पेस्ट्री शॉप से शुरू हुई थी सुनील शेट्टी की लव स्टोरी, मुस्लिम लड़की से शादी नहीं थी आसान

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की लव स्टोरी पेस्ट्री शॉप से शुरू हुई थी, लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए उन्हें तमाम पापड़ बेलने पड़े थे। तो चलिए आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताएं।

By Ritu Singh Last Updated: Dec 24, 2020 | 09:16:36 IST

अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म 'बलवान' से की थी। पहली फिल्म हिट होते ही उनके हाथ जैकपॉट लग गया। उस समय बहुत कम लोग ये जानते थे कि सुनील शेट्टी शादीशुदा हैं और उन्होंने फिल्मों में आने के लिए जितनी मेहनत की थी, उतनी ही मशक्कत उन्हें अपनी प्रेमिका से शादी के लिए करनी पड़ी थी। माना और सुनील शेट्टी का पहली नजर वाला प्यार था। सुनील ने अपनी भावी पत्नी माना (Mana) को पहली बार पेस्ट्री शॉप में देखा था और उसी समय वो उनके दीवाने हो गए थे। पहले माना को मनाने और फिर शादी के मुकाम तक अपने प्यार को ले जाने में सुनील ने बहुत पापड़ बेले थे। तो चलिए आपको आज इस कपल की लव स्टोरी की कुछ दिलचस्प बातें बताएं।

सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को मैंगलोर (कर्नाटक) के मुल्की में हुआ था। सुनील दक्षिण भारतीय हैं, जबकि उनकी पत्नी गुजरात के एक मुस्लिम परिवार से हैं। हालांकि, माना हाफ मुस्लिम और हाफ पंजाबी थीं। उनका असली नाम मोनिषा कादरी था। सुनील शेट्टी एक बार पेस्ट्री शॉप पर गए हुए थे और वहीं, माना भी कुछ लेने आई थीं। माना को पहली नजर में देख कर ही सुनील उनके दीवाने हो गए थे। माना ने जब उनको लिफ्ट नहीं दिया तो उन्हें मनाने के लिए वह माना की छोटी बहन से दोस्ती कर लिए और अपने कॉमन फ्रेंड के जरिये माना तक पहुंचने का प्रयास करने लगे। इसके बाद सुनील और माना की कई मुलाकातें बहन ने करवाईं। एक्टर को इस बात का एहसास हो चुका था कि माना ही वह लड़की है, जिसके साथ वे अपना जीवन बिता सकते हैं। माना को मनाने के लिए उनकी बहन और कॉमन फ्रेंड ने बहुत मदद की। सुनील ने एक बार माना से मिलने और बात करने का प्लान बनाया। उन्होंने अपने कॉमन दोस्त के घर पार्टी रखवाई और उसमें माना को भी इनवाइट किया। वहां माना को खुल कर सुनील को समझने का मौका मिला और पार्टी के बाद दोनों बाइक राइड पर निकल गए और वहीं सुनील ने माना से अपने प्यार का इजहार किया। माना ने भी हां कर दी। (इसे भी पढ़ें: कभी सांवली-सलोनी रह चुकीं काजोल अब हैं बेहद खूबसूरत, जानें इनका मेकओवर टिप्स)

माना और सुनील शेट्टी अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे, इसलिए तय था कि उनकी शादी में अड़चने आएंगी। दोनों के परिवारों को लगता था कि अलग-अलग धर्म का होने की वजह से उनकी शादी लंबी नहीं चल पाएगी। मगर कपल अड़ा रहा और दोनों को अपने परिवारों को मनाने में 9 साल लग गए। 9 साल बाद 1991 में दोनों के परिवार ने शादी के लिए मंजूरी दी, तब जाकर सुनील और माना शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद सुनील ने बॉलीवुड में एंट्री की और पहली ही फिल्म से एक्शन हीरो की अपनी पहचान कायम कर ली। इस लिहाज से भी वह माना को अपने लिए लकी जेम्स मानते हैं।

माना शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘साथ में मिलकर चीजें करना कपल को जोड़े रखने में मदद करता है। आप जैसे दिखते हैं या जो करते हैं, उसमें आपसी अट्रैक्शन और एक्साइटमेंट बनाए रखना जरूरी है। किसी भी साथी को एक-दूसरे पर डिपेंड नहीं होना चाहिए, नहीं तो कपल एक-दूसरे को बोझ समझने लगते हैं।’ (इसे भी पढ़ें: कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में की थी शादी, तो बेटी पूजा बेदी ने नई मां को कहा था 'दुष्ट सौतेली मां')

एक बार सुनील शेट्टी से एक सवाल किया गया था कि शादीशुदा होने के बाद भी उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा तो क्या उनका कभी किसी के प्रति अट्रैक्शन रहा? इस सवाल के जवाब में सुनील ने कहा था कि, 'मेरे साथ जब भी ऐसा होता है, तो मैं खुद से सवाल करता हूं कि क्या यह कुछ पलों का अट्रैक्शन इस काबिल है कि मैं अपना सबकुछ दांव पर लगा दूं?' जाहिर सी बात है कि इसका जवाब 'ना' ही होता है।’

माना शेट्टी ने भी एक इंटरव्यू में इस बात पर जोर दिया था कि, ‘कपल को आपस में कम्युनिकेशन गैप नहीं आने देना चाहिए। कम्युनिकेशन जहां होता है वहां रिश्ते लंबे चलते हैं। कपल को एक-दूसरे से सारी बातें शेयर करनी चाहिए और उन्हें एक धैर्यवान श्रोता भी होना चाहिए। एक-दूसरे को जज करने से बचना चाहिए। एक लंबे रिश्ते के लिए यह काफी जरूरी होता है।’ (इसे भी पढ़ें: सचिन की बेटी सारा के फैशन सेंस के आगे बड़े-बड़े स्टार हैं फेल, बनीं सोशल मीडिया स्टार)

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की शादी को 29 साल हो चुके हैं और इस कपल के बीच आज भी वही प्यार और चार्म कायम है। कपल के दो बच्चे भी हैं और उनकी बेटी आथिया भी अब फिल्मों में आ चुकी हैं। भले ही सुनील शेट्टी को अपना प्यार पाने के लिए बहुत जतन करने पड़े, लेकिन उन्होंने सही मायने में अपने लिए हीरा तलाशा है। तो आपको हमारी ये स्टारी कैसी लगी? हमें जरूर बताएं, और कोई सुझाव हो तो वह भी अवश्य दें।

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी