टेलीविज़न इंडस्ट्री की इन 10 मशहूर अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में ढहाया कहर, यहां देखिए पूरी लिस्ट

हम हर जगह अपने पसंदीदा स्टार को फॉलो करते हैं। ऐसे में जब बात स्टार्स की शादी की होती है, तो फैंस बेसब्री से उनकी तस्वीरों का इंतजार करते हैं। यहां देखिए टीवी जगत की 10 मशहूर अभिनेत्रियां को (Television Actresses), जोकि अपनी शादी में काफी कहर ढाहती दिखीं।

By Manali Rastogi Last Updated: Feb 8, 2020 | 14:38:51 IST

दो दिलों का बंधन है शादी, जिसकी डोर दो लोगों को आजीवन बांधकर रखती है। शादी एक ऐसी साझेदारी होती है, जिसके तहत दोनों को एक-दूसरे के प्रति समर्पित होना पड़ता है। शादी (Wedding) एक ऐसा एहसास है, जिसका अंत प्यार की गहराई में डूबने के बाद भी पता नहीं होता। भारतीय संस्कृति में शादी दो आत्माओं के साथ-साथ दो परिवारों का मिलन होता है। ये एक पवित्र बंधन है, जिसमें बंधने के बाद दो लोग जन्म-जन्मांतर तक एक हो जाते हैं। यही वजह है कि हम अपने परिजनों और करीबी दोस्तों की शादी देखने के लिए काफी बेताब होते हैं। हम उन्हें एक खुशहाल जीवन की शुरुआत करते हुए देखना चाहते हैं।

कुछ ऐसा ही आलम सेलेब्रिटीज का भी होता है। स्टार होने की वजह से उनकी पर्सनल लाइफ प्राइवेट नहीं होती है। फैंस उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। चाहे सेलेब्रिटीज के वर्क फ्रंट की बात हो या फिर मामला उनकी शादी का हो, फैंस हमेशा ही अपने पसंदीदा स्टार को हर जगह फॉलो करते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टेलीविज़न अभिनेत्रियों (Television Actresses) के बारे में बताएंगे, जोकि अपने इस खास दिन यानि शादी के मौके पर सुर्ख लाल रंग के जोड़े में गजब का कहर ढा रही थीं। (ये भी पढ़ें: लाजवाब है श्लोका मेहता का गोटा पट्टी वाला पिंक लहंगा, जरा अंबानी लेडीज से सीखिए ये फैशन टिप्स)

#1. दृष्टि धामी

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में शुमार दृष्टि धामी (Drashti Dhami) और नीरज खेमका (Neeraj Khemka) ने साल 2015 में शादी रचाई थी। अपनी शादी में दृष्टि ने सुर्ख लाल कलर का जोड़ा पहना था। इसके साथ उन्होंने पोल्की और मोती के गहने पहने थे। दृष्टि के इस खूबसूरत लुक को उनकी छोटी नोज पिन चार चांद लगा रही थी। वैसे दृष्टि अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

#2. अंकिता भार्गव

अंकिता भार्गव (Ankita Bhargava) और करण पटेल (Karan Patel) की गिनती टेलीविज़न जगत की सबसे फेमस जोड़ियों में होती है। दोनों ने 3 मई 2015 को शादी रचाई थी। अब दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम अंकिता और करण ने मेहर रखा है। वहीं, दोनों की शादी की बात की जाए तो अंकिता ने अपने इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए वाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिस पर लाल कलर का बॉर्डर लगा था। इस खूबसूरत लहंगे के साथ अंकिता ने लाल कलर का नेट का दुपट्टा लिया था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल और सोबर रखते हुए बालों की एक लंबी चोटी बनाकर, उस पर गजरा लगाया था। यही नहीं, इसके साथ ली गई गोल्डन ज्वेलरी उनके लुक को चार चांद लगा रही थी।

#3. अनीता हसनंदानी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने 14 अक्टूबर 2013 को अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के साथ पंजाबी और तेलगु रीती-रिवाजों से शादी रचाई थी। दरअसल अनीता के पति रोहित आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, अपनी शादी के मौके पर अनीता ने दक्षिण भारतीय दुल्हन का लुक अपनाया था। उन्होंने अपने ख़ास दिन पर सिल्क की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं, जूड़े और गजरे के साथ अनीता गजब का कहर ढा रही थीं। अनीता ने गोल्ड और मोती की ज्वेलरी पहनी थी।

