पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज: बेहतरीन सजावट से फन राइड तक, सब कुछ था खास

हाल ही में, हमें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी के दूसरे बर्थडे पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज: बेहतरीन सजावट से फन राइड तक, सब कुछ था खास

पिछले कुछ समय से अंबानी परिवार में जश्न का मा​हौल है। सबसे पहले ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों का भारत में आगमन होने पर भव्य स्वागत हुआ और फिर अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी रखी गई। इस बीच मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो गए थे, लेकिन उनका परिवार इसे सेलिब्रेट नहीं कर पाया था। हालांकि, उन्होंने बर्थडे के कुछ दिन बाद पृथ्वी के दूसरे जन्मदिन के लिए एक भव्य पार्टी की मेजबानी की। आइए आपको इसकी इनसाइड फोटोज दिखाते हैं।

akash ambani

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी की वंडरलैंड-थीम वाली बर्थडे पार्टी

2 जनवरी 2023 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपने बेटे पृथ्वी के दूसरे जन्मदिन के लिए वंडरलैंड-थीम वाले बर्थडे बैश का आयोजन किया। मुंबई के 'जियो गार्डन' में विंटर वंडरलैंड बर्थडे पार्टी चर्चा का विषय बन गई। इस कार्यक्रम के लिए आकाश ने डेनिम जींस के साथ एक गहरे नीले रंग की शर्ट पहनी थी, जबकि श्लोका व्हाइट व पिंक कलर की धारीदार फ्रॉक में सुंदर लग रही थीं और इसे नीले रंग की जैकेट के साथ स्टाइल किया था। दूसरी ओर, उनके बेटे पृथ्वी लाल रंग की चेकदार शर्ट व जींस और नीले रंग के शूज में काफी क्यूट लग रहे थे।

akash ambani

पृथ्वी आकाश अंबानी के बर्थडे बैश की अंदर की झलक

गौरतलब है कि अंबानी परिवार ने अपनी फैमिली के सबसे छोटे राजकुमार के लिए इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विंटर-वंडरलैंड-थीम वाले बैश के लिए पूरे वेन्यू को नीले-सफेद और मल्टीकलर के गुब्बारों से खूबसूरती से सजाया गया था। इसके अलावा, वेन्यू को नियॉन लाइट से चमकाया गया था। इतना ही नहीं, जहां तक नजर जाए, इलाके को रंग-बिरंगे रिबन, ट्रिंकेट और कागज के टैग से पूरी तरह से डेकोरेट किया गया था।

prithvi ambani 2nd birthday

prithvi ambani 2nd birthday

पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्मदिन के लिए खास इंतजाम

बेहतरीन सजावट के अलावा, यह शानदार ऑर्केस्ट्रेटेड एलिमेंट्स थे, जिन्होंने पृथ्वी के वंडरलैंड-थीम वाले बैश को यूनिक बना दिया था। एडवेंचरस राइडिंग, बहुत सारे फूड स्टॉल, एक कैंडी फ्लॉस स्टॉल, कार्निवल गेम्स और एक क्रिसमस मार्केट, पृथ्वी आकाश अंबानी की जन्मदिन की पार्टी में वे सभी आकर्षण थे, जो एक बच्चा चाहता है। हालांकि, इस आयोजन का मुख्य आकर्षण अच्छी तरह से सजाया गया क्रिसमस ट्री था, क्योंकि इसने कुछ ही समय में सभी का ध्यान खींचा। शानदार लाइटिंग आर्च सजावट के अलावा, मेहमानों का स्वागत बच्चों के पसंदीदा, पेप्पा पिग और विशाल टेडी बियर द्वारा किया गया था।

prithvi ambani 2nd birthday

prithvi ambani 2nd birthday

prithvi ambani

पृथ्वी के केक काटने के लिए स्टेज की अनूठी सजावट

एक तस्वीर में हम पृथ्वी के केक काटने के लिए विशेष रूप से सजाए गए स्टेज को देख सकते हैं। सुंदर सजावट नीले और हरे रंगों में थी, जो पूरी तरह से क्षेत्र को हरे रंग से से जोड़ने का काम कर रही थी। पार्टी की सजावट में आकर्षण जोड़ने के लिए कुछ डिस्को लाइट और एलईडी बल्बों का इस्तेमाल किया गया था, ताकि सब कुछ चमक सके। इसके अलावा, हम मंच पर गुब्बारों से सजी एक सुंदर सफेद गाड़ी और नंबर 2 के आकार में एक विशाल नियॉन लाइट देख सकते थे। इनके अलावा, लाल-सफेद व क्रिस्टल लालटेन और अन्य सजावट के सामान ने शो को चुरा लिया था।

prithvi ambani birthday

पृथ्वी अंबानी के बर्थडे में शामिल हुए ये स्टार किड्स

पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा और उनके बच्चे कविर क्रुणाल पांड्या के साथ देखा गया था। नताशा स्टेनकोविक भी अपने बेटे अगस्त्य के साथ पहुंची थीं। इसके अलावा, फिल्म निर्माता करण जौहर भी अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

karan jauhar

karan jauhar

पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्मदिन पर ईशा अंबानी

ईशा अंबानी वर्तमान में अपने जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया के साथ अपनी मां के कर्तव्यों को पूरा करने में व्यस्त हैं। हालांकि, जब अपने भतीजे पृथ्वी के बर्थडे बैश में शामिल होने की बारी आई, तो प्यारी बुआ ने कुछ देर के लिए सब कुछ एक तरफ रख दिया। ईशा अंबानी को बर्थडे पार्टी में अपनी कार से आते देखा गया था, लेकिन उन्होंने तस्वीरों के लिए पोज़ नहीं दिया। नई मां को काले रंग के कोट में देखा गया था और उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया था। किसी भी मेकअप या ज्वेलरी को छोड़कर नई मां ने अपनी नेचुरल चमक बिखेरी थी।

isha ambani

फिलहाल, हम पृथ्वी के दूसरे बर्थडे बैश की और झलक देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.