Mukesh Ambani ने Akash-Shloka और Prithvi संग किए सिद्धिविनायक ​के दर्शन, क्यूट दिखे छोटे राजकुमार

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ मुंबई ​के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Mukesh Ambani ने Akash-Shloka और Prithvi संग किए सिद्धिविनायक ​के दर्शन, क्यूट दिखे छोटे राजकुमार

​दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की फैमिली की ईश्वर में बड़ी आस्था है। इसकी झलक अक्सर देखने को मिल ही जाती है। मुकेश और उनकी पत्नी नीता ने अपने बच्चों आकाश, ईशा और अनंत को भी वही संस्कार दिए हैं, जो उन्होंने अपने पैरेंट्स से प्राप्त किए हैं। यही वजह है कि सभी अपनी परंपराओं से जुड़े रहने में विश्वास रखते हैं। इन वर्षों में मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करते व दान करते ​देखा गया है। 

मुकेश अंबानी ने फैमिली के साथ किए सिद्धिविनायक के दर्शन

हाल ही में, मुकेश अंबानी को अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी दूसरी बार प्रेग्नेंट बहू श्लोका मेहता व पोते पृथ्वी अंबानी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया। सभी ने हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लिया।

mukesh ambani

इस दौरान मुकेश अंबानी व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामे में थे। वहीं, श्लोका फ्लोरल ड्रेस में येलो कलर का दुपट्टा लिए काफी सुंदर दिख रही थीं। आकाश अपने लाडले पृथ्वी को गोद में लिए हुए थे, जो ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट लग रहे थे।

mukesh ambani

पिछले सप्ताह भी अंबानी फैमिली ने लिया था बप्पा का आशीर्वाद

बता दें कि एक सप्ताह के भीतर मकेश अंबानी दूसरी बार गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचे थे। इसके पहले, 10 मई 2023 को भी मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ दर्शन के लिए गए थे।

ambani

इस दौरान छोटे राजकुमार पृथ्वी को अपने पिता के कंधे पर सवार देखा गया था और वह सबसे प्यारे लग रहे थे। दर्शन के लिए मुकेश व आकाश व्हाइट ड्रेस में ट्विन कर रहे थे और श्लोका को प्रिंटेड को-ऑर्डिन सेट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते देखा गया था।

मुकेश अंबानी ने अपने 66वें बर्थडे पर भी की थी सिद्धिविनायक की पूजा

19 अप्रैल 2023 को मुकेश अंबानी 66 साल के पूरे हुए थे। इस मौके पर उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में दिव्य दर्शन करके अपना जन्मदिन मनाया था। आकाश अंबानी भी उनके साथ थे। जहां मुकेश व्हाइट कुर्ते के साथ ब्राउन कलर की स्लीवलेस जैकेट पहने हुए थे। वहीं, आकाश अंबानी ने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी थी।

mukesh ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मुकेश अंबानी की फैमिली

मुकेश अंबानी की फैमिली की बात करें, तो आकाश अंबानी ने अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई है। उन्हें एक बेटे पृथ्वी का आशीर्वाद प्राप्त है। श्लोका दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

ambani family

वहीं, ईशा अंबानी ने बिजनेसमैन आनंद पीरामल से शादी की है। उन्होंने नवंबर 2022 में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। बहुत जल्द अनंत अंबानी भी अपनी मंगेतर राधिका​ मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। जनवरी 2023 में उनकी सगाई हुई थी। 

नीता अंबानी-श्लोका मेहता से राधिका मर्चेंट तक: जानें मुकेश अंबानी की फैमिली ​है कितनी पढ़ी-लिखी...

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि मुकेश अंबानी का स्वभाव ही उन्हें दुनिया के सबसे अद्भुत उद्योगपतियों में से एक बनाता है। तो आपको उनकी लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.