#4. दीपिका कक्कड़ इब्राहिम

फेमस टीवी सीरियल कहां तुम कहां हम में मुख्य भूमिका निभाने वाली दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने 22 फरवरी 2018 को टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ मध्य प्रदेश में शादी रचाई थी। दीपिका ने अपने निकाह के लिए पिंक कलर का शरारा पहना था। इसके साथ उन्होंने कुंदन की ज्वेलरी पहनी थी। आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम दीपिका कक्कड़ के दूसरे पति हैं। दीपिका की पहली शादी साल 2013 में रौनक सैमसन से हुई थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और साल 2015 में ही दोनों का तलाक हो गया। मगर अब दीपिका शोएब इब्राहिम के साथ काफी खुश हैं।

#5. सरगुन मेहता

सरगुन मेहता (Sargun Mehta) और रवि दुबे (Ravi Dubey) ने 7 दिसंबर 2013 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। 'नच बलिए' सीजन 5 के दौरान ही रवि ने अपने घुटनों पर बैठकर सरगुन को प्रपोज किया था। सरगुन ने प्रपोजल स्वीकार किया और फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, इस बात की जानकारी बेहद ही कम लोगों को है कि इनकी लव स्टोरी की शुरुआत '12/24 करोल बाग' (2009-2010) के दौरान शुरू हुई थी। दोनों इस शो में साथ काम करते थे। सरगुन ने अपनी शादी को ख़ास बनाने के लिए मैरून और गोल्डन कलर हैवी लहंगा पहना था। अपने लुक को और खास बनाने के लिए सरगुन ने कुंदन की ज्वेलरी पहनी थी।

#6. कृतिका सेंगर

3 सितंबर 2014 को मशहूर टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) ने निकितिन धीर (Nikitin Dheer) से शादी की थी। निकितिन धीर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में देखा गया था। वहीं, कृतिका और निकितिन की शादी की बात करें तो कृतिका ने अपनी शादी के मौके पर गुलाबी और लाल कलर का खूबूसरत लहंगा पहना था। उनके नेट वाले ब्लाउज में जिरकॉन का काम किया गया था। इस लुक को और शाही बनाने के लिए कृतिका ने कुंदन की ज्वेलरी पहनी थी।

#7. आमना शरीफ

आमना शरीफ (Aamna Sharif) ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड अमित कपूर (Amit Kapoor) के साथ 27 दिसंबर 2013 को शादी रचाई थी। अपने खास दिन पर आमना ने सुर्ख लाल कलर का लहंगा पहना था। आमना ने पोल्की, मोती और कुंदन के गहनें पहने थे, जोकि उनके लुक को चार चांद लगा रहे थे। (ये भी पढ़ें: दुल्हन की विदाई के समय क्यों की जाती है चावल फेंकने की रस्म, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण)

#8. ऐश्वर्या सखुजा

ऐश्वर्या सखुजा (Aishwarya Sakhuja) 5 दिसंबर 2014 को अपने बॉयफ्रेंड रोहित नाग (Rohit Nag) के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। ऐश्वर्या ने शादी करके लाखों लड़कों का दिल तोड़ा था। हालांकि, अपनी शादी के मौके पर ऐश्वर्या ने सिल्क का भारी लहंगा पहना था। उन्होंने शादी के लिए गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने मेकअप थोड़ा सा हैवी रखा था, जोकि उनके लुक के साथ काफी मैच कर रहा था।

#9. श्वेता तिवारी

कसौटी जिंदगी की फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने दो शादियां की थीं। हालांकि, उनकी दोनों शादियां असफल रहीं। मगर उनकी दूसरी शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। श्वेता ने टीवी एक्टर अभिनव कोहली के साथ सात फेरे लिए थे। उन्होंने इस दिन के लिए लाल और हरे रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने कुंदन की ज्वेलरी भी पहनी थी।

#10. भारती सिंह

मशहूर कॉमेडियन में शुमार भारती सिंह (Bharti Singh) की शादी भी काफी चर्चा का विषय रही। भारती ने 12 दिसंबर 2017 को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और कॉमेडियन हर्ष से शादी रचाई थी। अपनी शादी के लिए भारती ने गुलाबी और नीले कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। (ये भी पढ़ें: इन महीनों में शादी करने वालों का रिश्ता होगा बेहद खास, जिंदगी भर बना रहेगा प्यार और विश्वास)

फिलहाल, हमारे लिए तो मुश्किल है कि हम इन दुल्हनों में से किसी एक को पसंद करें। वैसे आपको इनमें से कौन सी एक्ट्रेस अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत लगी, इसके बारे में हमें कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'