Mukesh Ambani के पोते Prithvi के स्कूल से अनदेखी फोटो आई सामने, बिल्ली पर प्यार बरसाते दिखे प्रिंस

हाल ही में, हमें बिजनेसमैन आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी के स्कूल से उनकी एक अनदेखी फोटो मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Mukesh Ambani के पोते Prithvi के स्कूल से अनदेखी फोटो आई सामने, बिल्ली पर प्यार बरसाते दिखे प्रिंस

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की तरह ही उनके बेटे आकाश अंबानी भी अपनी फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने श्लोका मेहता के साथ शादी की है और उनके दो बच्चे पृथ्वी व वेदा हैं। वैसे यह बताने की जरूरत नहीं है कि पृथ्वी पूरे परिवार की आंख का तारा हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी उनका एक बड़ा फैनबेस है, जो उनकी एक झलक पाते ही खुश हो जाते हैं। 

पृथ्वी आकाश अंबानी की उनके स्कूल की अनदेखी तस्वीर

हाल ही में, अंबानी फैमिली के एक फैन पेज ने पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) की उनके स्कूल से एक मनमोहक तस्वीर साझा की। इस फोटो में पृथ्वी एक प्यारी सी बिल्ली को लाड़-प्यार करते हुए उसी में खोए नजर आ रहे थे। सफेद टी-शर्ट और नीली शॉर्ट्स पहने पृथ्वी बेहद क्यूट लग रही थे। ये उनकी मासूमियत थी, जिसने हमारा दिल जीत लिया।

prithvi ambani

पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पृथ्वी आकाश अंबानी का नर्सरी स्कूल में पहला दिन

वैसे, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पृथ्वी अंबानी फैमिली के अरबों डॉलर के कारोबार का भविष्य हैं और उनका परिवार उनकी सुरक्षा को कभी हल्के में नहीं लेता। उदाहरण के लिए 15 मार्च 2022 को, जब आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अंबानी के बेटे पृथ्वी का नर्सरी स्कूल में पहला दिन था, तब हमने परिवार के चारों ओर कड़ी सुरक्षा देखी थी। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया था कि पृथ्वी के स्कूल के 1 किमी के दायरे में गोपनीय सुरक्षा होगी और उनके पास डॉक्टरों की एक टीम भी होगी।

prithvi ambani

prithvi ambani

पृथ्वी अंबानी की दूसरी बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज: बेहतरीन सजावट से फन राइड तक, सब कुछ था खास...देखने के लिए यहां क्लिक करें

पृथ्वी आकाश अंबानी का कैंडीलैंड-थीम वाला केक

दिसंबर 2023 में पृथ्वी आकाश अंबानी 3 साल के हो गए और उन्होंने अपने खास दिन को धूमधाम से मनाया। अपने इंस्टा फ़ीड को स्क्रॉल करते समय हमने पृथ्वी के तीसरे जन्मदिन पर आए शानदार केक का एक वीडियो देखा था। रुशिना मेहरोत्रा द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किया गया पृथ्वी का केक कैंडीलैंड थीम पर आधारित था। यह पारदर्शी स्टैंड पर रखे गए कुछ अन्य खाने योग्य चीजों के साथ तीन केक का एक पूरा सेट-अप था। बीच के केक में कई लेयर थे, जिसमें एक आइसक्रीम, एक हाथी और एक अनोखी एंजल लाइट से सजी परत शामिल थी। इसे रंग-बिरंगे लॉलीपॉप से भी सजाया गया था।

अन्य दो केक आकार में तुलनात्मक रूप से छोटे थे और उनमें घूमने वाली परतें थीं, जिन्होंने तुरंत ध्यान खींचा था। दूसरे केक में एक परत पर एक कैंडी जार रखा गया था, जिसके बाद कपकेक से सजाया गया एक घूमने वाला स्टैंड था। तीसरे केक में एक फ़ेरिस व्हील था, जो पॉप्सिकल्स से सजा हुआ था और यह अपने आप घूमता था। इसे सुपर आकर्षक बनाने के लिए सेट-अप में कुछ आइसक्रीम, कोन, कपकेक, डोनट्स और कैंडीज़ जोड़े गए थे। सभी तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

prithvi ambani

जब Akash Ambani के बेटे Prithvi को मिला कैंडीज, कप केक और स्वीट चीजों से भरा हैम्पर, देखें झलकियां

फिलहाल, आपको पृथ्वी के स्कूल से सामने आई ये झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.