प्रेग्नेंट एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा धूपर ने हाल ही में अपनी गोद भराई रस्म की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और विन्नी अरोड़ा धूपर (Vinny Arora Dhoopar) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। विन्नी अरोड़ा अपनी प्रेग्नेंसी के हर लम्हे का आनंद ले रही हैं। हाल ही में, उनके लिए गोद भराई रस्म का आयोजन हुआ, जिसकी कुछ अनदेखी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अब शेयर की हैं।
दरअसल, 7 महीने की प्रेग्नेंट विन्नी अरोड़ा के लिए 16 मई 2022 को गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया था। उनके गोद भराई रस्म में श्रद्धा आर्या, सुरभि चंदना और शाइनी दोशी समेत कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी। अब होने वाली मां ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस ड्रीमी बेबी शॉवर की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने बेटी मीशा और बेटे जैन का खेलते हुए वीडियो किया शेयर, दोस्तों संग कर रहे एंजॉय)
विन्नी अरोड़ा ने 20 मई 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने गोद भराई समारोह की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। फोटोज में विन्नी को अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान होने वाली मां मस्ती करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।
अपने गोद भराई समारोह के लिए विन्नी अरोड़ा ने एक सफेद रंग का शरारा पहना था। खुले बालों और ग्लैम लुक के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। प्रेग्नेंसी ग्लो ने उनकी सुंदरता का नूर और बढ़ा दिया था। वहीं, धीरज धूपर भी व्हाइट शेरवानी में अपनी लेडीलव को ट्विन कर रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विन्नी ने कैप्शन में लिखा, “यह हम हैं। #babydhoopar।”
धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा अगस्त 2022 में माता-पिता बनेंगे। 'मिस मालिनी' को दिए इंटरव्यू में विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर ने अपनी गर्भावस्था यात्रा व पालन-पोषण की योजनाओं के बारे में बात की थी। जब कपल से पूछा गया था कि, उनमें से मजेदार माता-पिता कौन होंगे और कौन सख्त होगा?, तो धीरज ने तुरंत जवाब दिया था कि, उन्हें लगता है कि, विन्नी एक सख्त मां होंगी। उन्होंने कहा था कि, वह जल्द ही अपने बच्चे के साथ अपने समीकरण को संतुलित करना चाहेंगे।
(ये भी पढ़ें- संजना गलरानी बनीं मां: पति अजीज संग बेटे का किया स्वागत, अस्पताल के बेड से फोटो आई सामने)
फिलहाल, हमें विन्नी अरोड़ा की गोद भराई रस्म की तस्वीरें बेहद पसंद आईं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।