पहले ऑल आउट हो जाता था मैं, मगर अब नहीं। मैं अब एक पारिवारिक व्यक्ति हूं, मेरे बच्चे हैं, बीवी है। अनुमति लेनी पड़ती है, सोचना पड़ता है। मैंने अपने ब्वॉयज ट्रिप के लिए उनकी अनुमति नहीं ली, यह मेरा अधिकार है। मुझे लगता है कि, हर लड़का कभी न कभी ब्वॉयज ट्रिप का हकदार होता है।"

आगे साक्षात्कार में शाहिद ने अपनी पत्नी मीरा के खाना पकाने के कौशल के बारे में बात की। जब उनसे यह बताने के लिए कहा गया कि, घर में कौन बेहतर रसोइया है? तो शाहिद ने कहा कि, यह उनके पिता पंकज कपूर और उनकी पत्नी मीरा के बीच एक करीबी प्रतियोगिता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि, मीरा से पसंदीदा डिश बनवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। उनके शब्दों में, “पिताजी बहुत अच्छे रसोइए हैं। मुझे लगता है कि, मीरा उन्हें चिढ़ाती हैं। हालांकि, कुछ व्यंजनों में मेरे पिताजी, मीरा को पीछे कर देंगे। लेकिन यह कठिन है। अगर मैं अपने पिता से कहूं कि, कुछ बना दो तो वह बना सकते हैं। लेकिन मीरा के साथ, महीने तक पीछे भागना पड़ता है।”

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने बेटों तैमूर-जहांगीर संग घर में बने पूल के किनारे की मस्ती, फोटोज जीत लेंगी दिल)

बिंदास पति शाहिद ने आगे मीरा के खाना पकाने के कौशल की सराहना की और यह भी बताया कि, मीरा सबसे अच्छा खाना बनाती हैं। उन्होंने कहा कि, मीरा शानदार थाई और कॉन्टिनेंटल खाना बनाती हैं। उन्होंने कहा कि, “वह थाई खाना बहुत अच्छा बनाती हैं। वह कॉन्टिनेंटल खाना बहुत अच्छा बनाती हैं। वह सैंडविच बहुत स्वादिष्ट बनाती हैं, सलाद बनाने में बेजोड़ हैं।"

(ये भी पढ़ें- 66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 38 वर्षीय GF संग जल्द करेंगे दूसरी शादी, पहली पत्नी से ली है सहमति)

वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहिद कपूर अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'जर्सी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। तो आपको शाहिद कपूर की फैमिली कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Priyanka Chopra ने Nick के साथ कल्चरल डिफरेंस पर की बात, बताया किस चीज को सीखने में हुई थी मुश्किल

मिलिए भारत की सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर से, जिसने शेफ बनने के लिए छोड़ दी थी टीचिंग, जानें नेट वर्थ

'Bigg Boss 13' फेम Mahira Sharma ने खरीदी जेट-ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू स्वैंकी कार, जानें कीमत

अंबानी फैमिली ने Anant-Radhika के लिए 'स्टोक पार्क' में रखी प्राइवेट पार्टी, ये सेलेब्स हुए शामिल

न्यू ब्राइड Arti Singh ने फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर-मंगलसूत्र', Shehnaaz Gill संग की वीडियो कॉल

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान

क्रिकेटर Krunal Pandya ने दूसरे बेटे का किया वेलकम, हॉस्पिटल से न्यूबोर्न बेबी संग शेयर कीं फोटोज

Moushumi Chatterjee का दामाद से झगड़ा: एक्ट्रेस बेटी पायल के अंतिम संस्कार में भी नहीं हुई थीं शामिल

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

Arti की शादी में Bipasha पिंक शरारा में दिखीं स्टनिंग, Yuvika-Devoleena भी खूबसूरत लुक में आईं नजर

Agastya Nanda ने अवॉर्ड शो में बहन Navya Naveli Nanda का गाउन किया फिक्स, वीडियो ने जीता दिल

Arti Singh अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान हुईं इमोशनल, 'भाभी' Kashmera Shah भी रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Jasmin Bhasin-Aly Goni इसी साल करने वाले हैं शादी? एक्टर ने कहा- 'शायद कुछ हो सकता है'

Gautam Singhania की पूर्व पत्नी Nawaz Modi तलाक समझौते पर बोलीं- 'मैं बस 25 प्रतिशत हिस्सेदारी..'

Krushna Abhishek-Kashmera Shah ने मामा Govinda के Arti की शादी में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया

Arti Singh की शादी की पहली झलक आई सामने, रेड लहंगे और चूड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

एक महीने के हुए Priya Malik के बेबी बॉय Zorawar, न्यू मॉम ने बेटे के पहले फोटोशूट की दिखाई झलक