सुनीता कपूर ने रखी करवा चौथ पार्टी, मीरा कपूर-पद्मिनी कोल्हापुरे समेत कई सेलेब्स ने की शिरकत

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने घर में करवा चौथ की पार्टी रखी है, जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Vidushi Gupta Last Updated: Oct 24, 2021 | 22:46:30 IST

आज यानी 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ का त्योहार है और देश भर की सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रख रही हैं। ये एक ग्रैंड सेलिब्रेशन है और हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) ने अपने घर में करवा चौथ की पार्टी आयोजित की है। मीरा राजपूत (Mira Rajput) से लेकर, पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure), शाजा मोरानी (Shaza Morani) व अनीसा मल्होत्रा जैन तक, कई बॉलीवुड हस्तियां इस पार्टी में ये ख़ास त्योहार मनाने पहुंचीं। इस पार्टी की झलक हाल ही में, पद्मिनी कोल्हापुरे ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पहले ये जान लीजिए कि, ये करवा चौथ पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए काफी खास है, क्योंकि वो कुछ ही महीनों पहले सासू मां बनी हैं। इसलिए इस बार उनकी बहू शाजा मोरानी का शादी के बाद पहला करवा चौथ है। फरवरी 2021 में जल्दबाजी में कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रियांक शर्मा और शाजा मोरानी ने मार्च 2021 में मालदीव में शादी की थी।

(ये भी पढ़ें: रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला संग सेलिब्रेट किया करवा चौथ, शेयर कीं तस्वीरें)

अब आपको दिखाते हैं सुनीता कपूर की करवा चौथ पार्टी की झलकियां। दरअसल, 24 अक्टूबर 2021 को पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में पद्मिनी अपनी बहू शाजा मोरानी के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रही हैं। जहां पद्मिनी ने बेज कलर के दुपट्टे के साथ लेमन येलो कलर का आउटफिट पहना है, वहीं शाजा पिंक कलर के शरारा सेट में नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में पार्टी होस्ट सुनीता कपूर के साथ मीरा कपूर, शाजा मोरानी, पद्मिनी कोल्हापुरे और अन्य कई महिलाएं देखी जा सकती हैं। इन फोटोज के साथ पद्मिनी ने लिखा, “पहला करवा चौथ #shazasharmagayi।''

इसके अलावा, उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सभी महिलाएं करवा चौथ की पूजा करती नजर आ रही हैं।

(ये भी पढ़ें: अभिषेक मलिक ने पत्नी सुहानी संग रखा करवा चौथ का व्रत, तस्वीरों में दिखा कपल का स्पेशल बॉन्ड)

वहीं, इस पार्टी की कुछ और झलकियां भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

फिलहाल, सुनीता कपूर के घर आईं सभी महिलाएं करवा चौथ लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो आपको इस पार्टी की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Priyanka Chopra ने Nick के साथ कल्चरल डिफरेंस पर की बात, बताया किस चीज को सीखने में हुई थी मुश्किल

मिलिए भारत की सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर से, जिसने शेफ बनने के लिए छोड़ दी थी टीचिंग, जानें नेट वर्थ

'Bigg Boss 13' फेम Mahira Sharma ने खरीदी जेट-ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू स्वैंकी कार, जानें कीमत

अंबानी फैमिली ने Anant-Radhika के लिए 'स्टोक पार्क' में रखी प्राइवेट पार्टी, ये सेलेब्स हुए शामिल

न्यू ब्राइड Arti Singh ने फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर-मंगलसूत्र', Shehnaaz Gill संग की वीडियो कॉल

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान

क्रिकेटर Krunal Pandya ने दूसरे बेटे का किया वेलकम, हॉस्पिटल से न्यूबोर्न बेबी संग शेयर कीं फोटोज

Moushumi Chatterjee का दामाद से झगड़ा: एक्ट्रेस बेटी पायल के अंतिम संस्कार में भी नहीं हुई थीं शामिल

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

Arti की शादी में Bipasha पिंक शरारा में दिखीं स्टनिंग, Yuvika-Devoleena भी खूबसूरत लुक में आईं नजर

Agastya Nanda ने अवॉर्ड शो में बहन Navya Naveli Nanda का गाउन किया फिक्स, वीडियो ने जीता दिल

Arti Singh अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान हुईं इमोशनल, 'भाभी' Kashmera Shah भी रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Jasmin Bhasin-Aly Goni इसी साल करने वाले हैं शादी? एक्टर ने कहा- 'शायद कुछ हो सकता है'

Gautam Singhania की पूर्व पत्नी Nawaz Modi तलाक समझौते पर बोलीं- 'मैं बस 25 प्रतिशत हिस्सेदारी..'

Krushna Abhishek-Kashmera Shah ने मामा Govinda के Arti की शादी में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया

Arti Singh की शादी की पहली झलक आई सामने, रेड लहंगे और चूड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

एक महीने के हुए Priya Malik के बेबी बॉय Zorawar, न्यू मॉम ने बेटे के पहले फोटोशूट की दिखाई झलक