Shloka Mehta ने 'एंटीलिया' में बने बेटे Prithvi Ambani के प्ले एरिया की दिखाई झलक, है बेहद लग्जीरियस

हाल ही में, हमने श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का उनके भव्य घर 'एंटीलिया' से सामने आया एक वीडियो देखा, जिसमें हमें उनके बेटे पृथ्वी के प्ले एरिया की झलक मिली। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shloka Mehta ने 'एंटीलिया' में बने बेटे Prithvi Ambani के प्ले एरिया की दिखाई झलक, है बेहद लग्जीरियस

बिजनेस इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल आकाश अंबानी और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के बेटे पृथ्वी अंबानी परिवार के हर सदस्य की आंखों का तारा हैं। इसके अलावा, वह अपनी मनमोहक तस्वीरों और प्यारी हरकतों से लाखों लोगों के दिलों में भी खास जगह बनाए हुए हैं।

बता दें कि 10 दिसंबर 2020 को आकाश और श्लोका ने अपने बेटे पृथ्वी के आगमन के साथ पहली बार पैरेंटहुड को अपनाया था। श्लोका के बेबी बॉय इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

akash ambani

'NMACC' इवेंट से पहले 'एंटीलिया' में श्लोका मेहता के फोटोशूट का BTS वीडियो

कुछ समय पहले, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर फोटोशूट से श्लोका मेहता अंबानी का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में हम श्लोका को अपने पति आकाश अंबानी के साथ 'एंटीलिया' के एक कॉरिडोर में टहलते हुए देख सकते हैं, जो काफी खुश दिख रही हैं। होने वाली मां कॉरिडोर में एक बड़े शीशे के पास खड़ी थीं और कुछ खूबसूरत तस्वीरों के लिए पोज़ दे रही थीं।

shloka

shloka

'एंटीलिया' में श्लोका-आकाश के बेटे पृथ्वी के प्ले एरिया की दिखी झलक

आगे वीडियो में जल्द ही श्लोका की बहन दीया मेहता भी उनके साथ हो गईं और दोनों बहन की जोड़ी एक प्यारी बातचीत के बाद एक साथ हंसती दिखाई दी। हालांकि, जैसे ही कैमरा दीया की ओर बढ़ा, हमें श्लोका और आकाश के लाडले पृथ्वी के प्ले एरिया की एक झलक मिली, जो कि मल्टीकलर के झूलों और खिलौनों से भरा हुआ था।

prithvi ambani

खुले क्षेत्र में अन्य झूलों के बीच एक पीली स्लाइड, एक मिनी लाल रंग की कार, एक प्लेहाउस क्लाइम्बर और एक ग्लाइडर था। पृथ्वी के प्ले एरिया को देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि अंबानी फैमिली के शहजादे के लिए दुनिया की सारी सुख-सुविधा की व्यवस्था की गई है।

prithvi ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

'NMACC' इवेंट में प्रेग्नेंट श्लोका मेहता ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) के भव्य उद्घाटन के लिए आकाश अंबानी और श्लोका मेहता हाथों में हाथ डालकर पहुंचे थे और अपने फैंस को अपने जीवन की सबसे अच्छी खबर से सरप्राइज दिया था। श्लोका ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और इस संकेत से सभी को खुश कर दिया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 

shloka mehta

इस कार्यक्रम के लिए श्लोका एक गोल्डन कलर की हेयरलूम साड़ी में नजर आईं और इसे एक रेशमी दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। डायमंड ज्वेलरी से अपने लुक को निखारते हुए उन्होंने प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेरा था। दूसरी ओर, आकाश ग्रीन कलर के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में डैपर लग रहे थे।

shloka mehta

Mukesh Ambani ने बेटे अनंत की सगाई में पोते Prithvi को लगवाया था टीका, क्यूट रिएक्शन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, पृथ्वी अंबानी के जैसा ही प्ले एरिया हर बच्चे का सपना होता है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.