हाल ही में, हमें मेहता हाउस में आयोजित क्रिसमस पार्टी की खूबसूरत झलकियां मिलीं, जिसमें बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता को अपनी भांजी आदिया को गोद में लिए देखा गया। आइए दिखाते हैं।
अंबानी फैमिली के सभी सदस्य अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अंबानीज अक्सर स्टार स्टडेड पार्टियों की मेजबानी करते रहते हैं और दुनिया भर की मशहूर हस्तियां उनमें शामिल होती हैं। इसके अलावा, जब कुछ ग्रैंड इवेंट्स का आयोजन करने की बात आती है, तो मुकेश अंबानी के समधी रसेल मेहता भी किसी तरह से कम नहीं हैं।
बता दें कि आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के परिवार ने उनकी न्यूबोर्न बेटी वेदा के साथ उनके स्वागत के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। अब, मेहता हाउस में क्रिसमस पार्टी मनाई गई और इसकी कुछ झलकियां इंटरनेट पर सामने आई हैं।
'क्रिसमस ईव 2023' के मौके पर श्लोका मेहता के पिता के मुंबई के 'मालाबार हिल' स्थित उनके घर पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया। हाल ही में, हमें इसकी खूबसूरत झलकियां मिलीं। एक झलक में श्लोका मेहता को अपनी ननद ईशा अंबानी की बेटी आदिया को गोद में लिए देखा गया और इसने प्योर मामी-भांजी के गोल्स दिए।
ग्रीन कलर की ड्रेस में श्लोका बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसके नीचे ब्रॉड ब्लू बॉर्डर था। दूसरी ओर, आदिया रेड चेकर्ड फ्रॉक में बेहद सुंदर लग रही थीं और उन्होंने अपने लुक को पोनीटेल हेयरडू के साथ जोड़ा था। श्लोका के पास आते ही क्यूट गर्ल को सांता क्लॉज के साथ बातचीत करते देखा गया।
कुछ अन्य झलकियों में हमने मेहता हाउस में क्रिसमस उत्सव के लिए की गई शानदार सजावट को करीब से देखा। इसमें अंबानी और मेहता परिवार के बच्चों के सम्मान में बनाए गए व्हाट कलर के स्टॉल शामिल थे, जिनमें ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चे आदिया और कृष्णा व आकाश अंबानी-श्लोका मेहता के बच्चे वेदा और पृथ्वी शामिल थे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके अलावा, हम मेहता परिवार की कुछ अन्य बच्चियों को भी देख सकते हैं, जिनमें अमायरा और अलायरा भी शामिल हैं, जो रेड ड्रेस में सजी हुई थीं। वहीं, सजावट में एक मल्टीकलर बैलून गेट, एक विशाल रूडोल्फ बैलून, एक सांता लेटर बॉक्स और बहुत कुछ शामिल था। एक तस्वीर में श्लोका के माता-पिता और उनकी बहन दीया अपने पति के साथ पोज देती नजर आईं।
पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज: बेहतरीन सजावट से फन राइड तक, सब कुछ था खास, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
पृथ्वी एक पसंदीदा सेलिब्रिटी किड हैं, उन्हें आकर्षक हैम्पर्स मिलते रहते हैं। हाल ही में, हमने अंबानी फैन पेज द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में पृथ्वी के लिए स्पेशल रूप से तैयार किए गए क्रिसमस बैग की झलक देखी थी। बैग में एक कस्टमाइज्ड स्टॉकिंग्स पर उनका नाम, एक सांता हैट, एक लटकता हुआ नाम और कुछ क्रिसमस लाइट्स थीं।
अंबानी परिवार के सीक्रेट्स: डेट नाइट से प्राइवेट इंस्टा अकाउंट तक, जिनसे आज तक अनजान हैं आप। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, हमारी नजर इंस्टाग्राम गिफ्टिंग सर्विस पेज 'रैप लव रिपीट' पर शेयर किए गए अंबानी के बच्चों के दो खूबसूरत हैम्पर्स पर पड़ी थी। सबसे पहले, हमने ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया के लिए एक खूबसूरत बार्नयार्ड हैम्पर देखा था, जिसमें कुछ जानवरों के छोटे कार्टून वर्जन, एक चरवाहा के साथ कुछ लिपटे गिफ्ट बॉक्स व बहुत कुछ था। हैम्पर को गुब्बारों, जुड़वा बच्चों की नेमप्लेट और कुछ अन्य डिटेलिंग से सजाया गया था।
दूसरी ओर, आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी का हैम्पर छोटे सांता क्लॉज, व्हाइट एंड गोल्डन कलर के क्रिसमस ट्री की कतरनों, कुछ छोटे क्रिसमस ट्रीज, बॉल्स, कलरफुल कपड़े, स्टार्स और रेड एंड ग्रीन कलर में लिपटे कुछ तोहफों से भरा हुआ था। इसके अलावा, हैम्पर में स्पेशल रूप से पृथ्वी के नाम से कस्टमाइज्ड क्रिसमस हैट थी और हैम्पर इतने प्यारे थे कि उन्हें नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता।
जब अंबानी फैमिली ने पृथ्वी व उनके दोस्तों के लिए 'एंटीलिया' के प्ले-एरिया में रखी पूल पार्टी, देखें झलक
फिलहाल, हम क्रिसमस पार्टी में ईशा की बेटी के साथ श्लोका की शानदार उपस्थिति से मंत्रमुग्ध हैं। तो आपको उनकी झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।