अंबानी फैमिली की बड़ी बहू व जल्द दूसरी बार मां बनने वाली श्लोका मेहता ने 'NMACC' गाला नाइट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए सभी को हैरत में डाल दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।
दिग्गज बिजनेसवुमेन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ समय तक अपनी प्रेग्नेंसी को दुनिया से छुपाकर रखा और आखिरकार 'NMACC' लॉन्च इवेंट में उन्होंने अपने बेबी बंप से सबको चौंका दिया। अब, श्लोका ने 'NMACC' गाला नाइट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए सभी को हैरत में डाल दिया है।
हाल ही में, हमने श्लोका मेहता की कुछ तस्वीरें देखीं, जिसमें वह 'NMACC' गाला नाइट के लिए तैयार हुई थीं। होने वाली मां ग्रीन कलर के हॉल्टर-नेक टॉप में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें पीछे की तरफ नॉट-टाइंग (गांठ बांधना) की डिटेलिंग थी।
दिलचस्प बात यह है कि उनका टॉप एक विंटेज शॉल था, जिसे डॉली जैन ने ब्लाउज के रूप में खूबसूरती से लपेटा था, जिसने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया था। उन्होंने इसे गोल्डन बॉर्डर से सजी अबू जानी संदीप खोसला की चिकनकारी स्कर्ट के साथ पेयर किया था।
श्लोका ने अपने खुले बालों को निखारने के लिए स्टोन-स्टडेड एंड पर्ल हेडगेयर का विकल्प चुना था। अपने लुक को मिनिमल रखते हुए उन्होंने इसमें आकर्षण जोड़ने के लिए डायमंड इयररिंग्स और हाथफूल का चुनाव किया था। श्लोका अपनी ड्रेस में बहुत सुंदर रही थीं। इसके अलावा, वह अपने बेबी बंप को भी प्यार से सहलाती दिखीं।
श्लोका मेहता ने 'एंटीलिया' में बने बेटे पृथ्वी अंबानी के प्ले एरिया की दिखाई झलक, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, श्लोका मेहता के मैटरनिटी फैशन के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।