हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कपल यूके की सुबह को एंजॉय करता हुआ दिख रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Koli) को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों को साथ में देखना उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। हाल ही में, विराट ने अपनी लविंग वाइफ अनुष्का के साथ एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों यूके की सुबह का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
पहले ये जान लीजिए कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग वह यूके में कर रही हैं, जहां उन्हें उनके पति विराट कोहली ने जॉइन किया है। दोनों अपना क्वालिटी टाइम साथ बिता रहे हैं और लगातार रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर ईश्वर पांडे ने की संन्यास की घोषणा, पत्नी अक्षिता बोलीं- 'ये हमेशा आपका फर्स्ट लव रहेगा')
13 सितंबर 2022 को विराट कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ उनकी लविंग वाइफ अनुष्का नजर आ रही हैं। दोनों साथ में यूके की सुबह का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। विराट जहां काले स्वेटर और मैचिंग कैप में हैंडसम लग रहे हैं, वहीं अनुष्का ब्लैक टॉप और ग्रे श्रग में बेहद प्यारी लग रही थीं। इसे शेयर करते हुए क्रिकेटर ने लिखा, ''खूबसूरत सुबह।''
इससे पहले, 12 सितंबर 2022 को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल से पति विराट के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपने पति विराट कोहली के साथ अपना कीमती समय बिताती नजर आई थीं। इन फोटोज में दोनों कॉफी पीते हुए और कैमरे के आगे पोज देते हुए नजर आए थे।
(ये भी पढ़ें : पायल रोहतगी-संग्राम सिंह की घर वापसी पर हरियाणा में रखा गया रिसेप्शन, शामिल हुए कई सेलेब्स)
फिलहाल, विराट कोहली द्वारा शेयर की गई फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।