बेटी सोनाक्षी को फिल्म में देख भावुक हो गए थे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- 'ग्लैमर मां-बाप से दूर न कर दे'

हाल ही में, शो ‘द बिग पिक्चर’ पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलासा किया है कि, उन्होंने पहली बार अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को फिल्मी पर्दे पर देखकर क्या सोचा था। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Jan 8, 2022 | 13:58:58 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमने कई मां-बेटी की जोड़ी देखी है, जो ग्लैमर की दुनिया में धमाल मचाती नजर आती हैं। लेकिन ध्यान रहे, इस इंडस्ट्री में स्टार पिता-बेटी की भी जोड़ी है, जो साथ में बेहद खूबसूरत लगती है और अपने खास बॉन्ड से लोगों को प्रेरित करती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और उनकी एक्ट्रेस बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की, जिन्होंने एक बार फिर पर्दे पर एक साथ धमाल मचा दिया है।

दरअसल, अभिनेता रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ में इस वीकेंड पिता-बेटी की शानदार जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी नजर आएंगे। ‘द बिग पिक्चर’ के फिनाले शो में सोनाक्षी और शत्रुघ्न के बीच का भावुक बॉन्ड भी देखने को मिलेगा। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीनों खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- सांवले होने से शत्रुघ्न सिन्हा को नापसंद करती थीं सासू मां, मैरिज प्रपोजल पर कह दी थी इतनी बड़ी बात)

इस दौरान सोनाक्षी के लिए सबसे शॉकिंग मोमेंट तब होता है, जब वह अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को डांस करती हुई देखती हैं। वह पिता को खुलकर डांस करते देखकर हैरान होकर कहती हैं कि, “रणवीर सिंह को देखकर लोगों को क्या हो जाता है। मैं पहली बार उन्हें (शत्रुघ्न सिन्हा को) इस तरह डांस करते हुए देख रही हूं।” इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि, उनमें अभी बहुत जान है।

सामने आए प्रोमो वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा उस बात का भी खुलासा करती हैं, जब उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि, उनका रोल कौन बेहतर कर सकता है, तो अभिनेता ने रणवीर सिंह का नाम लिया था। ये सुनते ही रणवीर, शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छू लेते हैं। इसके बाद वह स्टेज पर ही शत्रुघ्न सिन्हा के किरदार के लिए ऑडिशन करते हैं। वह शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा बोले गए एक डायलॉग को बोलते हैं और सोनाक्षी उन्हें उनका डायलॉग सुनकर उन्हें पास कर देती हैं।

(ये भी पढ़ें- जब शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन से अनबन के लिए रेखा को ठहराया था जिम्मेदार! बताया था वाकया)

हालांकि, इस दौरान पिता-बेटी के बीच भावुक पल उस वक्त देखने को मिलता है, जब रणवीर, शत्रुघ्न से पूछते हैं कि, जब उन्होंने अपनी बेटी सोनाक्षी को पहली बार बड़े स्क्रीन पर देखा था, तो क्या महसूस किया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने उस मोमेंट को याद करते हुए कहा, “मैं सालों बाद फिल्म ‘दबंग’ (सोनाक्षी की डेब्यू फिल्म) देखने के लिए थिएटर में गया और जैसे ही उन्हें स्क्रीन पर देखा, मैंने कह दिया था कि, ‘स्टार पैदा हो गई है।’ अब कहीं स्टारडम और ग्लैमर उन्हें अपने मां-बाप से दूर न कर दे।” ये देखकर सोनाक्षी भावुक होकर अपने पिता को गले लगा लेती हैं और कहती हैं, “कभी नहीं”। इसके बाद अभिनेता कहते हैं कि, ये उनके लिए बहुत ही फक्र का मोमेंट था।

(ये भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम संग अपनी शादी में 3 घंटे पहुंचे थे लेट, एक्टर ने बताया किस्सा)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा एक-दूसरे के साथ बेहद प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं। वैसे, आपको उनका बॉन्ड कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने