विवेक ओबेरॉय बेटे विवान संग मालदीव में जहाज चलाते आए नजर, वीडियो में फुल एंजॉयमेंट करती दिखी फैमिली

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने मालदीव वेकेशन की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे विवान के साथ जहाज चलाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं वो वीडियो।

By Vidushi Gupta Last Updated: Dec 4, 2020 | 14:12:11 IST

लॉकडाउन खुलने के बाद से तमाम सेलेब्स अपनी वेकेशन एंजॉय करने मालदीव जा चुके हैं। इनमें वरुण धवन (Varun Dhawan), पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), दिशा पाटनी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जैसे कई सेलेब्रिटीज शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) का भी जुड़ गया है, जो मालदीव में अपनी फैमिली के साथ एक क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

विवेक अपनी इस वेकेशन से जुड़ी कई तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक्टर ने अपने बेटे विवान ओबेरॉय के साथ एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो उनके साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: पत्नी श्वेता अग्रवाल को किस करते हुए आदित्य नारायण ने शेयर की फोटो, तो नेहा कक्कड़ ने किया ये कमेंट)

इस वीडियो को देखने से पहले ये जान लीजिए कि ऐश्वर्या राय बच्चन से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबरॉय ने साल 2012 में अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के कहने पर कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से अरेंज मैरिज की थी। फेमस डांसर और प्रियंका की मां, नंदिनी अल्वा ने एक साक्षात्कार में कहा था, "यह एक अरेंज मैरिज है और हम बहुत खुश हैं।" अपनी शादी के बारे में बताते हुए विवेक ने भी कहा था कि मुझे अरेंज मैरिज से कोई परेशानी नहीं है और वो मेरे सपनों की रानी बन सकती है। मौजूदा समय में विवेक और प्रियंका दो प्यारे बच्चों ‘विवान’ और ‘अमेया’ के माता-पिता हैं।

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो, जो विवेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इस वीडियो में विवान अपने पापा की गोदी में जहाज की सवारी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हम विवान को एक्टर के साथ जहाज चलाते हुए भी देख सकते हैं। इस दौरान विवेक अपने बेटे के बाल संवारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्टर की वाइफ प्रियंका भी मोमेंट को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस दौरान विवेक की पूरी फैमिली काफी खुश दिखाई दे रही है, और सभी ने आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में दो हार्ट के इमोजी बनाए हैं।

इससे एक दिन पहले भी विवेक ने अपनी वेकेशन से जुड़ी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपनी फैमिली संग जहाज में अंडरवाटर की दुनिया को करीब से देखते नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा था, “ब्लू के अंदर”। (ये भी पढ़ें: बहन गौहर की शादी के लिए मुंबई पहुंची निगार खान, एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस और जैद ने किया ग्रैंड वेलकम)

वहीं, 1 दिसंबर 2020 को एक्टर द्वारा शेयर की गई कुछ तस्वीरों में विवेक अपनी डार्लिंग वाइफ के साथ रोमांटिक टाइम बिताते नजर आए थे। इन फोटोज में ये एडोरेबल कपल एक पूल में देखा जा सकता है। इसके साथ ही, सनसेट के समय ली गई ये तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज के साथ विवेक ने “सनसेट..हमारा जादुई समय” कैप्शन दिया था। 

प्रियंका की सादगी पर फ़िदा हो गए थे विवेक

अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया था कि, उन्होंने प्रियंका से मुलाकात करने से पहले अपनी मां से कहा था कि अगर उन्हें लड़की पसंद आती है तो वे एक साल तक उसे डेट करेंगे, इसके बाद ही आगे कोई फैसला लेंगे। ये कहकर वह प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस गए। दोनों की मुलाकात Santa Trinita Bridge पर हुई थी। यहां विवेक ने अपनी जैकेट जमीन पर बिछाई और दोनों ने उस पर बैठकर घंटों बातें कीं। यही वो पल था जब प्रियंका की सादगी और रिएलिटी से जुड़ाव देख विवेक इंप्रेस हो गए, और उन्होंने एक साल तक इंतजार करने की बजाय पहले ही शादी करने का फैसला कर लिया। जिसके बाद दोनों की शादी 29 अक्टूबर 2010 को बैंगलोर में हुई थी। (ये भी पढ़ें: 'छोटी सरदारनी' फेम अनीता राज के बेटे ने रचाई शादी, एक्ट्रेस ने ऐसे किया बहू का स्वागत, देखें फोटोज)

विवेक ओबेरॉय की प्रोफेशनल लाइफ

अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो विवेक ओबेरॉय मौजूदा समय में एक हॉरर फिल्म 'रोजी- द सैफरन चैप्टर' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी लीड रोल में हैं। विवेक को आखिरी बार कन्नड़ फिल्म ‘रुस्तम’ में भरत की भूमिका में देखा गया था। उन्होंने साल 2019 में फिल्म ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ की बायोपिक में पीएम नरेंद्र मोदी में मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिलहाल, विवेक अपनी फैमिली के साथ मालदीव में एक क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई वीडियो कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना