सुशांत का अपनी चारों बहनों के साथ ये वीडियो नहीं देखा होगा आपने, धोनी के सन्यास के बाद हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बहनों के साथ एमएस धोनी को लेकर बातें कर रहे हैं। तो आइए देखें वीडियो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Aug 16, 2020 | 15:59:35 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस में हर दिन कोई नई बात निकलकार सामने आ रही है। इस केस को लेकर मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस के बाद ईडी और सीबीआई भी जांच कर रही है। लेकिन अभी मामले के निष्कर्ष तक पहुंचने में बहुत देरी दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ एक्टर के फैंस, करीबी दोस्त और परिवार भी सच जानने के लिए सोशल मीडिया के जरिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास के बाद सोशल मीडिया पर सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनकी चहेती बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने भाई के बचपन की एक फोटो शेयर की है। तो आइए देखते हैं वीडियो ओर फोटो।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई सुशांत के बचपन की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सुशांत बहुत ​ही क्यूट लग रहे हैं। इसे शेयर करते हुए श्वेता ने मशहूर लेखक ब्रैड मेल्टज़र का एक कोट ​लिखा है। उन्होंने लिखा, ''जब आप किसी चीज पर विश्वास करते हैं, तो उसके लिए लड़ें, और जब आपको अन्याय दिखता है तो इतनी मजबूती से लड़ो कि जितना कि इससे पहले आपने कभी न लड़ा हो।'' इसके साथ ही उन्होंने #globalprayers4ssr #warriors4ssr #cbi4ssr लिखा है। (ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को मिल रही धमकी, खत जारी कर बयां किया दर्द)  

इसके पहले श्वेता ने सुशांत की मौत के दो महीने पूरे होने पर सोशल मीडिया पर ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया था। श्वेता ने इस प्रेयर मीट में सभी से शामिल होने का अनुरोध किया था। श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "भाई तुम्हें हम सब को छोड़े हुए पूरे दो महीने हो गए हैं। हम अभी भी सच्चाई जानने के लिए लड़ रहे हैं, यह जानने के लिए कि वास्तव में उस दिन क्या हुआ था। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि आप ग्लोबल 24-घंटे आध्यात्मिक और प्रार्थना अवलोकन के लिए सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ें, ताकि सच्चाई बनी रहे और हम अपने प्यारे सुशांत के लिए न्याय पा सकें।" (ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती से पहले कृति सेनन को डेट कर रहे थे सुशांत, एक्टर के पूर्व असिस्टेंट ने किया दावा)   

धोनी के सन्यास के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सुशांत का ये वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास लेने के बाद सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत अपनी बहनों से घिरे हुए हैं और वो एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सुशांत की बहनें रानी, मीतू, श्वेता, और प्रियंका उनकी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर बात कर रही हैं और सुशांत को एम एस धोनी बता रही हैं। राजपूत भाई-बहनों का ये वीडियो देखकर मालूम होता है कि सभी कितने करीब थे। सुशांत के लिए उनकी बहनें किस तरह प्यार बरसाती थीं। वहीं सुशांत भी अपनी बहनों के साथ वक्त बिताना कितना पसंद करते थे। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्रॉफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। (ये भी पढ़ें: सेना के जवानों के साथ सुशांत का ये वीडियो खूब हो रहा है वायरल, बहन श्वेता ने किया शेयर)  

ध्यान रहे कि सुशांत ने 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी का किरदार निभाया था। सुशांत के लुक्स से लेकर उनकी अदाकारी तक, हर अंदाज पर फैंस फिदा हो गए थे। इस फिल्म से सुशांत ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इस मौके पर सुशांत का ये वीडियो धोनी और उनके फैंस के लिए भावुक कर देने वाला है। 

आपको ये वीडियो देखकर कैसा लगा? हमें कमेंट कर​के जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'