सांवले होने से शत्रुघ्न सिन्हा को नापसंद करती थीं सासू मां, मैरिज प्रपोजल पर कह दी थी इतनी बड़ी बात

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में वाइफ पूनम सिन्हा के साथ सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में बतौर गेस्ट जज पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी शादी का मजेदार किस्सा बताया। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jul 5, 2021 | 16:11:21 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'शॉटगन' के नाम से फेमस दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने 'दोस्ताना', 'नसीब' और 'लोहा' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज किया है। लेकिन एक्टर अपने जमाने में जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते थे, उससे कहीं ज्यादा अपने अफेयर को लेकर लाइमलाइट में रहते थे। वैसे तो, शत्रुघ्न का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन उनका दिल तो एक्ट्रेस पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) पर आया था, जिनके साथ आज वह अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। हाल ही में, शत्रुघ्न सिन्हा अपनी वाइफ पूनम के साथ 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) में बतौर गेस्ट जज पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी शादी का एक मजेदार किस्सा सुनाया। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि, कैसे उनकी सासू मां ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर शत्रुघ्न सिन्हा को एक कंटेस्टेंट ने हैंडसम कहकर कॉम्प्लीमेंट दिया। इस पर शत्रुघ्न ने मजाक करते हुए कहा कि, उनकी पत्नी इससे सहमत नहीं होंगी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, उनकी सास ने उन्हें शादी के लिए रिजेक्ट कर दिया था। शत्रुघ्न ने बताया कि, ''मैंने अपनी शादी के लिए प्रपोजल भेजा था, तो मेरी सास ने मुझे ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि, मेरी बेटी इतनी गोरी चिट्टी सुंदर है, और तुम्हारा भाई इतना कालिया है। इन दोनों को खड़ा करके कलर फोटोग्राफ भी खीचेंगे, तो ब्लैक एंड व्हाइट का इफेक्ट आएगा।'' 

(इसे भी पढ़ें: अपने अफेयर्स को लेकर विवादों में रहे हैं ये 9 एक्टर्स, फिर भी इनकी पत्नियों ने इन्हें स्वीकारा)

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की लव स्टोरी

अब आइए शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की 'मिस यंग इंडिया' रह चुकीं पूनम से मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी। शत्रुघ्न को एक्ट्रेस से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। पूनम उस समय बेहद खूबसूरत थीं। कुछ वक्त बाद संयोगवश शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की दोबारा मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई। फिर बात शादी तक पहुंचने के पहले, जब इस बात की जानकारी पूनम की मां को लगी तो, उन्होंने शत्रुघ्न को नापसंद कर दिया। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के चलते पूनम की मम्मी फिल्म की शूटिंग पर बेटी के साथ जाने लगीं।

(इसे भी पढ़ें: टीवी के इन 10 फेमस स्टार्स ने 'कम उम्र' में रचाई शादी, एंजॉय कर रहे हैं हैप्पी मैरिड लाइफ)

इधर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ठान लिया था कि, कुछ भी हो जाए वह शादी तो पूनम से ही करेंगे। कुछ दिनों बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने रिश्ते के लिए अपने भाई को पूनम की मां के पास भेजा। लेकिन उन्होंने शत्रुघ्न को 'कालिया' कहकर शादी के लिए मना कर दिया। हालांकि, वक्त के साथ सारी कड़वाहट मिट गई और 5 साल तक पूनम को डेट करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे 1980 में शादी कर ली।

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की लव स्टोरी

पूनम से शादी करने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा अपने से 11 साल छोटी एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर खोए थे कि, लोग इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, अचानक ये खबर आई कि, शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली। इस खबर से रीना हिल गईं। रीना ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि, उनके साथ ऐसा भी होगा। शत्रुघ्न ने पूनम से शादी के बाद भी रीना से बात करना कभी बंद नहीं किया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कभी भी अपने और रीना के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को छिपाने की कोशिश नहीं की। जल्द ही पूनम को एहसास हो गया कि, उनके पति उनके प्रति पूरी तरह से वफादार नहीं हैं। पूनम ने रीना पर कटाक्ष किया और इस बात से ना तो उन्होंने इंकार किया कि, उनके पति बेवफा हैं और न ही स्वीकार किया। वह कपल पर अपमानजनक टिप्पणी करती रहीं। एक इंटरव्यू में पूनम ने कहा था कि, “सच्चाई यह है कि मैं उन दोनों के बीच से हट गई और रीना को खुला मैदान दे दिया, लेकिन शत्रुघ्न उनसे शादी नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उनको रीना की विश्वसनीयता पर संदेह था। मुझे अच्छी तरह पता है कि, हमारी शादी के बाद उन दोनों का पुराना रोमांस फिर से शुरू हो गया है।” शत्रुघ्न के लिए रीना दूसरी पसंद थीं और वह जानती थीं कि, शत्रुघ्न से शादी का उनका सपना अब शायद ही पूरा हो। इसलिए धीरे-धीरे वह शत्रुघ्न की दुनिया से दूर हो गईं।

(इसे भी पढ़ें: रीना रॉय की लव लाइफ: 11 साल बड़े शत्रुघ्न सिन्हा को दे बैठी थीं दिल, प्यार में दो बार मिला धोखा)

जानकारी के लिए बता दें कि, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम के तीन बच्चे - सोनाक्षी सिन्हा (एक्ट्रेस), लव और कुश सिन्हा हैं। शत्रुघ्न और पूनम काफी दिनों से फिल्मों से दूर हो गए हैं। दोनों राजनीति में एक्टिव हो गए हैं।

फिल​हाल, आपको शत्रुघ्न सिन्हा की ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक