विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि और बेटे राहुल व अक्षय के साथ की अनदेखी फोटो आई सामने

यहां हम आपको अभिनेता विनोद खन्ना के साथ उनकी पहली पत्नी गीतांजलि और उनके दोनों बेटे राहुल और अक्षय खन्ना की एक अनदेखी तस्वीर दिखाएंगे।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 28, 2021 | 17:13:13 IST

अपने शानदार अभिनय से लोगों को हंसाने और रुला देने का दम रखने वाले अभिनेता व बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना (Vinod Khanna) ने करीब चार दशकों तक फिल्मी दुनिया पर राज किया। भले ही वो अब हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनका अभिनय आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी प्रोफेशनल जिंदगी जितनी सुलझी हुई थी, उतनी ही इनकी पर्सनल लाइफ उलझी हुई थी। यहां हम आपको उनकी पहली पत्नी गीतांजलि और उनके दोनों बेटे राहुल और अक्षय खन्ना के साथ की एक अनदेखी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, इसके साथ ही हम आपको अभिनेता की निजी जिंदगी से भी रूबरू कराएंगे। ​

6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना का परिवार भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय पेशावर से मुंबई आ गया था। खन्ना की विज्ञान में गहरी रुचि थी, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वह उनके बिजनेस में हाथ बंटाएं, क्योंकि वह एक कोराबारी थे। इस बीच वह अपने कॉलेज के थिएटर ग्रुप में शामिल हो गए, जहां उनकी मुलाकात उनकी होने वाली पत्नी गीतांजलि तालेयरखान से हुई। उस समय वह मॉडल बनना चाहती थीं। विनोद को पहली नजर में उनसे प्यार हो गया, और जल्द ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। यह वही समय था जब विनोद खन्ना को निर्माता, निर्देशक सुनील दत्त ने देखा था। इसी समय सुनील दत्त ने उन्हें 'मन का मीत' नामक फिल्म ऑफर की थी। विनोद ने इस फिल्म के साथ 1968 में अपनी पहली शुरुआत की और धीरे-धीरे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हो गए। 

जब खन्ना अपने करियर के पीक पर थे, तो उन्होंने साल 1971 में कॉलेज की दोस्त गीतांजलि से शादी कर ली। 1975 आते-आते उनके दो बेटे, राहुल और अक्षय खन्ना का जन्म हो गया। जो कि आज अभिनेता हैं। हालांकि, जब समय ने अपनी करवट बदली तो, 1985 में गीतांजलि और विनोद दोनों अलग हो गए। हम आपको विनोद खन्ना की लाइफ बारे में आगे भी बताएंगे, उसके पहले वो तस्वीर दिखा दें, जिसमें उनकी पहली पत्नी गीतांजलि तालेयरखान और उनके दोनों बेटों राहुल और अक्षय खन्ना दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया के जरिए हमारे हाथ ये तस्वीर लगी। इस फोटो को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि विनोद खन्ना अपने छोटे से परिवार के साथ कितना खुश थे। तस्वीर में वो अपनी पहली पत्नी गीतांजलि और दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। सभी का मुस्कुराता हुआ चेहरा फोटो में चार चांद लगा दे रहा है। फोटो में छोटे से अक्षय खन्ना अपने बड़े भाई राहुल खन्ना की गोद में बैठे हुए हैं। वहीं, उनके मम्मी-पापा किनारे बैठकर कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। अगर इन सभी के आउटफिट की बता करें तो, विनोद खन्ना हमेशा की तरह अपने पोल्का-बिंदीदार शर्ट और नीली जींस में दिख रहे हैं। दूसरी तरफ, उनकी पत्नी गीतांजलि एक सुंदर नारंगी और पीले रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। छोटे लड़कों की बात करें, तो बड़े वाले, राहुल पीले और नारंगी रंग की टी-शर्ट में क्यूट लग रहे हैं और अक्षय खन्ना व्हाइट ड्रेस में अपनी मधुर मुस्कान के साथ सभी का दिल जीत रहे हैं। यहां देखें फोटो।

क्यों छूटा था पहली पत्नी का साथ?

अब आइए एक नजर डाल लेते हैं, विनोद खन्ना की निजी जिंदगी पर। विनोद खन्ना अपने छोटी सी फैमिली के साथ बेहद खुश थे। वो रविवार को काम नहीं करते थे, क्योंकि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताना चाहते थे। इनका परिवार बड़े ही व्यवस्थित तरीके से चल रहा था। लेकिन ईश्वर को तो कुछ और ही मंजूर था। इसी बीच विनोद खन्ना के मन में संन्यास का ख्याल आया। इसकी तलाश में खन्ना का ओशो के आश्रम की ओर रुख करने पर खन्ना परिवार का जीवन सबसे खराब दौर में पहुंच गया। आध्यात्मिक जुड़ाव होने के बाद उन्होंने अपने करियर को छोड़ दिया और आश्रम के काम को देखने के लिए यूएसए चले गये। इसके बाद पत्नी गीतांजलि से भी उनकी दूरी बढ़ने लगी, हालांकि वह फोन पर अपने परिवार से कभी-कभी बात करते थे। लेकिन अत्यधिक समय तक दूरी की वजह साल 1985 में गीतांजलि और विनोद दोनों अलग हो गए।आखिरकार, साल 1987 में विनोद खन्ना वापस इंडिया लौटे, लेकिन तक तक सबकुछ तबाह हो चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौर में विनोद खन्ना को तमाम आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बुरे दौर में दोस्तों की मदद से चीजें धीरे-धीरे पटरी पर आ गईं।

कुछ दिनों बाद उनकी मुलाकात मशहूर बिजनेसमैन सरयू दफ्तरी की बेटी कविता दफ्तरी से हुई, और फिर आगे चलकर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। मई 1990 में 44 साल की उम्र में विनोद खन्ना ने अपनी उम्र से 16 साल छोटी कविता से शादी का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। इस कपल के घर जल्द ही बेटे साक्षी और बेटी श्रद्धा का जन्म हो गया। 1990 के बाद विनोद खन्ना के जीवन की गाड़ी तो धीरे-धीरे चल पड़ी, लेकिन फिर वो रुतबा हासिल नहीं हो पाया, जिसे अचानक छोड़कर वे सन्यासी बन गए थे। हालांकि, विनोद अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी जीवन का लुत्फ उठाने लगे थे।

विनोद खन्ना अभिनेता होने के अलावा, निर्माता और सक्रिय राजनेता भी थे। वे भाजपा के सदस्य थे और कई चुनाव जीत चुके थे। वे मंत्री भी रहे। दूसरी शादी के करीब 17 साल बाद 27 अप्रैल 2017 को वो मनहूस दिन आया जब 71 साल की उम्र में विनोद खन्ना लंबी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

फिलहाल, विनोद खन्ना के दोनों बेटे आज बॉलीवुड में अपने अभिनय का परचम लहरा रहे हैं। तो आपको विनोद खन्ना की ये फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट

Met Gala 2024: एक टिकट की कीमत है 60 लाख रुपए, पूरी टेबल की प्राइस आपको कर देगी हैरान

Erika Hammond की ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन में लगे थे 2 महीने, रिंग्स से ब्रेसलेट तक सब कुछ था स्पेशल

Ranbir Kapoor ने अपने घर के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में की बात, कहा- 'जब राहा पैदा हुई थी तो..'

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट