Nita Ambani के पास है 41 करोड़ की 80 कैरेट की डायमंड रिंग, जिसे उन्होंने पहना है सिर्फ एक बार

उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को एक बार 5 मिलियन डॉलर कीमत की 80 कैरेट हीरे की अंगूठी पहने देखा गया था। हालांकि, उन्होंने कभी भी उस शानदार एक्सेसरीज को रिपीट नहीं किया।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani के पास है 41 करोड़ की 80 कैरेट की डायमंड रिंग, जिसे उन्होंने पहना है सिर्फ एक बार

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) एक फैशनिस्टा हैं, जो हर लग्जीरियस चीज के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराती हैं। नीता के पास बेहतरीन ज्वेलरी का कलेक्शन है और वह उन्हें प्रदर्शित करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। एमराल्ड रानीहार से लेकर डायमंड चोकर तक, बिजनेसवुमेन के पास उनके कलेक्शन में कुछ मोस्ट स्टनिंग पीसेस हैं। हालांकि, उनके कलेक्शन में एक स्पेशल ज्वेलरी है, जिसे उन्होंने केवल एक बार पहना था।

नीता अंबानी के पास है 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की 70-80 कैरेट हीरे की अंगूठी

नीता अंबानी को एक बार 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के एक कार्यक्रम में एक बड़ी डायमंड रिंग पहने देखा गया था। कथित तौर पर उनकी अंगूठी के ऊपर 70-80 कैरेट का हीरा जड़ा हुआ है, जो आकार में बहुत बड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस अंगूठी की कीमत लगभग 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 41,61,98,250 रुपए है, जो कि एक बड़ी रकम है। अंगूठी के बारे में एक और चौंकाने वाली बात यह है कि नीता अंबानी ने इसे अपने जीवन में केवल एक बार पहना था।

nita ambani

नीता अंबानी की महंगी सैंडल्स: हर आउटफिट के साथ पहनती हैं मैचिंग हील्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश....पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जब नीता अंबानी ने पहनी थी विशाल हीरे से सजी बड़ी नथ

खैर, नीता अंबानी के कलेक्शन में यह एकमात्र अमेजिंग ज्वेलरी नहीं है। इससे पहले, उन्होंने साल 2018 में अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी में एक बड़ी हीरे की नथ पहनी थी। इस बड़े दिन के लिए नीता डायमंड ज्वेलरी के साथ एक शानदार साड़ी में सजी हुई थीं। इस मौके पर जहां वह बिल्कुल परफेक्ट लग रही थीं, वहीं उनकी नथ ने सबका ध्यान खींच लिया था। नीता की विशाल नथ डायमंड लेयर्स से जड़ी हुई थी और उसमें 1 पौंड का एक विशाल हीरा लटक रहा था।

nita ambani

Nita Ambani की मां Purnima Dalal ने IOC इवेंट में पहनी पटोला साड़ी, बहन Mamta कुर्ता सेट में आईं नजर, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

नीता अंबानी के पिंक-डायमंड 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6' की सच्चाई

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक मानी जाने वाली नीता अंबानी दुनिया के सबसे महंगे फोन 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6' पिंक डायमंड की मालकिन बताई जाती हैं। हालांकि, यह फोन की कीमत है, जो हर किसी के होश उड़ा सकती है। फोन की कीमत लगभग 48.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 396 करोड़ रुपए है। फेमस 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6' पिंक डायमंड एक 24-कैरेट सोना चढ़ाया हुआ आईफोन 6 है और इसके पीछे की तरफ एक विशाल पिंक डायमंड जड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, इस शानदार फोन में प्लैटिनम कोटिंग भी है।

nita ambani

हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि नीता अंबानी ऐसे किसी भी फोन का उपयोग नहीं करती हैं, जिसमें हीरे लगे हों और जिसकी कीमत करोड़ों करोड़ रुपए हो। 'डीएनए' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी के आईफोन की कहानी पूरी तरह से फर्जी है। 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के सूत्रों के अनुसार, यह पुष्टि हो गई है कि नीता अंबानी के पास 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6' पिंक डायमंड नहीं है, लेकिन यह भी स्पष्ट नहीं है कि बिजनेसवुमन रोजाना कौन सा फोन इस्तेमाल करती हैं।

nita ambani

Mukesh Ambani की बेटी Isha Ambani की Monthly Salary जान हो जाएंगे हैरान, टोटल नेट वर्थ है 829 करोड़, पढ़ें पूरी खबर

फिलहाल, नीता अंबानी की शानदार डायमंड रिंग के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.