Akash Ambani के बेटे Prithvi को मिला कैंडीज, कप केक और स्वीट चीजों से भरा हैम्पर, देखें झलकियां

हाल ही में, हमें बिजनेसमैन आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी को मिले फूड गिफ्ट हैम्पर की झलकियां मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Akash Ambani के बेटे Prithvi को मिला कैंडीज, कप केक और स्वीट चीजों से भरा हैम्पर, देखें झलकियां

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता बिजनेस जगत के सबसे चहेते जोड़ों में से एक हैं। कपल के दो बच्चे पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) और वेदा अंबानी हैं, जिनकी झलकियां सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। पृथ्वी फैंस के चहेते स्टार किड बन चुके हैं, जिनका अलग ही फैनबेस है। इस बीच, हाल ही में उन्हें मिले एक शानदार गिफ्ट हैम्पर की झलकियां सामने आई हैं, जो वाकई बेहद स्वीट है।

पृथ्वी आकाश अंबानी को मिला स्वीट-सा डेज़र्ट हैम्पर

हाल ही में, हमें मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी को मिले एक प्यारे डेज़र्ट हैम्पर की एक झलक मिली, जिसे उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है। तस्वीरों में हम मिठाई और खाने के हैम्पर्स को करीब से देख सकते हैं, जो अलग-अलग तरह की चॉकलेट, कैंडी, छोटे कपकेक और ऐसी ही कई चीजों से भरा हुआ था। इतना ही नहीं, गिफ्ट हैम्पर के साथ हम छोटे लाइट बॉक्स भी देख सकते हैं, जिन पर पृथ्वी का नाम बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था।

PRITHVI AMBANI

AMBANI

जब पैरेंट्स श्लोका मेहता और आकाश अंबानी संग नजर आए पृथ्वी

पृथ्वी को अक्सर अपने पैरेंट्स के साथ इवेंट्स में शिरकत करते देखा जाता है। उदाहरण के लिए, हाल ही में अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने श्लोका, आकाश और उनके छोटे बच्चे पृथ्वी की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जब वे 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। क्लिप में जहां आकाश ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी, वहीं श्लोका ब्लैक पैंट के साथ हल्के ब्लू कलर की शर्ट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन यह उनके बेटे पृथ्वी का प्यारा लुक था, जिसने दिल चुरा लिया था। पृथ्वी को धारीदार टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने देखा गया था। 

PRITHVI AMBANI

 पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब सिद्धिविनायक यात्रा के दौरान अपने दादू मुकेश के साथ दिखे पृथ्वी

पृथ्वी अपने दादू मुकेश अंबानी की आंखों का तारा हैं और उन्हें अक्सर उनके साथ देखा जाता है। कुछ समय पहले मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करते नजर आए थे। हालांकि, जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा, वह थी पृथ्वी की वहां मौजूदगी। बच्चे को अपने दादाजी की गोद में देखा गया था, जो बेहद प्यारा पल था।

PRITHVI AMBANI

पृथ्वी आकाश अंबानी के दूसरे बर्थडे केक की झलक

10 दिसंबर 2022 को आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी दो साल के हो गए थे। अंबानी परिवार ने स्पेशल डे के लिए 2 जनवरी 2023 को मुंबई के 'जियो वर्ल्ड सेंटर' में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। जन्मदिन की पार्टी में एक सुंदर विंटर वंडरलैंड थीम थी और केक भी बेहद शानदार था। स्वादिष्ट 4-टियर केक में पेस्टल बॉल्स, गिफ्ट्स, दूध की बोतलें और कई अन्य प्यारी चीज़ों के साथ-साथ मोशिनो टेडी बियर को टॉप पर सजाया गया था। पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

PRITHVI AMBANI

फिलहाल, हमें पृथ्वी को मिला हैम्पर बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.