विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने शेयर कीं 'चूड़ा-भात रस्म' की तस्वीरें, लाल जोड़े में दिखीं सुंदर

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 18 फरवरी 2022 को शादी रचाई थी। अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Feb 22, 2022 | 17:59:43 IST

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) 18 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक। 

शादी के बाद विक्रांत और शीतल लगातार अपनी वेडिंग से जुड़ी अनसीन तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब शीतल ने 22 फरवरी 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से दुल्हन बनते हुए पलों की झलक शेयर की है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में वो लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं। इस दौरान हम देख सकते हैं कि, उन्हें सजाया जा रहा है। ये शादी से पहले की 'चूड़ा' और 'भात रस्म' की तस्वीरें हैं, जिसमें दुल्हन को सजाया जाता है।

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी-कृशा शाह का 'पति-पत्नी' के रूप में पहला डांस आया सामने, रोमांटिक होता दिखा कपल)

कुछ घंटे पहले, विक्रांत मैसी की खूबसूरत पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पारंपरिक हिमाचली प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें लाल रंग का सूट पहने हुए देखा जा सकता है, उनके सूट पर हैवी स्टोन और जरी की कढ़ाई का काम हुआ है। वो अपनी शादी से पहले पारंपरिक तरीके से सजी थीं। शीतल के रिश्तेदारों ने शादी से पहले कुछ रस्में कीं, जिसमें दुल्हन को लाल चूड़ा, पायल, डबल-टियर शेल कलीरा और एक बड़ी नथ पहनाई गई। खास बात ये है कि, शीतल ने इस रस्म के दौरान बिना मेकअप वाले लुक को चुना, लेकिन उनके चेहरे पर शादी का ग्लो अलग ही दिख रहा था। 

शीतल ठाकुर के लुक की बात करें तो, उन्होंने लाल रंग के सूट के साथ लाल दुपट्टे को कैरी किया था। उनके हाथों में चूड़ा और मेहंदी देखी जा सकती है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शीतल ठाकुर ने कैप्शन दिया, ''हिमाचली दुल्हन बनते हुए।'' एक्ट्रेस के हिमाचली ब्राइड लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

बता दें कि, विक्रांत और शीतल ने 18 फरवरी 2022 को शादी के सात फेरे लिए थे। दोनों ने हिमाचल प्रदेश जाकर प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज जमकर वायरल हुई थीं। हालांकि, ये कपल शादी के बाद अब मुंबई लौट आया है।

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने पति गुरमीत के बर्थडे पार्टी की फोटोज कीं शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर)

विक्रांत मैसी और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट किया था। 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग कर चुके विक्रांत मैसी ने साल 2019 में सगाई करने के बाद फरवरी 2022 में शादी रचाई।

(ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़-शोएब के सॉन्ग लॉन्चिंग वीडियो से प्रेग्नेंसी की अटकलें हुईं तेज, फैंस लगा रहे कयास)

वैसे, आपको शीतल ठाकुर का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Ekta Kapoor जल्द ही सरोगेसी के जरिए दूसरी बार बनेंगी मां! उनका बेटा चाहता है एक भाई या बहन: रिपोर्ट

Surbhi Chandna ने अपने 'चूड़ा वधना' रस्म की झलकियां कीं शेयर, इमोशनल दिखीं एक्ट्रेस

Mithun Chakraborty ने Salman Khan की शादी के बारे में की भविष्यवाणी, कहा- 'गारंटी देता हूं वो..'

Rajkummar Rao की नेट वर्थ: जानें उनके Shah Rukh इंस्पायर्ड घर से कार-बाइक्स और फीस तक के बारे में

Sonakshi Sinha से 'सेट पर अपने रवैये' के लिए रोस्ट हुईं Sharmin Segal, बोलीं- 'औकात गिराती हो..'

Sonakshi Sinha ने किसिंग-इंटीमेट सीन न करने पर रखी अपनी बात, कहा- 'मैं ऐसा करने में सहज नहीं हूं..'

Katrina की प्रेग्नेंसी रूमर्स को फिर मिली हवा, नेटिजन ने कोट के नीचे बेबी बंप छिपाने का किया दावा

Angad Bedi ने Neha Dhupia के पैरेंट्स से तब मांगा था उनका हाथ, जब किसी और को डेट कर रही थीं एक्ट्रेस

रूमर्ड लवबर्ड्स Suhana Khan और Agastya Nanda नाइट-आउट पर हुए स्पॉट, कैजुअल लुक में आए नजर

क्या Aayush Sharma लेने वाले थे Salman Khan की बहन Arpita Khan से तलाक? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Ankita Lokhande मां बनने के बाद Alia की पेरेंटिंग स्टाइल को करेंगी फॉलो, कहा- 'बच्चे तो होंगे ही'

Kajal Aggarwal अपनी नई तस्वीर में नहीं आ रहीं पहचान, नेटिजंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

Ali Fazal ने 'हीरामंडी' के लिए की प्रेग्नेंट वाइफ Richa Chadha की तारीफ, कहा- 'मैं बहुत लकी हूं...'

Gauahar Khan-Zaid Darbar ने मनाया बेटे Zehaan का पहला बर्थडे, जंगल थीम्ड बैश की झलकियां आईं सामने

क्या Abdu Rozik की वेडिंग अनाउंसमेंट है महज प्रैंक? उनके करीबी दोस्त Shiv Thakare ने दी प्रतिक्रिया

Samarth Jurel से ब्रेकअप के बाद Elvish Yadav को डेट कर रहीं Isha Malviya? एक्ट्रेस ने कही ये बात

Ranveer Singh ने एक इवेंट में पहनी व्हाइट हील्स, नेटिजन ने कहा- 'शायद दीपिका की होगी'

Sonakshi Sinha के सी-फेसिंग होम की इनसाइड झलकियां: विंटेज फर्नीचर से आर्ट स्टूडियो तक, सब है शानदार

Akash Ambani की पत्नी Shloka Mehta बेटी Veda की तरह बेड पर जंप करती आईं नजर, बहन Diya भी दिखीं साथ

Dalljiet Kaur ने दूसरे पति Nikhil Patel से अलगाव की अफवाहों के बीच फ्लॉन्ट किया सिन्दूर