दिवाली 2023: Mukesh Ambani-Nita Ambani ने अपने दोस्तों को भेजे महंगे गिफ्ट हैम्पर्स, देखें तस्वीरें

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने दिवाली 2023 के मौके पर अपने प्रियजनों को कुछ महंगे गिफ्ट हैम्पर भेजे। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दिवाली 2023: Mukesh Ambani-Nita Ambani ने अपने दोस्तों को भेजे महंगे गिफ्ट हैम्पर्स, देखें तस्वीरें

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के अध्यक्ष हैं। वह और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) बेहद दयालु और जमीन से जुड़े लोग हैं, जो अपने स्पेशल जेस्चर से हमारा दिल जीतने में कभी फेल नहीं होते। अपने कर्मचारियों का जन्मदिन मनाने से लेकर उनकी शादियों में शामिल होने और उन्हें अमेजिंग तोहफे भेजने तक, यह जोड़ी हमेशा हर किसी का दिन बनाना सुनिश्चित करती है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ, जब नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने खास लोगों को महंगे गिफ्ट हैम्पर भेजे।

नीता अंबानी-मुकेश अंबानी ने अपने प्रियजनों को भेजे महंगे गिफ्ट हैम्पर 

अपने इंस्टा फीड को स्क्रॉल करते समय हमें नीता अंबानी और मुकेश अंबानी द्वारा अपने प्रियजनों को भेजे गए महंगे गिफ्ट हैम्पर्स की झलक मिली। तस्वीरों में कुछ कस्टमाइज्ड बॉक्स दिखाए गए हैं, जिन पर केले के पेड़, गणेश जी और 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' का लोगो छपा हुआ है। कथित तौर पर दिवाली गिफ्ट हैम्पर में अंबानी परिवार के निकट और प्रियजनों के लिए कुछ महंगी वस्तुएं व कुछ स्वादिष्ट मिठाइयां थीं।

Nita Ambani and Mukesh Ambani sent expensive gift hampers to their loved ones

Nita Ambani and Mukesh Ambani sent expensive gift hampers to their loved ones

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita को गिफ्ट की 10 करोड़ की 'Rolls Royce Cullinan' कार, जानें खासियत

जब मुकेश अंबानी-नीता अंबानी ने अपने पोते पृथ्वी के आगमन पर भेजे थे चांदी के सिक्के

क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने पोते पृथ्वी के जन्म के बाद इतने खुश थे कि उन्होंने आकाश अंबानी व श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी के आगमन की घोषणा करने के लिए अपने प्रियजनों को हैंडरिटेन कार्ड भेजे थे? जी हां, आपने सही पढ़ा! कुछ हफ्ते पहले, हमें एक तस्वीर मिली थी, जिसमें हम एक खूबसूरत जंगल-थीम वाला कार्ड देख सकते थे, जिसके कवर पर 'नीता और मुकेश' लिखा था, साथ ही एक मिठाई का डिब्बा था, जिसमें तरह-तरह के व्यंजन थे और एक चांदी का सिक्का भी था। इस पर भगवान कृष्ण का चित्र उकेरा गया था।

nita ambani

Nita Ambani के पास है 41 करोड़ की 80 कैरेट की डायमंड रिंग, जिसे उन्होंने पहना है सिर्फ एक बार। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

आकाश-श्लोका की शादी के निमंत्रण के साथ मुकेश अंबानी-नीता अंबानी का हैंडरिटेन लेटर

9 मार्च 2019 को आकाश अंबानी की श्लोका मेहता से शादी हुई थी। प्यारे माता-पिता होने के नाते मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने शादी के निमंत्रण कार्ड को एक स्पेशल टच दिया था। उन्होंने एक स्पेशल लेटर लिखने का फैसला किया था। इससे पहले, अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने नीता और मुकेश के हैंडरिटेन लेटर की एक झलक साझा की थी। 

Mukesh Ambani

इसमें लिखा था, "भगवान कृष्ण की प्रार्थनाओं के साथ, हमारे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ और अत्यधिक खुशी के साथ, हम आपको हमारे प्यारे बेटे आकाश और उनके जीवनसाथी श्लोका की शादी में आमंत्रित करते हैं। शादी स्वर्ग में बनाया गया बंधन है और साथ प्यार का एक शाश्वत वादा है। जैसे ही आकाश और श्लोका ने अपनी बचपन की दोस्ती को शाश्वत प्रेम में बदल दिया, उन्होंने मोना और रसेल के साथ हमारी लंबी व गहरी दोस्ती को भी परिवार के प्यार भरे बंधन में बदल दिया। हम श्लोका का अपने परिवार में सबसे प्यारी बहू के रूप में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। हम उनके और आकाश के सबसे शानदार जीवन की कामना करते हैं।"

नीता अंबानी ने 'अन्न सेवा' कर मनाया था अपना 60वां जन्मदिन

1 नवंबर 2023 को जब नीता अंबानी 60 वर्ष की हुई थीं, तो उन्होंने अपना विशेष दिन महिलाओं और बच्चों के साथ मनाया था, जिन्हें वह बेहद पसंद करती हैं। उन्होंने मुंबई में स्कूल जाने वाले 3000 वंचित बच्चों के साथ इस दिन को मनाया था। नीता ने अन्न सेवा की थी और खुद बच्चों को भोजन परोसा था। उन्होंने बच्चों को उपहार भी बांटे थे और 2-टियर केक काटकर उन्हें खिलाया था। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

nita ambani

फिलहाल, दिवाली पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी द्वारा भेजे गए महंगे दिवाली हैम्पर्स के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.