पृथ्वी अंबानी के पहली बर्थडे पार्टी की फोटोज आईं सामने, पिता आकाश अंबानी संग खेलते दिखे प्रिंस

हाल ही में, हमें सोशल मीडिया पर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन से कुछ अनदेखी तस्वीरें मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पृथ्वी अंबानी के पहली बर्थडे पार्टी की फोटोज आईं सामने, पिता आकाश अंबानी संग खेलते दिखे प्रिंस

यह 10 दिसंबर 2020 का दिन था, जब अंबानी परिवार में खुशियों ने दस्तक दी थी। इस दिन बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) का जन्म हुआ था। वैसे तो, अंबानी परिवार का हर सदस्य लाइमलाइट से दूर रहता है, लेकिन इसके बावजूद वे अक्सर सुर्खियों में आ ही जाते हैं और जब बात उनके पोते की हो, तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Mukesh Ambani with his grandson Prithvi

10 दिसंबर 2021 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के लाडले बेटे पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन अंबानी परिवार ने गुजरात में अपने पैतृक घर पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन में 120 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल थीं। करीब 100 पंडितों ने पृथ्वी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा पाठ किया था और करीब 50,000 ग्रामीणों को अंबानी फैमिली ने भोजन कराया था, इसके साथ ही आस-पास के अनाथालयों को जरूरत के सामान दान किए थे।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की मां मधु अभी नहीं मिली हैं अपनी पोती से, एक्ट्रेस की मदरहुड जर्नी पर की बात)

Akash Ambani and his wife Shloka Mehta

यही नहीं, पृथ्वी अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से सोशल मीडिया पर हमें शानदार बर्थडे वेन्यू और टेस्टी केक्स की झलकियां मिली थीं। एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पृथ्वी के बर्थडे वेन्यू को कितने शानदार तरीके से सजाया गया था। इसके अलावा उनके बर्थडे केक्स की भी झलकियां सामने आई थीं, जो वाकई बेहद सुंदर थीं।

अब हमें पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिली हैं, जो वाकई बेहद सुंदर हैं। एक फोटो में आकाश अंबानी और उनकी प्यारी पत्नी श्लोका मेहता अपने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन में रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। श्लोका जहां मुस्कुरा रही हैं, वहीं आकाश ने उन्हें पीछे से पकड़ रखा है।

Akash Amban-Shloka at their son's birthday

हालांकि, एक तस्वीर जो आपका दिल पिघला सकती है और वो पापा आकाश की अपने लाडले पृथ्वी संग एक प्यारे मोमेंट की है। फोटो में देखा जा सकता है कि, पृथ्वी मुस्कुराते हुए अपने पापा आकाश अंबानी के चश्मे को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। ब्लू कलर की टी-शर्ट में वह वाकई बेहद प्यारे लग रहे हैं।

Akaksh Ambani with his son Prithvi

(ये भी पढ़ें- सासू मां शर्मिला टैगोर और साले सैफ से पहली बार मिलने पर ऐसा था कुणाल खेमू का हाल, बताया अनुभव)

वहीं, ‘आकाश अंबानी’ नाम के इंस्टा पेज से एक और फोटो शेयर की गई है, आकाश-पृथ्वी की तस्वीर के साथ श्लोका और पृथ्वी की तस्वीर का कोलाज है। एक फोटो में पृथ्वी को अपनी मां का चश्मा उतारकर हाथ में लिए हुए देखा गया। एक अन्य तस्वीर सिर्फ पृथ्वी की है, जो अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

Akaksh Ambani and Shloka Mehta with Their son Prithvi

Prithvi Akash Ambani

इसके अलावा, पृथ्वी अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उन्हें अपने पूरे अंबानी परिवार के साथ देखा जा सकता है। इस दौरान छोटे प्रिंस केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक तस्वीर में राधिका मर्चेंट भी दिखाई दे रही हैं, जिसने एक बार फिर उनके और अनंत अंबानी के रिश्ते को जाहिर कर दिया है। यहां देखें फोटोज।

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी ने कृशा शाह को सगाई में पहनाई थी मां टीना अंबानी की हार्ट शेप डायमंड रिंग)

फिलहाल, पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.