सिद्धू मूसे वाला को दूल्हे की तरह सजाकर दी गई विदाई, पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली अंतिम यात्रा

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला की 31 मई 2022 को अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्हें दूल्हे की तरह सजाया गया था। आइए आपको दिखाते हैं वो भावुक नजारा।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Jun 1, 2022 | 11:34:01 IST

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moosewala) की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत से पूरा देश सदमे में है। कल यानी 31 मई 2022 को उनके पैतृक गांव मूसा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 28 साल के अविवाहित सि्द्धू को दूल्हे की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी गई।

सिद्धू मूसे वाला को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। अस्पताल से मूसा तक, कड़ी सुरक्षा के बीच गायक का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। इस दौरान उनके घर मातम पसरा हुआ था। उनके मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

(ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की होने वाली थी शादी, मां ने शुरू कर दी थी तैयारियां)

मुसेवाला को दूल्हे की तरह सजाया गया

अंतिम संस्कार के लिए मूसे वाला को एक दूल्हे की तरह सजाया गया था। उनके सिर पर सेहरा और पगड़ी देखी जा सकती है। बता दें कि, पंजाब में ये रिवाज है, जब कोई अविवाहित नौजवान की मृत्यु हो जाती है, तो उसे दूल्हे की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी जाती है।

बताया जा रहा है कि, गायक की मां ने उनके बाल संवारे थे और पिता ने उनके सिर पर सेहरा व लाल रंग की पगड़ी बांधी थी। सिद्धू की 6 महीने बाद शादी होने वाली थी। खबर है कि, जिस लड़की से उनकी शादी होने वाली थी, उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है।

पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली अंतिम यात्रा

सिद्धू मूसे वाला की अंतिम यात्रा के लिए उनके पसंदीदा पीले रंग के ट्रैक्टर को फूलों से सजाया गया था। उन्होंने इस ट्रैक्टर पर अपने कई गाने फिल्माए थे। मूसे वाला की अंतिम यात्रा में पंजाब से लेकर राजस्थान तक से लोग शामिल हुए थे। ट्रैक्टर पर सिंगर के माता-पिता हाथ जोड़े खड़े थे।

रविवार को हुई थी मूसे वाला की हत्या

बता दें  कि, सिद्धू मूसे वाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले के वक्त वो अपनी जीप से कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनका एक साथी भी था, जो इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था। ये घटना पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के ठीक एक दिन बाद हुई थी। बताया जा रहा है कि, सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

(ये भी पढ़ें- सिद्धू मूसे वाला से जुड़ी अनसुनी बातें: विवादों से रहा है नाता, तय किया सिंगर से नेता बनने तक का सफर)

फिलहाल, हम सिद्धू मूसे वाला के परिवार को इस मुश्किल समय से उबरने की प्रार्थना करते हैं।

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी

Anushka Sharma ने Akaay के जन्म के बाद सीक्रेटली सेलिब्रेट किया बर्थडे, दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन