साल 2020 में इन 10 सितारों का हुआ ब्रेकअप, इरा खान से लेकर संजीदा शेख तक इनके नाम हैं शामिल

बीते साल 2020 में कई सेलिब्रिटी कपल्स का ब्रेकअप हो गया, जिनके बारे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 1, 2021 | 16:25:15 IST

टीवी और बॉलीवुड के सेलिब्रिटी कपल्स को देखकर अक्सर हम उनके बारे में ये सोचते हैं कि दोनों की जोड़ी कितनी अच्छी है, लेकिन जब इनका ब्रेकअप हो जाता है, तब हमें इस बात का एहसास होता है कि ये भी बिल्कुल हमारी तरह ही हैं। साल 2020 में भी ऐसे कई सेलिब्रिटी कपल्स का ब्रेकअप हो गया, जिनके बारे में हम सोच रहे थे कि दोनों एक-दूसरे के लिए कितने परफेक्ट हैं। यहां हम आपको ऐसे ही सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पहली शादी शिबा से हुई थी, लेकिन बहुत जल्द उनसे तलाक लेने के बाद उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंजली से शादी कर ली थी। कपल ने 2004 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और इसके 5 वर्षों के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद अंजलि ने अपना नाम बदलकर आलिया (Aaliya Siddiqui) रख लिया था। लव मैरिज करने के बाद भी उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही। आखिरकार 2020 में आलिया ने तलाक के लिए अर्जी दे दी। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए थे। आलिया ने बाद में इस बारे में बात करते हुए बताया था कि इस रिश्ते में उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट पूरी तरह से खत्म हो गई थी। इसलिए उन्होंने नवाज से अलग होने का फैसला किया। अब उन्होंने वापस अपना असली नाम अंजली किशोर पांडे हासिल कर लिया है। खुद को किसी और की पहचान के लिए वे इस्तेमाल नहीं होने देना चाहती थीं।

ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी

ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और आशा नेगी (Asha Negi) टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के दौरान मिले थे। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। रियल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे, लेकिन 2020 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों के अलग होने से उनके फैंस का दिल बुरी तरह टूटा था, जो कि इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऋत्विक से ब्रेकअप के बाद आशा नेगी ने कहा था कि ऋत्विक के लिए उनके मन में कोई हार्ड फीलिंग्स नहीं है। उन्होंने कहा था कि यह उनके लिए बहुत ही प्राइवेट चीज है। वे बस यही कहना चाहती हैं कि ऋत्विक से उन्हें किसी तरह का कोई गिला-शिकवा नहीं है और वे इस बात को लेकर भी श्योर हैं कि ऋत्विक के मन में भी उनके लिए ऐसा कुछ भी नहीं है। आशा ने यह भी कहा था कि उनके दिल में ऋत्विक के लिए केवल प्यार है। (ये भी पढ़ें: साल 2021 में फैंस को गुड न्यूज़ देने वाली हैं ये एक्ट्रेसेस, जानें किनके घर गूजेंगी किलकारियां)      

आमिर अली और संजीदा शेख

साल 2020 की शुरुआत में ही आमिर अली (Aamir Ali) और संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) का रिश्ता टूटने की खबर मिली थी। ये 8 साल तक एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे रहे थे। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस का तो मानो दिल ही टूट गया था। शादी करने से पहले आमिर और संजीदा ने एक-दूसरे को 7 सालों तक डेट किया था। आमिर और संजीदा के जब अलग रहने की खबरें सामने आने लगीं, तो इनके फैंस हैरान रह गए थे। ऐसा बताया जाता है कि दोनों सरोगेसी के जरिए एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने थे। इनकी बेटी आइरा जब एक साल की हो गई, तब आमिर ने उन पर ध्यान देना शुरू किया था। संजीदा ने एक बार अपनी मदरहुड को लेकर हुई परेशानियों का जिक्र भी किया था। बताया जाता है कि संजीदा आमिर अली के लोखंडवाला घर को छोड़कर बांद्रा स्थित अपनी मां के घर रहने के लिए चली गई थीं।

पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा

आशा नेगी व रित्विक धनजानी और आमिर अली व संजीदा शेख के अलग होने की खबर से फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि राज सिंह अरोड़ा (Raj Singh Arora) के साथ पूजा गौर (Pooja Gor) की ओर से ब्रेकअप की न्यूज़ को कंफर्म करने से फैंस हैरान रह गए। इससे पहले फैंस यह उम्मीद कर रहे थे कि यह केवल अफवाह हो और जल्द दोनों की शादी की खबर सुनने को मिले, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लगभग एक दशक से भी पहले टीवी शो 'कोई आने को है' के जरिए पूजा और राज मिले थे। दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई थी, लेकिन दिसंबर 2020 में पूजा ने राज के साथ अपने ब्रेकअप को कंफर्म करते हुए एक पोस्ट लिख दिया।

इसमें उन्होंने लिखा था कि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। दोनों अलग जरूर हो रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए उनका प्यार और सम्मान हमेशा बना रहेगा। जिंदगी भर के लिए दोनों दोस्त बने रहेंगे।

कृष्णा श्रॉफ और एबन ह्यम्स

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने बास्केटबॉल प्लेयर एबन ह्यम्स (Eban Hyams) को 2019 में डेट करना शुरू किया था। इनके फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि अब ये दोनों अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल तक लेकर जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कृष्णा श्रॉफ ने सोशल मीडिया से एबन ह्यम्स के साथ अपनी सारी तस्वीरें मिटा दीं। यही नहीं, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने साफ तौर पर यह लिख दिया कि दोनों अब साथ नहीं हैं। इसलिए दोनों को एक-साथ जोड़ना लोग अब बंद कर दें।

वहीं, एबन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यह लिखा था कि, 'रियल फ्रेंडशिप को दूरी कभी प्रभावित नहीं करती है, प्यार हमेशा बना रहता है।'

शांतनु माहेश्वरी और नित्यामी शिरके

डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 9’ के दौरान शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari) और नित्यामी शिरके (Nityaami Shirke) की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था। उन्होंने 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने रिलेशनशिप की खबर को कंफर्म कर दिया था, लेकिन इस साल उन्होंने जब अपने ब्रेकअप की खबर दी तो इनके फैंस हैरान रह गए थे। नित्यामी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह लिखा था कि, “हमारे रिलेशनशिप में कभी कुछ भी गलत नहीं हुआ, लेकिन हमें यह एहसास हुआ है कि हम दोस्त की तरह ज्यादा अच्छे से रह सकते हैं। इसलिए फरवरी में हमने अलग होने का फैसला कर लिया है”। (ये भी पढ़ें: पंकज कपूर की लव लाइफः नीलिमा अजीम से ब्रेकअप के बाद सुप्रिया पाठक पर ऐसे आया एक्टर का दिल)     

मानिनी डे और मिहिर मिश्रा

मानिनी डे (Maninee De) और मिहिर मिश्रा (Mihir Mishra) एक ही सेट पर काम करने के बावजूद एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया था। साल 2004 में इनकी शादी हुई थी। शादी के 16 साल के बाद 2020 में इनकी राहें जुदा हो गईं। मानिनी ने इसके बारे में यह बताया था कि वे अपनी 21 साल की बेटी के साथ मुंबई में रह रही हैं, जबकि मिहिर पिछले 6 महीने से पुणे में अपने पेरेंट्स के साथ रह रहे हैं।

मानिनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह लिखा था कि, “हमारे अलग होने की वजह काफी पर्सनल है। हमने साथ रहने की पूरी कोशिश की, लेकिन चीजें हमारे हाथ से निकल गईं”।

अमृता पुरी और इमरून सेठी

‘आयशा’ फेम अमृता पुरी (Amrita Puri) ने मूवी ‘काई पो चे’ में सुशांत सिंह राजपूत की बहन की भूमिका निभाई थी। अमृता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इमरून सेठी (Imrun Sethi) से शादी की थी। हालांकि, 2017 में कपल के बीच अनबन शुरू हो गई थी और 2020 की शुरुआत में उनके अलग होने की खबर सामने आ गयी। बताया जाता है कि दोनों के बीच झगड़े काफी बढ़ गए थे। ऐसे में अमृता आखिरकार मानसिक रूप से परेशान होने के बाद घर छोड़कर चली गई थीं।

मिनिषा लांबा और रियान थाम

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी की खबरें जब 2015 में सुर्खियां बटोर रही थीं, उसी दौरान मिनिषा लांबा (Minissha Lamba) के अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रियान थाम (Ryan Tham) से शादी करने की खबर ने उनके फैंस को सरप्राइज कर दिया था। मिनिषा और रियान की मुलाकात पहली बार 2013 में एक नाइट क्लब में हुई थी। इसके 2 साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन 2018 में इनके बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। आखिरकार दो साल तक शांत रहने के बाद मिनिषा ने 2020 में यह साफ कर दिया कि रियान और वे कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं। (ये भी पढ़ें: आलिया-रणबीर से लेकर अर्जुन-मलाइका तक 2021 में ये कपल्स कर सकते हैं शादी, जानें इनके बारे में)   

इरा खान और मिशाल कृपलानी

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) की म्यूजिशियन मिशाल कृपलानी (Mishaal Kirpalani) के साथ रिलेशनशिप की खबरों ने साल 2019 में सुर्खियां बटोरनी शुरू की थीं। हालांकि, 2020 में दोनों ने ब्रेकअप करने का भी फैसला कर लिया। ब्रेकअप की वजह यह बताई जा रही थी कि अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी होने की वजह से इरा खान और मिशाल ज्यादा मिल नहीं पा रहे थे। दोनों एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे, ऐसे में दोनों ने अलग होना ही बेहतर समझा।  

इस तरह से इन टीवी और बॉलीवुड सेलिब्रिटी कपल्स के बीच प्यार का फूल तो जरूर खिला, लेकिन इसे मुरझाते देर नहीं लगी। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।

Alia ने 'मेट गाला' में शामिल होने के लिए दिए 63 लाख रुपए, बुरी नजर से बचने के लिए लगाया काला टीका

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान