Anant Ambani ने दोस्त की शादी में किया डांस, तो Shloka Mehta ने मीनाकारी लहंगे में लूटी महफिल

हाल ही में, जब अंबानी परिवार एक फैमिली वेडिंग में शामिल हुआ, तो श्लोका मेहता ने 'मीनाकारी' लहंगे में सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान अनंत अंबानी बारात में थिरकते नजर आए। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anant Ambani ने दोस्त की शादी में किया डांस, तो Shloka Mehta ने मीनाकारी लहंगे में लूटी महफिल

अंबानी फैमिली एशिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक है और उनकी पॉपुलैरिटी कोई सीमा नहीं है। शादी का सीजन अपने चरम पर है, ऐसे में वे इवेंट्स और पार्टियों में शामिल हो रहे हैं और अपने ग्लैमरस लुक से सभी का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में, अंबानी परिवार ने एक फैमिली वेडिंग में हिस्सा लिया और इसकी कुछ झलकियां भी सामने आई हैं। हालांकि, ये बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) का लुक था, जिसने हमारा ध्यान खींचा।

श्लोका मेहता ने शादी में पहना मीनाकारी वर्क वाला लहंगा

हाल ही में, अंबानी फैमिली के एक फैन पेज ने शादी की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें अंबानी परिवार ने हिस्सा लिया था। इवेंट के लिए श्लोका मेहता ने व्हाइट कलर का मीनाकारी वर्क वाला लहंगा चुना था, जिसके साथ टैसल डिटेलिंग वाली एसिमेट्रिकल स्टाइल चोली पहनी थी। उनके ब्लाउज में शीयर फैब्रिक में फ्लेयर्ड स्लीव्स थीं और उस पर मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वर्क था। उनकी फ्लेयर्ड स्कर्ट की पूरी लंबाई में यूनिक फ्लोरल एंड जियोमेट्रिकल पैटर्न थे, जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे थे।

radhika

Shloka Mehta के 451 करोड़ के हार में हुए बदलाव, जानें 91 हीरों वाले नेकलेस की खासियत

श्लोका मेहता की एमराल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी ने लूटी महफिल 

श्लोका मेहता ने अपने लुक को एमराल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी से सजाया था, जिसमें एक लेयर्ड नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स शामिल थे। अपने लुक को मिनिमल रखते हुए उन्होंने शानदार एमराल्ड से सजे कड़ों के साथ कुछ चूड़ियां भी पहनी थीं। श्लोका ने ग्लैम मेकअप का विकल्प चुना था, जिसमें ब्लश्ड चीक्स, स्मोकी आईज, ग्लॉसी लिप्स और एक डेवी बेस शामिल था। कुल मिलाकर, वह अपने आउटफिट में किसी परी की तरह लग रही थीं।

radhika

अनंत अंबानी ने अपने दोस्त की बारात में किया डांस 

फैन पेज द्वारा साझा की गई एक और झलक में हम अनंत अंबानी को शादी में दो मेहमानों के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। वह डार्क ब्लू कलर के कुर्ता-पायजामा के साथ नेहरू जैकेट और ब्रोच में बेहद हैंडसम लग रहे थे। शादी के एक इनसाइड वीडियो में अनंत को बारात में थिरकते और उत्सव का पूरा आनंद लेते देखा जा सकता है। यह वास्तव में देखने लायक एक हैप्पी मोमेंट था और इसने हमारा दिल जीत लिया।

nita ambani

anant

Isha Ambani ने 'NMACC' के एक इवेंट में पहनी 7.89 लाख की 'Chanel' जैकेट, बिखेरी बार्बी वाइब्स। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी पिंक कलर की साड़ी में दिखीं गॉर्जियस

नीता अंबानी को भी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ शादी में शामिल होते देखा गया। उन्होंने पिंक कलर की रेशमी साड़ी पहनी हुई थी, जिसके चारों ओर चौड़ा गोल्डन बॉर्डर और व्हाइट प्रिंट थे। इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टाइल करते हुए उन्होंने सटल मेकअप और बन हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को निखारा था। दूसरी ओर, मुकेश एक व्हाइट शर्ट के साथ पैंटसूट में बेहद अच्छे लग रहे थे। दोनों को स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पोज देते हुए भी देखा गया।

nita ambani

Shloka Mehta ने 'The Archies' प्रीमियर में 58 हजार की मिडी ड्रेस के साथ पहनी 46,617 रुपए की हील्स। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें इवेंट में श्लोका मेहता का लुक बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.